ABC News: कानपुर की दुर्दशाग्रस्त सड़कों के विरोध में व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया. पिछले दिनों मार्बल मार्केट में गड्ढे में बैठने वाले व्यापारी मंगलवार को नगर निगम में हाथोें में कटोरा लेकर पहुंचे और यहां पर धरना दिया. अपर नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि पूरे शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं.
मार्बल मार्केट, किदवईनगर, साकेतनगर, कर्रही से खाड़ेपुर, ग्रीनपार्क से परेड होकर जाने वाली सड़कें जिनका निर्माण सीएम ग्रिड योजना से चल रहा है, वह सभी दुर्दशाग्रस्त हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि दो साल पूरे होने के बाद भी सीएम ग्रिड योजना में शामिल सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है. ऐसे में नवरात्र, दुर्गापूजा, दहशरा, दीपावली जैसे त्योहार अब आ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अगर सड़कों की यही दुर्दशा रही तो 200 करोड़ से ज्यादा के व्यापार पर असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि अगर सड़कें सही नहीं होती हैं तो आने वाले समय में वह लोग कानपुर बंद का भी निर्णय ले सकते हैं.

