Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर में निर्माणाधीन सीएम ग्रिड योजना की सड़कों को लेकर तीन दिनों से नगर आयुक्त लगातार निरीक्षण कर रहे हैं. नगर आयुक्त ने बाबा कुटी से अलंकार गेस्ट हाउस वाली सड़क का निरीक्षण किया तो पता चला कि अभी तक साउथ एक्स मॉल के सामने स्टॉर्म वॉटर लाइन डालने का काम पूरा ही नहीं हुआ है. जबकि 18 नवंबर को निरीक्षण के दौरान 21 नवंबर तक की समयसीमा दी गई थी. इससे नाराज नगर आयुक्त ने शनिवार तक काम पूरा न होने पर अवर अभियंता हरीओम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही. इसी तरह बाबा कुटी…

Read More

ABC News: कानपुर में सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो दौड़ने के इंतजार के बीच दूसरे कॉरीडोर में तेजी से काम चल रहा है. सीएसए से बर्रा-8 करीब 8.60 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-2 पर ट्रैक निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. रावतपुर के निकट स्थित कॉरिडोर-2 डिपो से विजय नगर चौराहा स्टेशन तक ‘डाउनलाइन’ पर ट्रैक निर्माण कार्य पूरा करने के बाद टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. इसके साथ ही, विजय नगर चौराहा मेट्रो स्टेशन के निकट वायाडक्ट पर कॉरिडोर-2 के पहले सीजर क्रॉसओवर की ढलाई का कार्य भी पूरा हो गया. इसके अतिरिक्त, मेनलाइन से…

Read More

ABC News: पनकी के रतनपुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई. बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित परिजनों ने गुरूवार को शव रखकर पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर सड़क जाम कर दी. परिजनों ने पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए विवेचक बदलने की मांग की है. इसके अलावा आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई. पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर सड़क पर शव रखकर धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि बीती 28 सितंबर को घर के बाहर सफाई करने…

Read More

ABC News: कानपुर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर दावा किया है कि यूपी में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार आ रही है. उनका कहना है कि यूपी की जनता से सभी गठबंधनों को नकार दिया है. आजम खां को लेकर आरोप लगाया कि इनकी मानसिकता भारत की संस्कृति के खिलाफ है. ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए ब्रजेश पाठक ने कहा​ कि आजम खां ने भारत माता और डॉ. अंबेडकर पर घृणित टिप्पणी की थी. ऐसे में अब चाहें आजम हों या फिर सपा का कोई अन्य पहलवान, जनता ने…

Read More

ABC News: कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के बाद अब केडीए ने वहां पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया है. इस नोटिस के बाद यहां पर रहने वाले फ्लैट मालिकों में आक्रोश देखा जा रहा है. नोटिस के विरोध में यहां पर फ्लैट्स में रहने वाले लोग शाम को मोतीझील स्थित केडीए दफ्तर पहुंचे. भाजपा पार्षद विकास जायसवाल के साथ केडीए पहुंचे फ्लैट मालिकों ने कहा कि अगर केडीए ने अपार्टमेंट को ध्वस्त कर दिया तो वह लोग कहां पर रहेंगे. ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि अगर ऐसा कुछ वहां पर होता…

Read More

ABC News: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने दावा किया है कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के साथ सीट शेयरिंग पर सकारात्मक बातचीत चल रही है. जाजमऊ पुल पर स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि सपा के साथ जो बैठकें चल रही हैं, वह सफलता की दिशा में चल रही हैं. #कानपुर ➡️ कानपुर में आराधना मिश्रा का स्वागत। ➡️ जाजमऊ पुल पर जुटे कांग्रेसी। ➡️ कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। ➡️ स्वागत में लगे बैनर रहे चर्चा में। ➡️ झांसी के लिए रवाना हुईं आराधना मिश्रा। #Kanpur @INCIndia @aradhanam7000 #UPNews #abcnewsmedia https://t.co/jVvDPUI6VR— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 18,…

Read More

ABC News: कानपुर में पटकापुर के बाद अब रामबाग इलाके में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में आग लगने से अफरातफरी मच गई. फ्लैट से आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आनन फानन में लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. बताया जा रहा है कि आग की घटना सेकेंड फ्लोर के फ्लैट में हुई. जब खिड़की से धुआं उठते हुए राहगीरों ने देखा तो हड़कंप मच गया. #कानपुर ➡️ कानपुर के रामबाग में फ्लैट में भीषण आग। ➡️ आग से इलाके में मची अफरा-तफरी। ➡️ लपटें और धुआं देख जुटी लोगों की भीड़। ➡️ दमकल की गाड़ियां…

