Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करने को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच मतभेद खुलकर बाहर आने लगे हैं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर हुई बातचीत तीखी बहस में बदल गई. इस दौरान दोनों के बीच ईरान को लेकर अमेरिकी और इस्राइली रणनीति पर मतभेद सामने आए. एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में इजरायली न्यूज वेबसाइट Ynet News की रिपोर्ट के हवाले से लिखा है, ईरान पर दोबारा से सैन्य कार्रवाई शुरू करने को लेकर हो रही दोनों नेताओं…
ABC News: कानपुर में फीलखाना थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्कूटी सवार युवक से लूट का प्रयास किया गया. स्कूटी सवार उस समय तगादे के 20 लाख रूपए लेकर जा रहा था. हालांकि, स्कूटी सवार के शोर मचाने पर भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि गुमटी निवासी विशाल खंडेलवाल श्री गुरु पेपर हाउस के मालिक हैं. उनके यहां काम करने वाला कर्मचारी शुक्लागंज निवासी वीरभान सिंह ने चौक स्टेशनरी मार्केट के व्यापारी अंशु अग्रवाल से 20 लाख रूपए लेकर जा रहा था.…
ABC News: फजलगंज थानाक्षेत्र के बंबा रोड सब्जी मंडी में आशनाई के चक्कर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरेापी मौके से फरार हो गए,, इस हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. मृतक की पहचान दर्शनपुरवा बंबा रोड निवासी महेश कुमार अहिरवार के पुत्र हर्षित के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करता था. पिता ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे वह घर पर चाय पी रहे थे, तभी मोहल्ले के कुछ युवकों ने आकर बताया…
ABC News: कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के नारामऊ चुंगी जीटी रोड हाईवे के पास गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां पर गलत दिशा से ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दोनों बाइकों पर सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि नानकारी निवासी मयंक दुबे, सिंहपुर निवासी शुभम मिश्रा और तन्वी एक बाइक पर सवार होकर मंधना से आईआईटी गेट की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान नारामऊ की ओर से आईआईटी गेट…
ABC News: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में अपनी जिंदगी के एक बेहद दर्दनाक अध्याय का पहली बार सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है. उन्होंने जनवरी 1969 में अपने पहले बच्चे को खोने का शेयर किया है. सोनिया ने बताया कि समय से करीब दो महीने पहले जन्मे उनके बेटे की महज एक दिन बाद मौत हो गई थी. नवजात को उनके पति राजीव गांधी और देवर संजय गांधी ने दिल्ली के महरौली स्थित उनके ससुर फिरोज गांधी के फार्महाउस में दफनाया था. हार्पर कॉलिन्स…
ABC News: भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का अंडर-19 एशिया कप 2026 में तूफानी फॉर्म जारी है. मंगलवार को यूएई अंडर-19 के खिलाफ मैच में जूनियर सहवाग ने 160 रनों की शानदार पारी खेली. 95.24 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए दाएं हाथ के ओपनर ने 17 चौके और 7 छक्के जड़े. हालांकि, आर्यवीर की बल्लेबाजी पिता से थोड़ा अलग दिखी. पिता से उलट आर्यवीर पारी की शुरुआत में थोड़ा वक्त लेते हैं और एक बार क्रीज पर टिक जाने के बाद गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हैं. यूएई के खिलाफ मैच में भी उन्होंने…
ABC News: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बेहद अहम और बड़ी खबर सामने आई है. कौंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने साल 2027 में होने वाली आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और आईएससी (कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 विद्यार्थी शामिल होंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं (आईसीएसई) की परीक्षा 15 फरवरी 2027 से शुरू होगी. वहीं, 12वीं (आईएससी) की परीक्षा 9 फरवरी 2027 से शुरू होगी. कितने विद्यार्थी देंगे 10वीं और 12वीं की परीक्षा?सीआईएससीई की ओर से जारी जानकारी…
