Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर में महापौर के बाद सांसद रमेश अवस्थी ने भी देर रात सीएम ग्रिड योजना की निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया. इस दौरान सांसद ने पाया कि जहां पर सड़क बन चुकी है, वहां पर अंधेरा छाया हुआ है, इसके अलावा रूट डायवर्जन के लिए संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं. जिसको लेकर सांसद ने नगर निगम अधिकारियों से लेकर ठेकेदार पर नाराजगी जताई. सांसद ने रूट डायवर्जन के बोर्ड लगाने से लेकर स्ट्रीट लाइट्स को सही करने के निर्देश दिए. इसके अलावा लोगो के घरों के बाहर हुए गड्ढों को तुरंत सही करने के साथ प्राथमिकता…
ABC News: कानपुर के शक्कर मिल खलवा में करीब तीन महीने पहले धंसे डॉट नाले की वजह से लगातार जलभराव की समस्या चल रही है. इस समस्या के विरोध में स्थानीय निवासियों ने पार्षद की अगुवाई में नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया. इस दौरान एक बाल्टी में भरकर लाए गए कीचड़ युक्त पानी को पार्षद ने अपने उपर डालकर विरोध जताया. पार्षद विकास साहू का कहना है कि तीन महीने से शक्कर मिल खलवा, तलउवा मंडी और आसपास की जनता नारकीय स्थितियों का सामना कर रही है. इसके बावजूद नगर निगम अफसर सुनने को तैयार नहीं है. तीन महीने…
ABC News: कानपुर के नए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया. कानपुर के 59 वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले महेंद्र सिंह तंवर ने यहां पर अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में जो बातें कहीं. उसमें सबसे ज्यादा जोर उन्होंने ‘अनुभव’ शब्द पर दिया है. डीएम महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि जहां पर उनका काम नहीं होगा लेकिन उस फील्ड का उन्हें अनुभव होगा तो सभी के साथ बेहतर तालमेल के साथ काम किया जाएगा. सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की बात कही है.…
ABC News: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने रिचार्ज के विकल्प बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. TRAI ने मंगलवार को टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेग्युलेशन, 2026 जारी किया है. इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को कम अवधि वाले ऐसे स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें सिर्फ Voice Calling और SMS की सुविधा होगी. TRAI ने यह फैसला कम आय वाले मोबाइल उपभोक्ताओं को नजर में रखते हुए लिया है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 जारी किए हैं. इन नियमों का मकसद मोबाइल ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट…
ABC News: कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में उनकी बहू शालू और दोनों हत्यारोपियों राजकिशोर व विशाल की पुलिस कस्टडी रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर ली है. कोर्ट ने तीनों की एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है. तीनों की पुलिस कस्टडी रिमांड बुधवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी जोकि अगले दिन 12 बजे तक चलेगी. माना जा रहा है कि इस दौरान पुलिस शालू और दवा कारोबारी विनीत मिनोचा के पुत्र सुब्रत को आमने सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है. शालू के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड…
ABC News: महापौर प्रमिला पांडेय एक बार फिर से एक्टिव मोड में दिख रही हैं. मंगलवार को उन्होंने स्वरूपनगर में सीएम ग्रिड योजना से बन रही सड़क का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ जोनल अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल और पार्षद भी शामिल रहे. महापौर ने यहां पर बनाई जा रही व्हाइट टॉपिंग सड़क का भी जायजा लिया और उसकी मोटाई आदि की भी जांच कराई. इस दौरान महापौर ने एक बार फिर अधिकारियों और ठेकेदारों पर सवाल उठाए. महापौर ने कहा कि जितनी तेजी से अब काम हो रहा है, अगर उतनी तेजी से पहले काम हो जाता, तो इस…
