ABC News: शिवराजपुर में गन पॉइंट पर बकरा व्यापारी की कार रूकवाकर 4.31 लाख की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस घटना में पुलिस ने बकरा व्यापारी के ड्राइवर समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बकरा व्यापारी का ड्राइवर साहिल ने ही अपने साथी को रूपयों के बारे में भी जानकारी दी थी. जिसके बाद जब हरदोई जाने के लिए बकरा व्यापारी निकला तो बदमाशेां ने अपनी XUV500 से उसका पीछा किया और फिर सूनसान जगह पर कार रूकवाकर गन पॉइंट पर लूट की थी. पुलिस ने आसिफ के अलावा शिवम कुमार उर्फ मंडल, मयंक सैनी उर्फ ऋषि, आयुष सैनी, अनुज यादव को गिरफ्तार किया है.
इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश मेें लगातार दबिश दी जा रही है. घटना में इस्तेमाल की गई XUV500 अभियुक्त ऋषि सैनी की मां के नाम पर थी. पुलिस के अनुसार, नशे और रूपयों के लालच में घटना को अंजाम दिया गया. इसमें कुल रकम का आधा आसिफ के पास जाना था.

