ABC News: कानपुर में डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोटरसाइकिलें, करीब 25 लीटर डीजल, चोरी में इस्तेमाल की गई सफेद स्कॉर्पियो, तीन तमंचे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं.

इसके अलावा पांच खाली जरीकेन, पेचकस, मापक जग, पाइप लगी फनल, तीन मोबाइल फोन और 1,800 रुपये नकद भी मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रहनस निवासी दीपक सिंह, हृदयखेड़ा नरवल निवासी सौरभ सिंह और मवईया निवासी हिमांशु सिंह हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ सिंह और हिमांशु सिंह के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. आरेापी रात में हथियार लेकर निकलते थे और हाइवे किनारे खड़े होने वाले ट्रकों को अपना निशाना बनाते थे.

