Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर में एक बार फिर गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़त दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में करीब 18 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है. हालत यह है कि शुक्लागंज गेज पर गंगा चेतावनी बिंदु से महज 18 सेंटीमीटर दूर यानि 112.820 मीटर पर पहुंच गई हैं. वहीं, गंगा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है. यहां पर अपस्ट्रीम में 114.410 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 114.90 मीटर पर जलस्तर पहुंच चुका है. मंगलवार को गंगा बैराज से तीन लाख 82 हजार 701 क्यूसेक…

Read More

ABC News: काकादेव के ओम चौराहा पर बीच सड़क पेशाब करने का विरोध कारोबारी की जान पर भारी पड़ गया. यहां पर शराब के नशे में धुत दबंगों ने विरोध करने पर कारोबारी को घेरकर बेरहमी से पीटा और ईंट से सिर पर कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल कारोबारी ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में चार युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.…

Read More

ABC News: चौबेपुर थानाक्षेत्र में बेला रोड स्थित घिन्नीपुरवा गांव में अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग को रौंद दिया. आरेाप है कि इसके बाद ट्रक चालक और क्लीनर से घायल बुजुर्ग को गहरे पानी में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इसके बाद शव रखकर हाइवे पर जाम लगा दिया. बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई, उस समय बुजुर्ग शौच क्रिया के लिए जा रहा था. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आरोप है कि ट्रक की चपेट में आने के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो…

Read More

ABC News: बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा बाईपास स्थित शिवाजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और तोड़फोड़ की. परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने के बाद भी इलाज में लापरवाही बरती गई और मौत होते ही अस्पताल का डॉक्टर व स्टाफ मौके से फरार हो गया. परिजनों के मुताबिक महिला को इलाज के लिए शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई. महिला की…

Read More

ABC News: कानपुर में बारिश के बाद जर्जर हो चुकी सड़कों के दर्द से कराह रहे राहगीर अब जगह-जगह फैली बजरी से परेशान हैं. गड्ढों में तब्दील हो चुकी कानपुर की सड़कों पर बारिश थमने के बाद जगह- जगह फैली बजरी दुघर्टनाओं को आमंत्रण दे रही है. बजरी की वजह से जगह जगह धूल भी उड़ रही है, जोकि राहगीरों की आंख और नाक में भी जा रही है. इससे सड़क पर चलने वाले लोग काफी परेशान हैं. उनका कहना है कि कानपुर की सड़कें पहले से ही दुर्दशाग्रस्त हैं. शायद ही कोई ऐसी सड़क बची हो, जिस पर गड्ढे…

Read More

ABC News: कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस को फ्लैट के कमरे में फर्श पर खून से लथपथ उनका शव मिला है. पुलिस के अनुसार, दवा कारोबारी का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है और शरीर पर किसी नुकीली चीज से कई वार किए गए हैं. मृतक की पहचान अपार्टमेंट के सी-104 फ्लैट निवासी विनीत मिनोचा के रूप में हुई है. हाई-सिक्योरिटी वाली इस पॉश सोसाइटी के भीतर हुई इस वारदात से आसपास के निवासियों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल को सील…

Read More

ABC News: घाटमपुर के पतारा ब्लॉक के हिरनी गांव में कच्ची छत ढहने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए. हादसे में पिता और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सुबह रूक-रूककर हुई बारिश के बाद दो खंड का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया. हादसे के समय मकान के अंदर पिता और उसकी चार बेटियां मौजूद थीं. मकान गिरते ही पांचों लोग मलबे में दब गए. मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस…

Read More

ABC News: यूजीसी के ​नए नियमों पर आपत्ति जताते हुए एक दिन पहले प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने वाले भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने इसे पार्टी के लिए नुकसानदायक बताया है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी यूजीसी के नियमों में संशोधान किया है, वह पार्टी के साथ नहीं हैं. उन्होंने जब तक संशोधन वापस नहीं होता है. तब तक वह बार बार पत्र लिखेंगे, पूर्व सांसद ने कहा कि अगड़ी जातियां भाजपा का बेस वोटर है, ऐसे में चुनावों में पार्टी को नुकसान हो सकता है. इस बीच, पिछले दिनों मशाल जुलूस निकालने वाले भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अरविंद…