ABC News: एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में छाए रहते हैं. पिछले दिनों सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह गंगा किनारे चादर डालकर सोते दिखे. उनकी इस सादगी ने सबका दिल जीत लिया. अब सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर सुर्खियों में है और इस फोटो को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सुनील ग्रोवर ने दिवाली के मौके पर ये फोटो शेयर की है, जिसमें वह कुछ बच्चियों के साथ सड़क किनारे बैठकर माला बेचते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सुनील ग्रोवर के हाथ में…
ABC News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ हुई कथित मारपीट और अभद्रता को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने महिला आयोग से मामले का संज्ञान लेकर भाजपा के संबंधित नेताओं और आयोजकों के खिलाफ वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की. अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग नारी का सम्मान नहीं, अपमान करते हैं. कुछ महीनों बाद हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे; जिससे किसी शोषित, वंचित व ग़रीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज़्ज़ती न…
ABC News: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और शव को पड़ोस के खाली प्लाट में फेंककर फरार हो गया. मृतक की पहचान आनंद सिंह उर्फ रगडू के रूप में हुई है. वह संजय गांधी नगर में रहता था. बताया जा रहा है कि देर रात नशे की हालत में दोनों भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इस दौरान छोटे…
ABC News: कानपुर में भाजपा के एमएलसी सलिल विश्नोई छठ पूजा की तैयारियों को परखने के लिए सरसैयाघाट गए थे लेकिन यहां पर पहुंचते ही उनका सामना घटिया पैचवर्क से हो गया. इसके बाद वह नगर निगम अधिकारियों पर उखड़ गए. सलिल विश्नोई का कहना है कि रात में हुआ पैचवर्क घटिया से घटिया क्वालिटी का है. नगर निगम अधिकारियोें ने इसे स्वीकार किया है, यहां पर फिर से सही से पैचवर्क कराने को कहा गया है. इसके अलावा संबंधित ठेकेदार पर एक्शन लेने को भी कहा गया है. भाजपा एमएलसी ने नगर आयुक्त के न आने पर भी सवाल…
ABC News: भाजपा से राज्यसभा सदस्य गोपी कृष्ण पांडेय ने कानपुर को लेकर बड़ी बातें कहीं हैं. यहां के विकास, रोजगार से लेकर जाम और पार्टी में चल रही गुटबाजी पर वह खुलकर बोले. प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सदस्य गोपीकृष्ण पांडेय ने कहा कि कानपुर के लिए उनके पास प्लान है. राज्यसभा की शपथ लेने के बाद वह कानपुर आएंगे और फिर गुजरात की तर्ज पर हर सोमवार केा अपने कार्यालय पर बैठकर जनता की समस्या सुनेंगे. जनता उन्हें साक्ष्य सहित अपनी शिकायत सौंपे और तीसरे सोमवार को वह लिखित रूप में…
ABC News: कानपुर में लगने वाला जाम लोगों की जिंदगियों पर भारी पड़ रहा है. एक दिन पहले भाजपा की पदयात्रा, स्वागत कार्यक्रम और त्योहारी भीड़ की वजह से सड़कों पर लगा जाम सिपाही की जिंदगी पर भारी पड़ गया. करीब एक घंटे तक झकरकटी पुल पर एंबुलेंस जाम में फंसी रही और हैलट पहुंचने से पहले ही घायल सिपाही ने दम तोड़ दिया. घाटमपुर के मोतीपुर गांव निवासी प्रमोद सचान ने बताया कि उनके इकलौते पुत्र प्रांशु 2025 बैच का सिपाही था. वर्तमान में उसकी तैनाती अंबेडकरनगर जिले की डांडा कोतवाली में थी. पिता के मुताबिक, वे लोग फतेहपुर…
ABC News: कानपुर में बीजेपी ने अपने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च से खुद का शक्ति परीक्षण किया. इस मार्च में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरूण, अजीत पाल आदि भी शामिल हुए, इसके अलावा सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले, राज्यसभा सदस्य प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडेय समेत सभी विधायक, क्षेत्रीय और जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए. #कानपुर ➡️ कानपुर में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा। ➡️ पैदल मार्च से BJP ने दिखाई ताकत। ➡️ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना। ➡️ SIR, EVM और चुनाव आयोग पर गुमराह करने का आरोप।…
