Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर में युवक को कार की छत पर रख कर डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ाने और कुचलकर उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह मामला हत्या का नहीं बल्कि हिट एंड रन का बताया है. वारदात में इस्तेमाल कार को भी फतेहपुर के जहानाबाद से बरामद किया गया है. पुलिस की पूरी कहानी को मृतक के दोस्त ने भी सही ठहराया है. #कानपुर ➡️ कानपुर: वीरू हिट एंड रन केस का खुलासा ➡️ मुख्य आरोपी पवन यादव समेत 2 गिरफ्तार ➡️ फतेहपुर से हादसे में इस्तेमाल कार बरामद ➡️ वीरू…
ABC News: कानपुर में बंद पड़ी लाल इमली मिल क्या फिर से शुरू होगी, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है. इस बीच, गुरूवार को सांसद रमेश अवस्थी ने लाल इमली मिल का जायजा लिया. यहां पर सांसद ने बार बार इस बात पर जोर दिया कि लाल इमली मिल जरूर चालू होगी, हो सकता है कि स्वरूप दूसरा हो. सांसद के इस बयान के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि मिल का दूसरा स्वरूप क्या हो सकता है. क्योंकि उन्होंने कहा है कि वह भी चाहते हैं कि यह ऐतिहासिक मिल से कानपुर के युवाओं…
ABC News: कानपुर में कचहरी के पास निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी है. इस मल्टीलेवल पार्किंग में 334 कार और 100 दो पहिया वाहन खड़े करने की सुविधा है. इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर में 11 दुकानें भी रखी गई हैं. मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़े होने से कचहरी और आसपास के इलाके में जाम की समस्या का हल निकल सकता है.नगर आयुक्त ने बुधवार को इसका जायजा लिया. बताया गया कि मल्टीलेबल पार्किंग में छत पर कैफेटेरिया की भी व्यवस्था है. सीएंडडीएस अधिकारियों ने बताया कि 15 दिनों में इसे नगर निगम हो हैंडओवर कर दिया जाएगा. ई…
ABC News: कानपुर में दुर्गा पूजा का उत्साह बुधवार को भी जारी रहा. बुधवार को देवी वरण और सिंदूर खेला की रस्म के बाद मां दुर्गा को विदाई दी गई. बताया गया कि इस बार अष्टमी दो दिन पड़ने की वजह से और मंगलवार को नवमी की तिथि देर शाम तक पड़ने की वजह से बुधवार को दशमी तिथि से जुड़े अनुष्ठान पूरे किए गए. इसके अलावा एक मान्यता और भी सामने आई कि बंगाली समुदाय में मंगलवार के दिन बेटी की विदाई नहीं की जाती. इसलिए कई जगहों पर बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.…
ABC News: फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा मुहल्ले में तखत पर सोने को लेकर दो भाईयों में ऐसा विवाद हुआ कि बड़े भाई ने छोटे भाई का सिर ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि घटना क समय दोनों भाई नशे में थे और कुछ देर पहले ही मेला देखकर लौटे थे. बताया जा रहा है कि दर्शनपुरवा निवासी शिवकुमार उर्फ बल्लू कश्यप फैब्रिकेटिंग का काम करता था, जबकि उसका बड़ा भाई सतीश उर्फ बच्ची पेंटिंग और पुताई का काम करता है. दोनों के माता-पिता का निधन हो चुका है. परिवार में उनकी पांच बहनें…
Kanpur: बाबूपुरवा में साइकिल गद्दी के कारखाने में भीषण आग, मचा हड़कंप; आसपास के मकानों को खाली कराया
ABC News: कानपुर के बाबूपुरवा में साइकिल गद्दी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में कारखाने में रखे सामान को उसने अपनी चपेट में ले लिया. तंग गलियों के अंदर लगी आग से आसपास हड़कंप मच गया. आग जिस मकान में बने कारखाने में लगी, वह बाबूपुरवा ईदगाह स्थित शिफा मस्जिद के पास रहने वाले शमशाद का है. 100 वर्ग गज के इस मकान में ग्राउंड फ्लोर पर साइकिल गद्दी का कारखाना चलता है, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है. सोमवार…
ABC News: कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में कार चालक और एक महिला की मौत हो गई. जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ. यहां पर किलोमीटर-216 पर ईसन नदी पुल के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में चालक मुनेंद्र उर्फ मुन्ना और टगोरी बालादास की मौत हो गई, जबकि करिश्मा और सोना गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे में कार सवार…