Read More

ABC News: बारिश के बाद किदवईनगर चालीस दुकान में जलभराव होने पर आक्रोशित व्यापारियों ने यहां पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया. व्यापारियों का कहना है कि 40 दुकान चौराहा पर नाला टूटा पड़ा है,, बारिश में हमेशा यहां पर पानी भर जाता है. सुबह हुई बारिश के बाद यहां पर दुकानों के अंदर पानी घुस गया. जिससे व्यापारियों का माल भीग गया. व्यापारी नेताओं ने बताया कि पूर्व में जब शिकायत की गई थी, तब नाला की मरम्मत की गई थी. लेकिन इसके बाद नाला फिर बैठ गया, जिससे यहां पर जलनिकासी प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर नाले…

Read More

ABC News: कानपुर में खराब सड़कें और जगह जगह जलभराव को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. मकड़ीखेड़ा, उजियारीपुरवा में जलभराव और मैनावती मार्ग के गड्ढों में तब्दील हो जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. लगातार बारिश की वजह से जिस तरह से मकड़ी खेड़ा में जलभराव की समस्या बनी हुई है. उसने नगर​ निगम अधिकारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींची हुई है. मैनावती मार्ग के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि कई महीनों से यहां की सड़क खुदी पड़ी है. बारिश के बाद यहां की स्थिति पूरी तरह…

Read More

ABC News: बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र के नसिरापुर गांव में महाराजपुर के पुरवामीर गांव जैसा हादसा हो गया. यहां पर घर के आंगन में बंद पड़े पुराने कुएं की मिट्टी अचानक धंसने से सीढ़ियों से उतर रही महिला करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. हालांकि, घर के लोगों ने वक्त रहते महिला को बचा लिया. घटना के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और जांच पड़ताल की. बताया जा रहा है कि नसिरापुर गांव निवासी महेश चंद्र अपनी पत्नी ज्ञान देवी के साथ कच्चे मकान में रहते हैं. बताया गया कि लगातार बारिश के चलते गुरुवार…

Read More

ABC News: कानपुर मेें लगातार धंस रहे डॉट नालों की समस्या से नगर निगम अधिकारी भी परेशान हैं, यही वजह है कि अंग्रेजों के जमाने में बने और अपनी उम्र पूरी कर चुके डॉट नालों के समाधान का रास्ता खोजा जा रहा है. डॉट नालों की समस्या को सुलझाने के लिए नगर आयुक्त ने हाई पॉवर कमेटी भी गठित की है. इस कमेटी में जलनिगम शहरी, ग्रामीण और जलकल विभाग के अभियंताअेां को शामिल किया गया है. बुधवार को ईदगाह से ब्रह्मनगर जाने वाली सड़क पर धंसे डॉट नाले का जायजा लेने आए जलकल विभाग के महाप्रबंधन आनंद त्रिपाठी ने…

Read More

ABC News: यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (यूपीडीआईसी) के अगले चरण को लेकर कानपुर में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) और प्रदेश सरकार की साझेदारी में ‘कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप’ आयोजित की गई. जिसमें कहा गया कि यहां पर सिर्फ बड़ी-बड़ी इमारतें या फैक्ट्रियां लगा देने से काम नहीं चलेगा.  डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कानपुर अब देश का बड़ा रक्षा निर्माण केंद्र बनने की पूरी क्षमता रखता है. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के उपाध्यक्ष प्रोफेसर हर्ष पंत ने बताया कि भारत सरकार अब रक्षा सामान बाहर से मंगाने के बजाय खुद अपने देश में बनाने पर ध्यान दे रही है,…

