Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: पितृ पक्ष के अवसर पर मातृ नवमी की तिथि पर कानपुर के सरसैया घाट पर उन अजन्मी बेटियों का श्राद्ध और तर्पण किया गया, जिन्हें इस दुनिया में आने से पहले ही गर्भ के अंदर मार दिया गया. युग दधीचि देहदान संस्थान की तरफ से आयोजित इस अनुष्ठान का शुभारंभ पूर्व महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने किया. इस अनुष्ठान में विधायक, शिक्षा विद से लेकर अन्य विदुषी महिलाएं शामिल हुईं. युग दधीचि देहदान अभियान के संयोजक मनोज सेंगर ने यहां पर शास्त्रोक्त विधि से अजन्मी बेटियों के लिए जलदान कर तर्पण कर अनुष्ठान कराया. उन्होंने कहा कि यह…
ABC News: कानपुर में जाम की समस्या के समाधान के रूप में देखे जा रहे अनवरगंज मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का कार्य नवंबर के अंत में या दिसंबर के शुरूआत में शुरू हो सकता है. इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर के साथ बैठक में दी. रेलवे अधिकारियों का कहना है जब परियोजना पूरी हो जाएगी तो मंधना रेलवे स्टेशन, इस रेलखंड का अंतिम टर्मिनल स्टेशन भी बन सकता है. ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन, स्वच्छता एवं यातायात सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक…
ABC News: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आगामी थ्रिलर फिल्म ‘रिपोर्टिंग लाइव’ में नजर आएंगी. शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. यह फिल्म अवैध रेत खनन और रेत माफिया के खतरनाक नेटवर्क पर आधारित है. 2 मिनट 2 सेकंड का यह ट्रेलर एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां अवैध रेत खनन का काला कारोबार फैला है और इस धंधे की तह में जाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है. एक जानलेवा हादसे के बाद, एक महत्वाकांक्षी रिपोर्टर (परिणीति चोपड़ा) और कैमरामैन (देवेन भोजानी) कुछ ऐसे तीखे सवाल उठाने लगते हैं, जिनका जवाब ताकतवर लोग…
ABC News: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) और चुनाव आयोग के मतभेद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार पर अपना हमला तेज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘वैनिश कुमार ने लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने की कोशिश की, भारत के लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे.’ नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बनर्जी ने कहा कि वह शुरू से ही कुमार को “वैनिश” (गायब होने वाला) कहती रही हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि वह ऐसे किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं करेंगी जिसने, उनके अनुसार, लोगों को उनके…
ABC News: प्यार का पंचनामा और आकाशवाणी जैसी मूवी से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. खबर आ रही है कि एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस इन दिनों एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए इंडोनेशिया के द्वीप प्रांत बाली में मौजूद हैं, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया है और एक्ट्रेस घायल हो गई है. आपको बता दें कि इस हादसे में नुसरत भरूचा चोटिल हो गई हैं, जिसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल…
ABC News: कानपुर में गंगा एक बार फिर उफान पर आती जा रही हैं. पहाड़ों पर हो रही बारिश और सहायक नदियों से लगातार आ रहे पानी की वजह से इस सीजन में गंगा लगातार तीसरी बार बढ़त पर हैं. बताया जा रहा है पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़त जारी है. गुरूवार को बैराज पर गंगा जहां चेतावनी बिंदु पार कर गईं. वहीं शुक्लागंज गेज पर चेतावनी बिंदु से वह 25 सेमी. दूर हैं. सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरूवार को बैराज की अपस्ट्रीम पर जलस्तर 114.220 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 113.850 मीटर…
ABC News: कानपुर कमिश्नरेट की साइबर क्राइम पुलिस ने ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों वासु, आतिश कुमार और कंचन प्रजापति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरोह का मास्टरमाइंड मुकुल चौबे फरार है और उसे मामले में वांछित किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य पहले खुद को ईडी का वरिष्ठ अधिकारी बताकर पीड़ित से बातचीत करते थे. इसके बाद कॉल को अपने साथी के पास ट्रांसफर कर दिया जाता था. साथी खुद को सीबीआई अधिकारी…