ABC News: कानपुर में घाटमपुर पुलिस की तार चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में तार चोरी करने वाले एक शातिर के पैर मेें गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था और क्षेत्र में तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह में शामिल था. पुलिस के अनुसार, घाटमपुर सर्किल में लंबे समय से तार चोरी की घटनाएं हो रही थीं. इसी को लेकर चेकिंग चल रही थी,…
ABC News: दुनिया के कई देशों में इस समय हिंसा का माहौल बना हुआ है. फ्रांस में बड़े पैमाने पर आंदोलन हो रहा है. जगह-जगह आगजनी हुई है और दुकानों में लूटपाट की गई . अब इसको लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को एक्स पोस्ट के जरिए भारत में प्रदर्शन करने वालों पर निशाना साधा है. बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए भी रची गई थी। भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काने और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाने की योजना…
Kanpur: शारजाह के पास ड्रोन हमले में बचे नितिन शुक्ला आए घर, मर्चेंट नेवी चीफ इंजीनियर ने बताए हालात
ABC News: शारजाह के पास बीती 9 अक्टूबर को हुए ड्रोन हमले में बचे कानपुर के मर्चेंट नेवी इंजीनियर नितिन शुक्ला अपने घर आ गए हैं. यहां पर आसपास के लोगों और व्यापारियों ने उनका स्वागत किया. आपको बता दें कि नितिन शुक्ला घटना के समय पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर में कार्यरत थे. इस हमले में नितिन ने अपने साथ 22 अन्य लोगों को बचाया था और लाइफबोट की सहायता से जान बचाई थी. नितिन की सकुशल घर वापसी के बाद उनके परिवार में भी राहत देखी गई. नितिन ने बताया कि मर्चेंट नेवी में वह 20 वर्षों…
ABC News: उत्तर प्रदेश से पहली बार तरल ग्लूकोज का कॉर्मशियल एक्सपोर्ट वियतनाम को किया गया है. यह उपलब्धि भी कानपुर के खाते में आयी है. कानपुर से 48 मीट्रिक टन तरल ग्लूकोज की खेप रवाना की गई है. कहा जा रहा है कि यह उपलब्धि प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर खोलने के साथ ही निर्यात उत्पादों में विविधता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इस खेप का निर्यात कानपुर स्थित एचएल एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है. तरल ग्लूकोज की यह खेप कानपुर स्थित अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) से…
ABC News: विधानसभा चुनावों से पहले कानपुर में पूरा फोकस सीएम ग्रिड योजना वाली सड़कों पर देखा जा रहा है. शनिवार सुबह स्वरूनगर में मुआयना करने के बाद नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शाम को सीएम ग्रिड योजना में निर्माणाधीन सड़कों को लेकर समीक्षा की. इस बैठक में स्वरूप नगर थाने से माता स्वरूप रानी मार्ग, लाल बंगला जेके कालोनी, किदवईनगर में सोटे वाले बाबा से दीप तिराहे तक, गुरूदेव से चिड़ियाघर रोड तक सड़क निर्माण का कार्य इसी माह तक पूरा करने औरपूरा प्रोजेक्ट 10 नवम्बर, तक पूरा करने के ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं. इसी तरह सीएम…
ABC News: चकेरी में मूक-बधिर युवक को ऑटो में बैठाकर उसके साथ मारपीट और लूटपाट करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य रात में अकेली सवारी को निशाना बनाते थे. यात्रियों से मोबाइल और नकदी लूटने के साथ यूपीआई के जरिए रुपये निकालने का भी प्रयास करते थे.मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है. चकेरी पुलिस के मुताबिक, संजीव नगर निवासी मोहित कुमार ने अपने भाई के साथ लूट की शिकायत दर्ज करायी थी. जिसमें…
ABC News: कानपुर में बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह 2483 वोट से विजयी हुए हैं. राणा समरेंद्र सिंह को 4210 वोट मिले हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु रहे, जिन्हें 1727 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी समेत पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप द्विवेदी को सिर्फ 56 वोट ही मिले. बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद का यह उपचुनाव राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा था. इसके पहले राणा समरेंद्र सिंह और विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां डॉ.…