Read More

ABC News: कानपुर के घाटमपुर में दो स्थानों पर भूमाफियाओं के खिलाफ एक्शन लिया गया. एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह की अगुवाई में तहसील प्रशासन की टीम स्टेशन रोड में रेलवे कॉलोनी के पास पहुंची. यहां पर रहने वाली गीतिका ने बलवीर यादव नाम के शख्स पर आरोप लगाया था कि उसने उनके प्लॉट पर कब्जा कर उसमें मौरंग स्टॉक किए हुए है. बार बार कहने के बाद भी वह उसे हटा नहीं रहा है. शिकायत के आधार पर घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान ने मौके पर जांच की. यहा पर बलवीर से पूछताछ के बाद जब…

Read More

ABC News: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपार सफलता और लोकप्रियता हासिल करने के बाद ‘मिर्जापुर’ की खूंखार और रोमांचक दुनिया अब बड़े पर्दे पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनी बहुचर्चित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. सेंसर बोर्ड से फिल्म को ए सर्टिफिकेट भी मिल गया है. फिल्म की ग्रैंड रिलीज में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है और दर्शकों के बीच उत्सुकता चरम पर है. इसी उत्साह को और बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने…

Read More

ABC News: अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी दी गई है. संजू सैमसन की वापसी हुई है. उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में नहीं चुना गया था. हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में संजू की वापसी हुई है. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी मौका मिला है. ये खिलाड़ी चोटिल चल रहे थे. चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को भी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के…

Read More

ABC News: कानपुर की दुर्दशाग्रस्त सड़कों के विरोध में व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया. पिछले दिनों मार्बल मार्केट में गड्ढे में बैठने वाले व्यापारी मंगलवार को नगर निगम में हाथोें में कटोरा लेकर पहुंचे और यहां पर धरना दिया. अपर नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि पूरे शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं. मार्बल मार्केट, किदवईनगर, साकेतनगर, कर्रही से खाड़ेपुर, ग्रीनपार्क से परेड होकर जाने वाली सड़कें जिनका निर्माण सीएम ग्रिड योजना से चल रहा है, वह सभी दुर्दशाग्रस्त हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि दो साल पूरे होने के बाद…

Read More

ABC News: कानपुर में सड़कों की बदहाल स्थिति के बीच अब ओवरब्रिजों की सड़कें भी जर्जर होती जा रही हैं. बारिश के बाद तो कई ओवरब्रिज ऐसे हैं, जिनकी सड़क पर कई गड्ढे हो गए हैं, और यहां से निकलने में राहगीरेां को हर समय दुघर्टना का भय सताता रहता है. कुछ ऐसी ही हालत श्यामनगर ओवरब्रिज की इन दिनों हो गई है. बारिश के बाद श्यामनगर ओवरब्रिज की सड़क गड्ढो में तब्दील हो गई है. बारिश के बाद गड्ढों में भरने वाले पानी और लगातार निकलते वाहनों की वजह से कहीं कहीं पर डामर पूरी तरह से उखड़ चुका…

Read More

ABC News: जाजमऊ मेें गड्ढे के अंदर सपा विधायक के धरने के बाद अब व्यापारी भी उसी राह में बढ़ चले हैं. रविवार को किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में मा​र्बल मार्केट में गड्ढे में बैठकर व्यापारियों ने धरना दिया. व्यापारियों का कहना है कि मार्बल मार्केट में 100 करोड़ रूपए का वार्षिक कारोबार है. इतना टैक्स देने के बाद भी पिछले दो साल से, जब से यहां पर सीएम ग्रिड योजना के तहत काम चल रहा है, तब से उन लोगों के सामने तमाम मुश्किलें आ रही हैं. आरोप है कि खुदाई के दौरान सीवर और पेयजल लाइन…

Read More

ABC News: महाराजपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव के मजरा लालूखेड़ा में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में रविवार शाम को जमकर हंगामा हुआ. महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को चकेरी एयरपोर्ट के पास रखकर हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा. आरोप है कि आक्रोशित परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. हंगामे की सूचना मिलते ही चकेरी, महाराजपुर और नरवल थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास…

Read More