ABC News: कानपुर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने विपक्ष पर सड़कों पर रैम्पेज मचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग बांग्लादेश-नेपाल का उदाहरण दे रहे हैं, उनकी असलियत जनता जान चुकी है. #कानपुर ➡️ कानपुर में डिप्टी CM बृजेश पाठक का बयान। ➡️ BJP तीसरी बार सरकार बनाएगी- पाठक। ➡️ राहुल गांधी और सपा पर साधा निशाना। ➡️ विपक्ष पर संविधान के अपमान का आरोप। ➡️ सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप। #Kanpur @brajeshpathakup @BJP4UP @SamajwadiParty #abcnewsmedia https://t.co/eeoz0RIHrc— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 4, 2026 सीएसए में पत्रकारों…
ABC News: कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र मेें जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं, जब बात की सूचना गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया. गोली लगने से घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे हैलट अस्पताल भेजा गया है. #कानपुर ➡️ कानपुर के बिधनू में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष। ➡️ दहेली उजागर गांव में चार लोगों को लगी गोली। ➡️ कई…
ABC News: कानपुर में शास्त्रीनगर के कुम्हार वाली गली में बहन से गाली-गलौज करने पर गुस्साए युवक ने पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर मार डाला. घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि शास्त्री नगर मतैयापुरवा निवासी राकेश कुमार प्रजापति मजदूरी करते थे. पत्नी मोनी ने बताया कि सोमवार को वह काम करने के लिए गई थीं. परिजनों ने बताया कि राकेश शराब पीकर घर आया था. यहां पर वह पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा…
ABC News: मसीही समुदाय के पवित्र पर्व ऑल सोल्स डे पर चुन्नीगंज स्थित कब्रिस्तान रोशनी से नहा उठा. मसीही समाज ने बड़े ही श्रद्धा भाव से आत्माओं के दिवस को परंपरागत तरीके से मनाया. इस अवसर पर यहां पर मसीही समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की फूलों को फूलों से सजा कर वहां पर कैंडल्स जलाकर दुआ की. क्रिश्चियन सीमेट्री बोर्ड के सचिव फादर डायमंड युसूफ ने बताया कि कानपुर में पिछले 77 सालों से ऑल सोल्स डे का पर्व लगातार मनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ईसाई धर्म में इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.…
ABC News: कानपुर में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन जारी है. इसी कड़ी में गोविन्दपुरी रेलवे स्टेशन पर फफूंद-कानपुर सेंट्रल मेमो ट्रेन से ऑटो में लादा जा रहा लगभग 300 किलोग्राम मिलावटी दूषित खोया अनुमानित मूल्य 90,000 रूपए पकड़ा गया. एफडीए अधिकारियों के अनुसार, टीम को देखते ही कारोबारी फरार हो गए, जिसके बाद खोये को गोविन्दपुरी कूड़ा निस्तारण प्लांट में नष्ट कराया गया. इसके अलावा, घाटमपुर, हैरिसगंज, कोयला नगर, फीलखाना, शिवाला रोड, कर्रही, बिल्हौर और अशोक नगर से दूध, खोया, पनीर, घी, रिफाइंड तेल, वनस्पति, पतीशा, रबड़ी, मिल्क केक और बर्फी आदि के कुल 16 नमूने…
ABC News: दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष ने शक्ति प्रदर्शन किया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी समेत इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता रामलीला मैदान में मौजूद रहे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने एक-एक करके निशाना साधा. इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में सालों से वोटों की चोरी हो रही है. मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव- इन सभी चुनावों में वोटों की चोरी हुई है. EVM के…