Read More

ABC News: उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने जब चकरपुर मंडी का निरीक्षण किया, तो यहां पर जगह जगह फैली गंदगी, बजबजाती नालियां देखकर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. हर तरफ गंदगी का आलम देखकर उन्होंने यहां पर मंडी सचिव से लेकर डीडीए को जमकर फटकार लगाई. मंडी निदेशक के तेवर देखकर यहां पर अधिकारियों में भी सन्नाटा पसरा रहा. #कानपुर ➡️ कानपुर की चकरपुर मंडी में निदेशक का छापा। ➡️ गंदगी देख मंडी सचिव को लगाई फटकार। ➡️ डीडीए की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल। ➡️ लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई…

Read More

ABC News: कानपुर के पटकापुर राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में फीलखाना पुलिस ने बिल्डर, मकान मालिक और हिस्ट्रीशीटर पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत 5 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है. आरोप है कि फर्जी नक्शा दिखाकर बिल्डर ने अपने गैंग के साथ यह फ्लैट बेचा था. इतना ही नहीं फ्लैट में रहने पहुंचे तब पता चला कि लिफ्ट नहीं चलती और घटिया निर्माण के चलते बारिश का पानी फ्लैट के भीतर आता है. #कानपुर ➡️ कानपुर अग्निकांड में 2 मौतों के बाद FIR दर्ज ➡️ राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में पुलिस की कार्रवाई ➡️ मृतक प्रांजल के पिता…

Read More

ABC News: पटकापुर में राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के बाद अब यहां पर रहने वाले लोग अपनी गृहस्थी समेटने में लगे हैं. मंगलवार को यहां पर रहने वाले लोग अपने-अपने फ्लैट से गृहस्थी का सामान बाहर ले जाते हुए दिखे. इस दौरान यहां पर रहने वाली महिलाओं की आंखों से बहते आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. #कानपुर ➡️ कानपुर के राधिका अपार्टमेंट से निकाली गई गृहस्थी ➡️ अग्निकांड के बाद फ्लैट खाली कर रहे लोग ➡️ अपना सामान निकालते वक्त फूट-फूटकर रोईं महिलाएं ➡️ महापौर प्रमिला पांडेय ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा ➡️ पीड़ित परिवारों…

Read More

ABC News: कानपुर में पटकापुर में राधिका अपार्टमेंट में अग्निकांड के बाद लगातार दूसरे दिन केडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की. केडीए अधिकारियों ने मंगलवार को कर्नलगंज में प्लॉट नंबर 96/21, 96/15 पार्ट कर्नलगंज, 96/15 पार्ट कर्नलगंज, 98/220 बेकनगंज और प्लॉट नंबर 105/196 चमनगंज में अवैध निर्माणों को सील किया. केडीए अधिकारियों का कहना है कि इसके अलावा कुछ अन्य भवनों को नोटिस जारी करते हुए सील करने के लिए चिंह्ति किया गया है. गौरतलब हो कि एक दिन पहले भी केडीए अधिकारियों ने चारे अवैध निर्माणों को सील किया था.

Read More

ABC News: कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार तक चलने वाली कानपुर एक्सप्रेस का आज शुभारंभ हो गया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया. इस अवसर पर रेल मंत्री ने अनवरगंज मंधना एलीवेटेड रेलवे ट्रैक का जल्द शिलान्यास होने की बात कही. इसके अलावा अमृत भारत योजना में सेंट्रल स्टेशन पर चल रहे कार्यों की तस्वीर को भी दिखाया. #कानपुर ➡️ कानपुर एक्सप्रेस का रेलमंत्री ने किया शुभारंभ ➡️ अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल दिखाई हरी झंडी ➡️ अनवरगंज-मंधना एलीवेटेड ट्रैक का जल्द शिलान्यास ➡️ बुलेट ट्रेन से बदलेगा कानपुर का…

Read More

ABC News: कानपुर में नवंबर के महीने में जब लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े देखे जाते थे, वो इस बार नदारद दिख रहे हैं. खासतौर पर दिन के समय जिस तरह से मौसम गर्म हो रहा है, वह बिल्कुल मार्च जैसी गर्मी का एहसास करा रहा है. सोमवार को कानपुर का तापमान और ज्यादा बढ़ गया. सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. मौसम…

