ABC News: कानपुर में पटकापुर के बाद अब रामबाग इलाके में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में आग लगने से अफरातफरी मच गई. फ्लैट से आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आनन फानन में लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. बताया जा रहा है कि आग की घटना सेकेंड फ्लोर के फ्लैट में हुई. जब खिड़की से धुआं उठते हुए राहगीरों ने देखा तो हड़कंप मच गया.
#कानपुर ➡️ कानपुर के रामबाग में फ्लैट में भीषण आग। ➡️ आग से इलाके में मची अफरा-तफरी। ➡️ लपटें और धुआं देख जुटी लोगों की भीड़। ➡️ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ➡️ आग लगने के कारणों की जांच जारी। #Kanpur #Fire #BreakingNews #UPNews @kanpurnagarpol #abcnewsmedia https://t.co/enIiDtGfBA
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 18, 2026
जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची. पुलिस ने यहां पर आसपास के इलाके का यातायात बंद कर दिया, जिससे दमकल गाड़ियों को आने में किसी तरह की परेशानी न हो. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
एसीपी आनंद ओझा ने बताया कि सूचना पर तुरंत फ्लैट को खाली करा लिया गया. जिस फ्लैट में आग लगी वह लकी नाम के शख्स का है. परिजनों ने बताया कि सुबह के समय उनकी मां ने पूजा के बाद कूलर पर जलता हुआ दीपक रख दिया था, आशंका जताई जा रही है कि आग की घटना इसी वजह से हुई है.