ABC News: कानपुर में डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोटरसाइकिलें, करीब 25 लीटर डीजल, चोरी में इस्तेमाल की गई सफेद स्कॉर्पियो, तीन तमंचे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा पांच खाली जरीकेन, पेचकस, मापक जग, पाइप लगी फनल, तीन मोबाइल फोन और 1,800 रुपये नकद भी मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रहनस निवासी दीपक सिंह, हृदयखेड़ा नरवल निवासी सौरभ सिंह और मवईया निवासी हिमांशु सिंह हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ…
ABC News: कानपुर के इस्पात नगर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सीमेंट तैयार कर बेचने का मामला सामने आया है. एसीसी और अंबुजा जैसी नामी सीमेंट कंपनियों के रैपर में घटिया व मिलावटी सीमेंट भरकर बाजार में खपाया जा रहा था. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कंपनी की जांच टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से इस्पात नगर स्थित एक फैक्टरी में आकस्मिक छापेमारी की. इस दौरान, फैक्टरी परिसर में प्रवेश करते ही पुलिस और जांच टीम के होश उड़ गए. वहां बड़े पैमाने पर ब्रांडेड सीमेंट बोरियों में रि-पैकिंग का काम चल रहा था. टीम…
ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के पोखरपुर में प्रोसेसिंग कारखाने से करीब 18 किलो चांदी चोरी करने के मामले पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी पहले कारखाने के आसपास काम कर चुका था और उसे वहां की गतिविधियों की जानकारी थी. चोरी के बाद चांदी को छिपाकर रखा गया और फिर उसे गलाकर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी. बता दें कि नौबस्ता के संजय गांधी नगर निवासी नितिन तुपे के कारखाने में 12 अक्टूबर को चोरी हुई थी. छत से रस्सी के…
ABC News: कानपुर में फतेहपुर के कपड़ा व्यापारी के साथ आटो में बैठे बदमाशों ने 50 हजार रूपए की चोरी कर ली. हालांकि, पीड़ित कपड़ा व्यापारी ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया लेकिन इतनी देर में बाइक में बैठा उसका दूसरा साथी रूपयों वाला बैग लेकर फरार हो गया. घटना के बाद व्यापारियों ने कलक्टरगंज थाने में हंगामा भी किया. फतेहपुर के गाजीपुर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी मो. हारून ने बताया कि वह बस से टाटमिल चौराहे पर उतरे और वहां से घंटाघर आने के लिए आटो में बैठ गए. इतनी देर में पीछे…
ABC News: कानपुर में भले ही लोग इस इंतजार में हों कि आखिरकार मेट्रो साउथ सिटी में कब दौड़ेगी और सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक सुहाना सफर कब पूरा होगा. इस बीच मेट्रो ने अपने दूसरे कॉरीडोर में भी टेस्ट रन शुरू कर दिया है. मंगलवार को पहली बार काॅरिडोर-2 पर मेट्रो ट्रेन का सफल टेस्ट रन किया. काॅरिडोर-2 डिपो से शुरू हुई ट्रेन ‘डाउनलाइन’ पर रावतपुर , काकादेव और डबल पुलिया स्टेशन होते हुए विजय नगर स्टेशन के निकट स्थित रैंप तक पहुंची जहां से उसे वापस काॅरिडोर-2 डिपो लाया गया. इस दौरान यहां पर यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन…
ABC News: कानपुर के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां पर नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा के प्रदेश मंत्री और तीन बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके रमेश यादव के फॉर्म हाउस में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया. इस दौरान, बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधकर 12 लाख रूपए कैश, सोने की ब्रेसलेट और चेन लूट ले गए. चर्चा है कि बदमाशों ने करीब 50 लाख रूपए की लट को अंजाम दिया है. इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन…
