ABC News: यूजीसी के नए नियमों पर आपत्ति जताते हुए एक दिन पहले प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने वाले भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने इसे पार्टी के लिए नुकसानदायक बताया है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी यूजीसी के नियमों में संशोधान किया है, वह पार्टी के साथ नहीं हैं.
उन्होंने जब तक संशोधन वापस नहीं होता है. तब तक वह बार बार पत्र लिखेंगे, पूर्व सांसद ने कहा कि अगड़ी जातियां भाजपा का बेस वोटर है, ऐसे में चुनावों में पार्टी को नुकसान हो सकता है.
इस बीच, पिछले दिनों मशाल जुलूस निकालने वाले भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अरविंद राज त्रिपाठी, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्र समेत अन्य लोगों ने पूर्व सांसद का स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद ने साहस का काम किया है, जिसके लिए उनका सम्मान किया गया है.

