ABC News: GSVM मेडिकल कॉलेज में फेफड़ों के कैंसर पर आयोजित कार्यशाला में देश विदेश के दिग्गज जुटे. तीन दिनों की इस कार्यशाला में देश में फेफड़ों के कैंसर की बढ़ती वजह धूम्रपान को बताया गया. डॉक्टरों ने इस बात पर भी चिंता जाहिर की कि लड़कियों में भी स्मोकिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है.

इसके अलावा वायु प्रदूषण, धूल धुएं के ज्यादा संपर्क में रहने वाले लोगों में लंग कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां पर आए विशेषज्ञों ने बताया कि प्रदूषण को लेकर आने वाले समय में नीति बनाने की जरूरत है. इसके अलावा मोटापे, फास्टफूड के बढ़ते चलन, फल न खाना और जेनेटिक वजहें भी इसकी वजह हैं. बताया गया कि एक्सरे के आधार पर फेफड़ों में कैंसर की पहचान नहीं की जा सकती. आम तौर पर एक्सरे में केवल धब्बा देखकर टीबी का इलाज शुरू कर दिया जाता है, जिसमें मरीज की हालत बिगड़ जाती है.

कैंसर की जांच के लिए सीटी स्कैन, ब्रोंकोस्कोपी समेत अन्य जांच करायी जाती है. उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी जांच हो, मरीज को उतना ही जल्दी फायदा होता है. बताया गया कि नेल्कॉन के सहयोग से 26 वर्षों बाद लंग कैंसर पर यहां पर नेशनल वर्कशॉप हो रही है.