ABC News: कानपुर साउथ सिटी में शास्त्री चौक की बदहाल सड़क को लेकर लेकर कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया. पार्षद संजीव मिश्र के इस प्रदर्शन में कांग्रेस शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, लोकसभा प्रत्याशी रहे आलोक मिश्र आदि भी शामिल हुए. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मेट्रो, जलनिगम की पाइप लाइन डालने के चक्कर में शास्त्री चौक चौराहे की सड़क पूरी तरह से दुर्दशाग्रस्त हो गई है. बारिश के बाद भी यहां पर गड्ढो में पानी भरा रहता है, इसकी वजह से रोजाना ही लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अफसरों का ध्यान इस…
ABC News: कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने सड़कों की स्थिति को लेकर नगर निगम अफसरों के साथ बैठक की. इस बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय की नाराजगी नगर निगम अफसरों पर देखी गई. यह नाराजगी इस बात को लेकर थी कि पिछले कुछ दिनों में कानपुर की खराब सड़कों को लेकर नगर निगम की आलोचना हुई और महापौर की फोटो भी खूब चलाई गई, जबकि क्षतिग्रस्त सड़कें नगर निगम के अलावा पीडब्ल्यूडी, आवास विकास समेत अन्य विभागों की भी रहीं. इसके बावजूद नगर निगम अफसरों की तरफ से इस बात का संज्ञान तक नहीं लिया गया. महापौर ने अब…
ABC News: एआईएमआईएम प्रमुख असददुदीन ओवैसी के हमलों के बाद सपा विधायक मो. हसन रूमी ने पलटवार किया है. सपा विधायक ने ओवैसी को फासिस्ट सोच और जिन्ना वाली तहरीक का नेता बताया. सपा विधायक मो. हसन रूमी ने कहा कि ओवैसी ने जब पहली बार जाजमऊ में अकील कंपाउंड आए थे, जिस परिवार के लिए उन्होंने ऐलान किया, आरोप लगाया कि उसे सरकार ने तबाह कर दिया. सपा विधायक ने कहा कि उस परिवार का हालचाल आज तक औवेसी ने नहीं पूछा. इसके बाद जीआईसी में जनसभा की थी तब उनकी पार्टी के प्रत्याशी को बहुत ही कम वोट…
ABC News: शिवराजपुर में गन पॉइंट पर बकरा व्यापारी की कार रूकवाकर 4.31 लाख की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस घटना में पुलिस ने बकरा व्यापारी के ड्राइवर समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बकरा व्यापारी का ड्राइवर साहिल ने ही अपने साथी को रूपयों के बारे में भी जानकारी दी थी. जिसके बाद जब हरदोई जाने के लिए बकरा व्यापारी निकला तो बदमाशेां ने अपनी XUV500 से उसका पीछा किया और फिर सूनसान जगह पर कार रूकवाकर गन पॉइंट…
ABC News: कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र के विशधन कस्बे में रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया. यहां पर गश्त पर निकली यूपी 112 की पीआरवी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे धान के खेत में जा गिरी. इस दौरान धान के खेत में करीब काफी पानी भरा था. हादसे में पीआरवी में सवार तीन पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे. हादसे के बाद यहां पर काफी ज्यादा अफरातफरी का माहौल देखा गया. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी के शीशे और दरवाजे किसी तरह खोलकर अंदर…
ABC News: कानपुर में एक बार फिर मुरे कंपनी पुल पर हादसा हो गया. यहां पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी. बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात करीब पौने तीन बजे हुआ. जिस समय हादसा हुआ, उस समय कार की रफ्तार काफी ज्यादा तेज बताई जा रही है. यहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब हादसा देखा तो कैंट पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए…
Kanpur का दवा कारोबारी हत्याकांड: शालू कोर्ट में दर्ज कराना चाहती है बयान, अधिवक्ता ने जाने क्या कहा
ABC News: कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आज हत्यारोपी बहू शालू के साथ विशाल गौतम और उसके साथ राजकिशोर को पेश किया गया. इस दौरान, कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस भी चली. शालू के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित का कहना है कि वह कोर्ट में अपना कलमबंद बयान दर्ज कराना चाहती है. विवेचक की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई से पहले शालू के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर इसकी मांग की गई. अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने पुलिस की कहानी पर भी सवाल…