Read More

ABC News: कानपुर में तहसील परिसर के पास बनी मल्टीलेवल पार्किंग के पास हो रहे अवैध कब्जों पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला. बताया जा रहा है कि यहां पर अभी भी मल्टीलेवल पार्किंग का काम चल रहा है. इस बीच आसपास की खाली जगह पर कुछ अधिवक्ताओं ने अवैध रूप से कब्जा करना शुरू कर दिया था. जिसके बाद सोमवार को छुट्टी के दिन भारी फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया. इस दौरान कच्चे पक्के तमाम अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया. बताया जा रहा है कि पूरा मामला तब सामने आया जब निर्माण कार्यदायी…

Read More

ABC News: कानपुर के फीलखाना के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के आग लगने से पांच मंजिला इमारत में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि भूतल की पार्किंग में खड़ी बाइकों में आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में जहरीला धुआं भर गया. ऊपरी मंजिलों पर कई लोग फंस गए. सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इनमें चार लोगों को सांस लेने में दिक्कत और चोट लगने पर अस्पताल भेजा गया. #कानपुर ➡️ कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग ➡️ हादसे में राखी और प्रांजुल की…

Read More

ABC News: सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर कानपुर के विभिन्न हिस्सों में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया. सुबह से चल रही तैयारियों के बाद शाम को पूर्वांचल समाज की महिलाओं से लेकर पुरूष और बच्चे सभी नहर घाटों से लेकर पार्कों में बनाए गए आर्टिफिशियल घाटों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए. सिर पर छठ पूजा से जुड़ी सामग्री लेकर जहां पुरूष उत्साहित दिखे. वहीं, व्रती महिलाएं भी इस पूजा को लेकर काफी ज्यादा आस्थावान नजर आयीं. नहर घाटों पर पहुंचते ही पहले वेदियों का विधि विधान से पूजन किया गया. इसके बाद जैसे…

Read More

ABC News: कानपुर के बिधनू में दादा-दादी से मिलाकर दो मासूम बेटों को ससुराल ले जा रहे पिता की खुशियां चंद पलों में मातम में बदल गईं. बिधनू के मझावन गांव के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घेराबंदी कर रमईपुर के पास बस को चालक समेत पकड़ लिया. बिधनू भारू निवासी 32 वर्षीय पिता अमर बहादुर परिवार समेत जहानाबाद स्थित ससुराल में रहते हैं. शनिवार सुबह वह दोनों बेटे चार वर्षीय…

Read More

ABC News: छठ पूजा के दूसरे दिन कानपुर के विभिन्न इलाकों में बिहार और पूर्वांचल जैसा नजारा देखने को मिला. दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद महिलाओं का 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू हो गया. इसके पहले पूर्वांचल समाज के घरों से लेकर नहर घाटों के आसपास उल्लास का वातावरण देखा गया. अरमापुर, पनकी नहर के आसपास तो अभी से उत्सव जैसा नजारा दिखा जबकि शास्त्रीनगर में आर्टिफिशियल तालाब को भी अंतिम रूप दिया जाता रहा है. शास्त्रीनगर सेंट्रल पार्क में इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिवार के साथ आयीं और यहां पर…

Read More

ABC News: भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला रोमांच की हद तक पहुंचा. आखिरी गेंद तक चले इस हाई स्कोरिंग फाईनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से शिकस्त दे दी. फाइनल मैच पर काफी हद तक बढ़त बना चुके पाकिस्तान को भारत के पुछल्ले बल्लेबाज मनल चौहान और मोहित उल्वा ने नाको चने चबवा दिए और आतिशी बल्लेबाजी कर पाकिस्तान के जबड़े से मैच को खींचकर भारत को चैंपियन बनाया. गौरतलब हो​ कि एक समय भारत ने 252 रनों पर आठ विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद मनल चौहान और मोहित…

Read More

ABC News: अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को हरा दिया और फाइनल का टिकट कटा लिया. भारत की ओर से आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने अर्धशतकीय पारी खेली और जीत में अहम रोल प्ले किया. भारतीय टीम अब फाइनल में खेलने के लिए उतरेगी. ओमान के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. अफगानिस्तान से मिले 228 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी…

Read More