ABC News: कानपुर में बारिश के बाद जर्जर हो चुकी सड़कों के दर्द से कराह रहे राहगीर अब जगह-जगह फैली बजरी से परेशान हैं. गड्ढों में तब्दील हो चुकी कानपुर की सड़कों पर बारिश थमने के बाद जगह- जगह फैली बजरी दुघर्टनाओं को आमंत्रण दे रही है.
बजरी की वजह से जगह जगह धूल भी उड़ रही है, जोकि राहगीरों की आंख और नाक में भी जा रही है. इससे सड़क पर चलने वाले लोग काफी परेशान हैं. उनका कहना है कि कानपुर की सड़कें पहले से ही दुर्दशाग्रस्त हैं.
शायद ही कोई ऐसी सड़क बची हो, जिस पर गड्ढे न हुए हों. बारिश के बाद जलभराव की समस्या से कुछ निजात मिली तो अब सड़कों की परतें उखड़ने से जगह जगह फैली बजरी उनके लिए मुसीबत बन रही है, ऐसे में वाहनों के फिसलने का भी खतरा बना हुआ है.
राहगीरों का कहना है कि जब तक सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा है, तब तक अभियान चलाकर जगह जगह फैली बजरी को हटाया जाए, जिससे दुघर्टना की आशंका को खत्म किया जा सके.

