ABC News: कानपुर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर दावा किया है कि यूपी में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार आ रही है. उनका कहना है कि यूपी की जनता से सभी गठबंधनों को नकार दिया है. आजम खां को लेकर आरोप लगाया कि इनकी मानसिकता भारत की संस्कृति के खिलाफ है.

ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजम खां ने भारत माता और डॉ. अंबेडकर पर घृणित टिप्पणी की थी. ऐसे में अब चाहें आजम हों या फिर सपा का कोई अन्य पहलवान, जनता ने सभी को रिजेक्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि यूपी की जनता से गरीब कल्याण योजनाओं पर मोहर लगाई है, यूपी को गुंडो से मुक्त कराने का काम हमारी सरकार ने किया है. उत्तर प्रदेश अब बीमारू नहीं बल्कि रेवेन्यू सरप्लस स्टेट की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है.
