Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में आम जनता से उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे. इनमें नाम, उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, मातृभाषा, शैक्षणिक योग्यता, डिजिटल साक्षरता, रोजगार, व्यवसाय, आर्थिक गतिविधियां, जन्म स्थान, पूर्व निवास स्थान, पलायन के कारण तथा बच्चों से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी. इसके अलावा कोविड-19 टीकाकरण, बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता सहित कुल 40 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी. जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध…
ABC News: कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के पोखरपुर में सोमवार तड़के एक चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से 18 किलो चांदी लेकर लेकर एक चोर चंपत हो गया. इसकी बाजार में कीमत 45 लाख रूपए बताई जा रही है. जानकारी पर पहुंची एडीसीपी पूर्वी, एसीपी चकेरी ने घटनास्थल पर जांच की है. बताया जा रहा है कि मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी नितिन टोपे की नयागंज में दुकान है और वह नौबस्ता संजय गांधी नगर में रहते हैं. इसके अलावा उनका पोखरपुर स्थित पवन दाल मिल कंपाउंड में चांदी प्रोसेसिंग का कारखाना है, जिसमें वह बाजार से चांदी लाकर प्रोसेसिंग करने…
ABC News: कानपुर में डीसीपी सेंट्रल कार्यालय के पास रेस्तरां में हुक्का न मिलने पर नशे में धुत दरोगा, एसीपी के हमराही और उनके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान, पुलिसकर्मियों ने रेस्तरां कर्मचारियों से मारपीट की और युवतियों पर छींटाकशी भी की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात करीब ढाई बजे चार युवक कार से रेस्तरां पहुंचे. उन्होंने हुक्का मांगा, लेकिन कर्मचारियों ने उपलब्ध कराने से मना कर दिया. इस पर युवक भड़क गए और कर्मचारियों से गालीगलौज करने लगे. विरोध करने पर मारपीट करने लगे. नशे में धुत चारों युवकों ने रेस्तरां में जमकर बवाल काटा. आरोप है…
ABC News: कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद अपनी वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में वह पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और बेटी साराया के साथ सुकून भरे पल बिताती नजर आ रही हैं. समंदर किनारे से लेकर पहाड़ों तक, कियारा की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. गौरतलब हो कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और अब दोनों अपनी बेटी सराया के साथ फैमिली वेकेशन पर निकल गए हैं.…
ABC News: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के अंदर यात्रियों का सामान रखने वाली जगह पर आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, एक यात्री के पावर बैंक में खराबी के कारण यह घटना हुई. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया. वहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं. जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह उड़ान दिल्ली से चेन्नई के…
ABC News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बन गई. कार्यक्रम के दौरान अजय राय के साथ एक महिला कांग्रेस नेता द्वारा कथित बदसलूकी किए जाने से उनके समर्थकों में नाराजगी फैल गई. अजय राय नाराज होकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठ गए. इस दौरान समर्थकों के बीच हंगामा और धक्कामुक्की हुई और जूते चल गए. स्थिति को संभालने के लिए वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी अजय राय को मनाने में जुटे रहे. पदभार ग्रहण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने की तैयारी…
ABC News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में आयोजित एक सभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी तो सपा मुखिया ने भी पलटवार किया. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर अपने पोस्ट से भाजपा पर जोरदार हमला बोला है. सीएम योगी आदित्यनाथ को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी है. पवन का झोंका आएगा अंहकार सब उड़ जाएगा. चोरों को क्लीन चिट देनेवाले हिस्सेदार होते हैं. दूध का दूध,…
ABC News: फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर कॉकपिट के अंदर हवा में हुए हमले की जांच के लिए NIA द्वारा मामला दर्ज किया गया है. NIA यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी इस मामले की जांच करेगी. NIA अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पिछले महीने फ़्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छर पर कॉकपिट के अंदर हवा में हुए हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया है. यह मामला एंटी-हाइजैकिंग एक्ट, 2016 और अनलॉफुल एक्टिविटीज़ (प्रिवेंशन) एक्ट, 1967 की…
ABC News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले चल रही बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की चुनौती को स्वीकार कर लिया है. सीएम योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ें, हम भी लड़ेंगे. आमने-सामने मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है. तंज कसते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले उनसे क्या लड़ेंगे. मुख्यमंत्री के इस बयान से समारोह में सियासी माहौल गरमा गया. सीएम ने अयोध्या के प्रति अपनी…
ABC News: कानपुर में दो हजार से अधिक के ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का विरोध जारी है. शुक्रवार को व्यापारियों ने सरसैयाघाट में UPI मशीनों का तर्पण कर विरोध जताया. व्यापारियों ने कहा कि दशहरा और दीपावली से पहले एमडीआर शुल्क लगाने से व्यापारियों पर इसका बड़ा असर पड़ेगा. भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि जब तक एमडीआर शुल्क को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने पितृपक्ष के मौके पर गंगा तट पर UPI साउंड बॉक्स और मशीनों…