ABC News: नगर निगम में महापौर और मोर्चा खोले पार्षदों के बीच विवाद और गहराता जा रहा है. पिछले दिनों हुए बवाल के बाद देर रात भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने जहां सुरक्षा की गुहार लगाते हुए डीसीपी सेंट्रल कार्यालय में पत्र दिया. वहीं, बुधवार दोपहर को एक अन्य बीजेपी पार्षद लक्ष्मी कोरी ने पिछले दिनों सदन में खुद को अपमानित करने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पार्टी के अन्य पांच पार्षदो के खिलाफ एफआईआर लिखने को पत्र दिया है. एक दिन पहले रात में डीसीपी सेंट्रल कार्यालय पहुंचे बीजेपी पार्षद पवन गुप्ता ने शनिवार को हुई घटना का…
ABC News: कानपुर में मोतीझील का विवाद अब भाजपा संगठन से भी जुड़ गया है. नगर निगम में भाजपा मंडल मंत्री पर चोरी के आरोप और उसे पुलिस को सौंपने के बाद पहले भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने नाराजगी जताई तो महापौर ने भी उन पर पलटवार किया. इसके बाद भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने एक बार फिर महापौर पर हमला बोला है. एबीसी न्यूज से बातचीत में भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष ने दो टूक कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं का सम्मान कैसे सुरक्षित रखना है, यह उनका विषय है. संगठन जब इसका जवाब मांगेगा, तो वह उसे जवाब…
ABC News: डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को उर्सला और डफरिन अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान, स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. दोनों ही अस्पतालों में संचालित मशीनों के बारे में भी यहां पर जानकारी जुटाई गई. किसी भी उपकरण के खराब होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत अथवा आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए. जिलाधिकारी ने दोनों अस्पतालों के अधीक्षकों को निर्देशित किया…
ABC News: कानपुर में साउथ जोन की पुलिस ने महज छह घंटे के अंदर फैक्ट्री में घुसकर लूटपाट और दंपती को घायल करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से लूट और एक अन्य मकान में चोरी का सारा माल भी बरामद किया है. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि देर रात फैक्ट्री एरिया में अभियुक्त फैसल, विशाल अवस्थी और दीपक गुप्ता ने राजीव वर्मा की केमिकल फैक्ट्री में पहले धावा बोला. तीनों ने यहां पर चौकीदारी कर रहे अमरनाथ विश्वकर्मा और उनकी पत्नी कौशल्या पर हमला बोलकर बुरी तरह से…
ABC News: कानपुर नगर निगम सदन की बैठक के दौरान महापौर कार्यालय में हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. महापौर प्रमिला पांडेय ने मंगलवार को दावा किया कि उनके कार्यालय से एक फाइल गायब हो गई है. दावा है कि कमरों और अलमारियों की जांच कराने पर फाइल नहीं मिली है. महापौर ने कहा कि फाइल की तलाश और मामले की जांच कराई जा रही है.अगर फाइल मिल जाती हैं तो ठीक है, अन्यथा आगे की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि पिछले दिनेां जब सदन की बैठक चल रही थी, तब महापौर कार्यालय में पत्र…
ABC News: आखिरकार दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू को राहत मिल ही गई. 22 दिन बाद दवा कारोबारी की बहू शालू रिहा होकर जेल से बाहर आ गई. हालांकि, इस दौरान शालू और उसके भाई ने मीडिया से बातचीत नहीं की और कार में बैठकर चले गए. शालू के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने इस पर खुशी जताई है. आपको बता दें कि कानपुर के चर्चित विनीत मनोचा हत्याकांड में मृतक की बहू शालू मनोचा की गिरफ्तारी 6 सितंबर को हुई थी. उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत न पाए जाने के आधार पर विवेचक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र…
ABC News: कानपुर में फीलखाना पुलिस ने राम नारायण बाजार से चांदी व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 24.348 किलो चांदी की 22 सिल्लियां बरामद की हैं. डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद जब चांदी व्यापारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को उन्होंने अलमारी में 30 किलो चांदी और 75 हजार रूपए कैश रखा था.इसके बाद 18 सितंबर को वारदात की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने छह दिन के सीसीटीवी फुटेज आदि चेक…