ABC News: कानपुर में एक महीना पहले जुलाई में, जो महिला संपूर्ण समाधान दिवस में इस आस से 18 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची थी कि डीएम उसकी बात को जरूर सुनेंगे, उस वाक्ये के ठीक एक महीने बाद उसी महिला के दरवाजे पर खुद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह खड़े नजर आए. आस की एक मुलाकात से दूसरी मुलाकात के बीच महिला रिंकी मिश्रा के न केवल भरोसे को मजबूत किया बल्कि उसकी दुनिया में बदलाव की तस्वीर भी पेश की. महिला की फरियाद के बाद डीएम की पहल पर जनसहयोग से रिंकी मिश्रा के कच्चे घर की जगह पक्का घर…
ABC News: कानपुर में मेट्रो निर्माण कार्य में रोड़ा बने अवैध निर्माणों और जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. शनिवार बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्रा-छह इलाके में मेट्रो ट्रैक निर्माण कार्य में लंबे समय से बाधा बने एक अवैध कब्रिस्तान पर बाबा का बुलडोजर गरज उठा. बताया गया कि बर्रा के ग्राम बरी में तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर कब्रिस्तान बना लिया गया था. भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध ढांचे को पूरी तरह जमींदोज कर सरकारी जमीन को खाली कराया गया. बताया जा रहा है कि बर्रा-छह स्थित…
ABC News: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ निजी जिदंगी भी मुश्किलों से गुजर रही है. पृथ्वी एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पृथ्वी की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे अलग होने की जानकारी साझा की है. आकृति ने इंस्टाग्राम के जरिए पृथ्वी शॉ से अलग होने की जानकारी दी. उन्होंने ये भी लिखा कि ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया है. आकृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भारी मन से, मैं यह बताना…
ABC News: कानपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चल रहे आपरेशन व्हाईट पाउडर में पुलिस को एक और सफलता मिली है. काकादेव थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच और काकादेव पुलिस ने चर्चित नशा तस्कर आलोक सैनी उर्फ कपाली के घर छापा मारा. भारी पुलिस बल के साथ हुई कार्रवाई में पुलिस ने 10 किलो गांजा और करीब 100 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है. आरोपी के खिलाफ पहले से नौ मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के गीता नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित…
ABC News: कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र में भोर पहर बकरा व्यापारी के साथ लूट हो गई. शिवराजपुर के नेशनल हाईवे पर एक्सयूवी सवार छह बेखौफ लुटेरों ने एक बकरा व्यापारी की कार को पहले ओवरटेक कर रोक लिया और इसके बाद तमंचे की नोक पर चार लाख 31 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. हाईवे पर सरेराह हुई इस लूट से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पीड़ित बकरा व्यापारी आरिफ चौबेपुर क्षेत्र से अपनी कार में सवार होकर हरदोई की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी शिवराजपुर थाना क्षेत्र के पास हाईवे पर पहुंची,…
ABC News: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जब से फिल्म का टीजर जारी हुआ है, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है. मेकर्स ने हाल ही में ‘द वन’ का पहला गाना ‘छठी मैया’ जारी किया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. अब मेकर्स ने आखिरकार ‘द वन’ का ट्रेलर भी आखिरकार रिलीज कर दिया है, जो कहानी को टीजर में दिखाई गई चीजों से आगे ले जाता है. ट्रेलर में भारतीय लोककथाओं, पुरानी मान्यताओं और अलौकिक शक्तियों की एक रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को…
ABC News: सैलरी से पीएफ कटौती को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया. केंद्रीय कैबिनेट एक अहम बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी पेंशन योजना की अनिवार्य सीमा को 15000 से बढ़ाकर 25000 रुपये करने का ऐलान किया है. यह निर्णय देश के लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है. इस कदम से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी ईपीएफओ के दायरे में आ जाएंगे. 💰 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने #ईपीएफओ के अंतर्गत अनिवार्य कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। ➡️ केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw…
