ABC News: कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद अपनी वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन फोटोज में वह पति सिद्धार्थ मल्होत्रा और बेटी साराया के साथ सुकून भरे पल बिताती नजर आ रही हैं. समंदर किनारे से लेकर पहाड़ों तक, कियारा की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

गौरतलब हो कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और अब दोनों अपनी बेटी सराया के साथ फैमिली वेकेशन पर निकल गए हैं.

तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं. यही नहीं इन तस्वीरों के जरिए कियारा ने बेटी के साथ बिताए खास पलों की भी झलक दिखाई है. ये तस्वीरें कियारा ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के कुछ ही दिनों बाद ही शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग लोकेशन में दिखाई दे रही हैं.

कियारा आडवाणी ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में उन्हें पीले रंग की बिकिनी में पूल के में एंजॉय करते देखा जा सकता है. वहीं एक अन्य तस्वीर में वह गुलाबी रंग की स्वेटर पहने धूप सेंकते हुए नजर आ रही हैं.

एक फोटो में कियारा मेकअप करती तो वहीं एक में सनग्लासेस पहने सेल्फी ले रही हैं. कियारा ने अपने एक्टर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें दोनों पीले रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए शीशे के सामने सेल्फी ले रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में रेत पर परिवार के पैरों के निशानों देखने को मिले तो वहीं एक में सराया के रेत से सने पैर नजर आए.

बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछले साल नवंबर में सराया का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही कियारा ने काम पर वापसी कर ली थी और इस साल यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ में दिखाई दीं. इस फिल्म में उन्होंने नादिया का रोल निभाया था और इसे अपने ‘करियर को नई दिशा देने वाला’ बताया था.

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी, लेकिन जैसे ही ये रिलीज हुई इसे वो रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी.

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी की बात करें तो ‘शेरशाह’ से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी. दोनों की मुलाकात 2021 में आई वॉर ड्रामा फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसमें सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभाया था. इसके बाद कपल ने 7 फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी की और नवंबर 2025 में अपनी बेटी सराया का इस दुनिया में स्वागत किया.