ABC News: कानपुर नगर निगम में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जब समीक्षा बैठक की तो बताया गया कि वर्तमान में शहर की लगभग 20,000 स्ट्रीट लाइट्स खराब है. बताया गया कि बारिश में कार्बन जमने से काफी लाइटें खराब हो जाती है. इन्हें ठीक करने की कार्ययोजना बनाई गई. इसके लिए ई रिक्शा से लेकर अतिरिक्त टीमों को लेकर मंथन हुआ. जिससे त्योहारों से पहले कानपुर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था सही हो सके. सफाई व्यवस्था की समीक्षा में सड़कों पर बने गार्बेज प्वॉइंट हटाने को लेकर भी चर्चा की गई. इसके अलावा मुख्य मार्गों पर रोड स्वीपिंग मशीनों से…
ABC News: बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिन की हड़ताल को सफल बनाने के लिए रविवार को कानपुर में जुलूस निकाला गया. यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन की अगुवाई में बैंक कर्मचारियों ने बड़ा चौराहा स्थित इंडियन बैंक से पैदल जुलूस निकाला. इसके पहले रविवार को खुली बैंकों में कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर और काले बैच लगाकर अपने विरोध को दर्शाया. शाम पांच बजे से निकाला गया जुलूस बिरहाना रोड में पीएनबी क्षेत्रीय कार्यालय में खत्म हुआ. इसके बाद यहां पर बैंक कर्मचारियों की सभा हुई. बैंक कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी लंबे समय से फाइव डे बैंकिंग…
ABC News: कानपुर में रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद एक बार फिर से पांडु नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ गया है. इसके चलते साउथ सिटी के गोपालपुरम, बनपुरवा, पिपौरी, जरौली फेस वन एक बार फिर से जलमग्न हो गए हैं. पांडु नदी के उफनाने से घरों मेें कैद लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ को यहां पर एक बार फिर से रेस्क्यू आपरेशन चलाना पड़ा है. शनिवार रात से रविवार दोपहर तक कई लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. बताया जा रहा है कि रात में अचानक से यहां पानी भर गया और कुछ ही घंटों…
Kanpur: 15 दिन में दिखेगा सुधार! कल से हटेगी बजरी, महापौर बोलीं-बिना नाली निर्माण के नहीं बनेगी सड़क
ABC News: कानपुर की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने के लिए महापौर प्रमिला पांडेय ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. इसके तहत सोमवार से सड़कों पर बजरी हटाने का सबसे पहले अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए हर जोन के सफाई कर्मचारियों को सड़कों पर फैली बजरी हटाने के अभियान में लगाया जाएगा. नगर निगम गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि इसके अलावा नगर निगम की जितनी भी सड़कें होंगी. वहां पर विभाग अपना बोर्ड लगाकर अधिकारी का नंबर दर्ज कराएगा. इसके अलावा, वह अन्य विभागों को पत्र भेजकर अपनी सड़क पर बोर्ड लगवाने और उस…
ABC News: कानपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साइबर क्राइम सेल, रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क का राजफाश किया है. टीम ने गुरुवार को आईआईटी गेट से चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. आरोपित कूटरचित आधार कार्ड तैयार कर उसके आधार पर म्यूल खाते खुलवाते थे. इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से अर्जित रकम के लेनदेन के लिए किया जाता था. डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि रावतपुर थाने में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और आइटी एक्ट…
ABC News: कानपुर में इंदिरानगर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उसके पुत्र सुब्रत विनोचा को गिरफ्तार किया है. इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने जितनी भी बातें बताईं, उसमें हत्याकांड की दो सबसे बड़ी वजह सामने निकलकर आयी हैं. पुलिस आयुक्त के अनुसार, विनीत जुआ और सट्टा खेलता था और उस पर 40 से 50 लाख रूपए का कर्ज हो चुका था. इसके अलावा उसे शक था कि उसके पिता की किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हैं और उनका आचरण…