ABC News: कानपुर में दो दिन पहले हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में 40 वार्डों में 20-20 लाख के विकास कार्यों की मंजूरी के बाद विपक्षी पार्षदों में आक्रोश फैल गया है. इसको लेकर सपा के पार्षदों ने विकास कार्यों में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को सपा पार्षदों ने इसको लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा. सपा पार्षदों ने कहा कि सभी पार्षदों के वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने चाहिएि. उनके वार्ड में भी जनता विकास कार्य को लेकर परेशान है, ऐसे में चुनिंदा वार्डों में विकास कार्य कराने से पक्षपात…
ABC News: कानपुर में मंगल भवन के रखरखाव, संचालन और निर्माण कार्यों से जुड़ी दोनों समितियों के भंग करने के नगर आयुक्त के निर्णय को नगर निगम कार्यकारिणी ने निरस्त कर दिया है. इसके अलावा, चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर के टेंडर को कैंसिल कर दिया गया है. नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में महापौर और पार्षदों ने इन दोनों फैसलों को लेकर नगर आयुक्त और अफसरों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मंगल भवन को लेकर सारी मंजूरी कार्यकारिणी और सदन से हुई थीं. ऐसे में अगर कोई फैसला लिया जाना था तो पहले प्रस्ताव को कार्यकारिणी और सदन में…
ABC News: कानपुर में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. बुधवार सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने अचानक ऐसी करवट बदली कि आसमान में काली घटा छा गई. जिसकी वजह से दिन में अंधेरा छा गया. दिन में अंधेरा छाने की वजह से सड़कों पर जो वाहन निकले, उन्हें भी लाइट जलाकर रास्ते में निकलना पड़ा. काली घटा के साथ हुई बारिश ने एक बार फिर पारे को नीचे ला दिया. बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने सात और आठ अक्टूबर केा…
ABC News: कानपुर में अब आने वाले दिनों में 40 पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा. पार्कों का यह सुंदरीकरण 20-20 लाख की लागत से किया जाएगा. इसके अलावा 40 वार्डों में 20-20 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएंगी. इसको लेकर कार्यकारिणी ने प्रस्ताव को पास कर दिया है. हालांकि बताया जा रहा है जिन वार्डों में यह काम होना है, उसमें महापौर के खिलाफ मोर्चा खोले पार्षदों के वार्ड शामिल नहीं है. महापौर प्रमिला पांडेय ने कार्यकारिणी के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि 20 करोड़ की लागत से पांच सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इसमें…
ABC News: कानपुर में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने गुरूदेव चौराहे से आजाद नगर तक सीएम ग्रिड रोड का निरीक्षण किया. यहां पर कार्य प्रगति की जानकारी ली गई, इसके बाद नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को दिन-रात दोनो प्रहर में कार्य करते हुये निर्धारित समयसीमा में कार्य कराने के निर्देश दिए. आजाद नगर चौराहे के पास अतिक्रमण के हटने के उपरान्त वहां पर फुटपाथ निर्माण के निर्देश दिए. नगर आयुक्त ने सभी कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं. ऐसा न होने पर यहां पर काम कर रही कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की…
ABC News: कानपुर में आज से पांच दिनों तक चलने वाली कानपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रीमियर लीग का आगाज हो गया. आईपीएल की तर्ज पर इस लीग के आगाज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पहले आयोजन किया गया. इसमें आए हुए कलाकारों ने सांस्कृतिक विविधता के दर्शन कराए, इसके बाद वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउटेंट का सम्मान किया गया. बताया गया कि पांच दिनों तक चलने वाली कानपुर चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रीमियर लीग मेें कुल नौ टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं. पांच दिनों मेें सभी टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की विनर टीम को 51 हजार और रनर अप टीम को 25…
ABC News: कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवक ने पहले थाईलैंड की महिला से निकाह किया और अब उससे 60 लाख रूपए की ठगी कर ली. थाईलैंड की महिला का आरोप अब आरोपी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है. पीड़ित ने एडीसीपी पूर्वी के दफ्तर में शिकायत दर्ज करायी है. थाईलैंड निवासी महिला ने एडीसीपी पूर्वी को बताया कि करीब पांच साल पहले वह इंस्टाग्राम के जरिए इरफान नाम के शख्स से मिली थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच अफेयर हो गया. आरोप है कि इसके बाद इरफान ने गलत तथ्य बताकर उससे निकाह…
ABC News: कानपुर के घरों की छतों पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 172.06 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित हो चुकी है. जिले के 53,382 घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं. योजना के क्रियान्वयन में कानपुर नगर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है. लाभार्थियों को अब तक 432.18 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है. मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की. सीडीओ ने निर्देश दिए कि जिले में रूफटॉप सोलर की मौजूदा गति को…
ABC News: कानपुर में सड़कों की बदहाली रह-रहकर सामने आ रही है. हालांकि, सड़कों पर पैचवर्क का काम शुरू हो चुका है, इसके बावजूद अभी भी तमाम सड़कें ऐसी हैं, जहां से निकलना खतरे के सफर जैसा प्रतीत होता है. ऐसी ही एक सड़क रावतपुर से कंपनीबाग वाली भी है. यहां पर मेट्रो और जलनिगम की खुदाई के बाद सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है. बारिश खत्म होने के बाद भी यहां पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जिससे जगह जगह पर कीचड़ दिखाई पड़ रहा है. ऐसे में यहांं से निकलने में सबसे ज्यादा परेशानी…
ABC News: कानपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में संगठन और विधायकों के बीच एक बार फिर गुटबाजी हावी देखी गई. इसको लेकर खुद सपा के जिलाध्यक्ष ने सवाल खड़े किए हैं. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में विधायक अमिताभ बाजपेयी, नसीम सोलंकी गायब रहीं. इसके अलावा पूर्व विधायक और सांसद भी प्रदर्शन से दूरी बनाए रखे. सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रदर्शन के लिए पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का आदेश था, इसके बाद भी कई लोग यहां पर नहीं आएंगे, जिसकी रिपोर्ट वह प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे. इससे पहले सपा…
