ABC News: कानपुर मेें लगातार धंस रहे डॉट नालों की समस्या से नगर निगम अधिकारी भी परेशान हैं, यही वजह है कि अंग्रेजों के जमाने में बने और अपनी उम्र पूरी कर चुके डॉट नालों के समाधान का रास्ता खोजा जा रहा है. डॉट नालों की समस्या को सुलझाने के लिए नगर आयुक्त ने हाई पॉवर कमेटी भी गठित की है.
इस कमेटी में जलनिगम शहरी, ग्रामीण और जलकल विभाग के अभियंताअेां को शामिल किया गया है. बुधवार को ईदगाह से ब्रह्मनगर जाने वाली सड़क पर धंसे डॉट नाले का जायजा लेने आए जलकल विभाग के महाप्रबंधन आनंद त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल तो इसमें पाइप डालकर नाले की मरम्मत कराई जाएगी, लेकिन इसका स्थाई समाधान भी अब किया जाएगा.
इसके पहले चरण में इसी डॉट नाले को रखा गया है, जिसकी डीपीआर भी बना ली गई है, जिसे जांच के लिए आईआईटी दिल्ली के पास भेजा गया है. अगर हफ्ते रिपोर्ट मिलने के बाद इसके स्थाई हल पर काम शुरू किया जाएगा.

