Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर मेें गंगा के जलस्तर पर उतार चढ़ाव का क्रम जारी है. दो दिनोें की गिरावट के बाद गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़त जारी हो गई है. शनिवार को गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर 113.750 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 113.600 मीटर पर रहा. वहीं, शुक्लागंज गेज पर जलस्तर 112.360 मीटर पर रहा. इन सबके बीच, गंगा बैराज से इस सीजन का सर्वाधिक डिस्चार्ज किया गया. शनिवार को बैराज से तीन लाख 10 हजार 422 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया. सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरिद्वार से 91 हजार 127 क्यूसेक और…

Read More

ABC News: कानपुर में एक्सप्रेस रोड पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब यहां पर एफडीए की टीम खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के लिए पहुंची. व्यापारियों का आरोप है कि खोए की दुकान में पहुंची एफडीए की टीम ने खाद्य पदार्थों की हर दुकान में सैंपलिंग किए जाने की बात कही. इससे यहां पर जमा व्यापारी भड़क गए और उन्होंने अपनी दुकानों के शटर गिराकर विरेाध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस दौरान एक्सप्रेस रोड पर जाम लगाने के प्रयास के साथ जमकर नारेबाजी की. सूचना पर स्थानीय पुलिस, विभागीय अधिकारी और व्यापारी नेता भी पहुंच गए. यहां पर व्यापारी…

Read More

ABC News: कानपुर में चालीहा महोत्सव के समापन से पूर्व रामबाग, सीसामऊ, ब्रह्मनगर आदि जगहों पर मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने निरीक्षण किया. इस दौरार नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी उनके साथ रहे. मंडलायुक्त ने झूलेलाल मंदिर के आसपास और शोभायात्रा मार्ग को पर्व से पहले दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं. मंडलायुक्त् ने बताया कि सुबह उनके पास शिकायत आयी थी कि चालीहा महोत्सव के समापन से पूर्व जिस रास्ते से शोभायात्रा निकलती है, वहां की हालत काफी खराब है. यहांपर नगर निगम का काम चल रहा है. इसके बाद वह नगर निगम अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे.…

Read More

ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने का फैसला लिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस फैसले से लद्दाख के दूरदराज इलाकों में रहने वाले नागरिकों को न्याय तक पहुंच आसान होगी. अमित शाह के मुताबिक, हाईकोर्ट की बेंच स्थापित होने से लोगों को अपनी कानूनी सेवाओं का लाभ लेने में लगने वाला समय कम होगा. The Union Cabinet, under the leadership of the PM Shri @narendramodi Ji, has decided to set up a bench…

Read More

ABC News: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. शीर्ष अदालत ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए 5 सदस्यीय विशेष जांच कमेटी का गठन करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में यह कमेटी काम करेगी. यह उच्च स्तरीय समिति प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं और पुलिस कार्रवाई के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करेगी. जंतर मंतर प्रदर्शन में क्या प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए क्या पैलेट गन का इस्तेमाल नियमों के तहत हुआ था या इसका गैर-जरूरी प्रयोग…

Read More

ABC News: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का मशहूर मुंबई वाला बंगला ‘मन्नत’ एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार चर्चा की वजह अलग है. दरअसल, मन्नत के लॉन में दो सांप के नजर आने की खबर है. सांपों को देखते ही वहां हलचल मच गई, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों सांपों को संभालने की कोशिश की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्नेक रेस्क्यूअर को मन्नत के अंदर दो सांप देखे जाने की खबर मिली. फिर लॉन में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक सांप…

Read More

ABC News: महाराजपुर पुलिस ने एक लुटेरों को पर्दाफाश किया है, जो रात के समय एक्टिव होकर हाइवे किनारे खड़े होने वाले ट्रकों को निशाना बनाता था. गिरोह के सदस्य हाइवे किनारे खड़े होने वाले ट्रकों की खिड़की का शीशा हटाकर केबिन में रखे मोबाइल और रूपए लूटकर फरार हो जाते थे. पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार के उनके पास से एक दर्जन मोबाइल, तमंचा आदि बरामद किया है. एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि अभियुक्त रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक एक्टिव रहते थे. पकड़े गए अभियुक्त बाबू सिंह, राघवेंद्र यादव, आदित्य यादव और अभिषेक…

