ABC News: कानपुर नगर निगम में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जब समीक्षा बैठक की तो बताया गया कि वर्तमान में शहर की लगभग 20,000 स्ट्रीट लाइट्स खराब है. बताया गया कि बारिश में कार्बन जमने से काफी लाइटें खराब हो जाती है. इन्हें ठीक करने की कार्ययोजना बनाई गई.

इसके लिए ई रिक्शा से लेकर अतिरिक्त टीमों को लेकर मंथन हुआ. जिससे त्योहारों से पहले कानपुर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था सही हो सके. सफाई व्यवस्था की समीक्षा में सड़कों पर बने गार्बेज प्वॉइंट हटाने को लेकर भी चर्चा की गई. इसके अलावा मुख्य मार्गों पर रोड स्वीपिंग मशीनों से सफाई कराने पर मंथन हुआ. नगर आयुक्त ने रोड स्वीमिंग मशीनों का रूट चार्ट भी तलब किया है. इसके अलावा त्योहारों से पहले शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए. पैच मरम्मत के काम में तेजी लाने के साथ 10 दिन में काम पूरा करने को कहा गया.

