ABC News: बारिश के बाद किदवईनगर चालीस दुकान में जलभराव होने पर आक्रोशित व्यापारियों ने यहां पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया. व्यापारियों का कहना है कि 40 दुकान चौराहा पर नाला टूटा पड़ा है,, बारिश में हमेशा यहां पर पानी भर जाता है.
सुबह हुई बारिश के बाद यहां पर दुकानों के अंदर पानी घुस गया. जिससे व्यापारियों का माल भीग गया. व्यापारी नेताओं ने बताया कि पूर्व में जब शिकायत की गई थी, तब नाला की मरम्मत की गई थी. लेकिन इसके बाद नाला फिर बैठ गया, जिससे यहां पर जलनिकासी प्रभावित हो रही है.
उन्होंने कहा कि अगर नाले का सही से निर्माण नहीं होता है तो आने वाले दिनों में वह लोग अपने आंदोलन को और तेज करेंगे.