Read More

ABC News: कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगाली मोहाल में देर रात एक जर्जर मकान भरभराकर ढह गया. गनीमत रही कि मकान के ढहने से चंद घंटे पहले ही पूरे परिवार से उसे खाली कर दिया था,, इस वजह से हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई. स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को देवी देवी मां की कृपा और आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है. बंगाली मोहाल में रहने वाले बउवा मिश्रा ने बताया कि इस मकान में उनका करीब 12 लोगों का परिवार रहता है. उनके घर के अंदर ही मां दुर्गा का मंदिर बना हुआ है. एक…

Read More

ABC News: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी है. गॉल टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया है. रवींद्र जडेजा ने अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया है. दरअसल, रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन दो विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में विकटों का तिहरा शतक लगा दिया है. रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अब अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं. रवींद्र जडेजा ने गॉल…

Read More

ABC News: कानपुर के बिठूर स्थित गुदारा घाट पर रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे दो मौसेरे भाई गहरे पानी में जाने की वजह से तेज बहाब में डूब गए. घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची बिठूर थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और पीएसी की मदद से दोनों युवकों की तलाश के लिए व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर मंडी के रहने वाले अभिषेक सोनकर सोमवार तड़के करीब तीन बजे अपने चचेरे भाई…

Read More

ABC News: कानपुर कमिश्नरेट की सेंट्रल जोन की सर्विलांस और फजलगंज पुलिस ने करीब 15 करोड़ रूपए की कीमत की चरस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को जब रोका गया और जांच की गई तो उसमें से यह चरस बरामद हुई. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग नेपाल से चरस की तस्करी कर उसे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बेचते हैं. पुलिस के अनुसार, दोनोें के पास से साढ़े 15 किलो चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय…

Read More

ABC News: कानपुर में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी अदावत में जमकर जोर आजमाइश चल रही है. पिछले दिनों राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान का विरोध करने पर जिस कांग्रेस नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया था, वह एक बार फिर रविवार को पुलिस गिरफ्त में आ गए. हालांकि, समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. दरअसल, रविवार को रामादेवी स्थित गेस्ट हाउस में क्षत्रिय स्वाभिमान चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया. कहा जा रहा है कि सम्मेलन में सतीश महाना को हराने की शपथ भी ली गई.…

Read More

ABC News: साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में बीती 8 अगस्त को हुए चर्चित मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि कुंदौली भट्ठा मोड़ के पास रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है. पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया है. पकड़ा गया आरोपी मृतक मुमताज का चचेरा भाई है.आपको बता दें कि बीती 8 अगस्त की आधी रात को देवसढ़ गांव के बाहर खेतों…

Read More

ABC News: कानपुर में अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित आलम मार्केट में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़ा कारोबारी का अनोखा ऑफर पुलिस और प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया. कपड़ा व्यापारी रईस आलम ने अपने जन्मदिन के मौके पर महज 16 मिनट के लिए कपड़ों समेत कई सामानों की कीमत घटाकर मात्र 16 रुपये कर दी.16 रुपये में कपड़े मिलने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया और इलाके में फैल गई. बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आलम मार्केट के बाहर हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भीड़ इतनी बेकाबू हो…

Read More

ABC News: कानपुर चिड़ियाघर में पिछले 27 दिनों से बंद फिश एक्वेरियम एक बार फिर से शुरू हो गया है. इसकी अधिकाधिक रूप से 15 अगस्त को शुरूआत की जाएगी. चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. कन्हैया लाल पटेल ने बताया कि फिश एक्वेरियम को रिनोवेशन के बाद फिर से शुरू किया जा रहा है. नए तरीके से बनाए गए एक्वेरियम में अब 28 की जगह 59 टैंक रखे गए हैं, जिसमें शार्क, एलीगेटर, चिचलिड समेत 52 प्रजातियों की मछलियों को रखा गया है. मछलियों की देखभाल के लिए भी यहां पर व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है. यहां पर आने वाले…

Read More

ABC News: विश्व अंगदान दिवस पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 51 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया,,,, यहां पर युग दधीचि देहदान संस्थान के संयोजक मनोज सेंगर ने सभी लोगों को अंगदान की शपथ दिलाई. इस दौरान शपथ लेने वाले लोगों को भारत सरकार की संस्था नोटो से दिए गए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए. युग दधीचि देहदान संस्था के संयोजक मनोज सेंगर ने बताया कि यह व्यवस्था पहली बार कानपुर में लागू की गई, जिसमें आधार कार्ड का नंबर अपलोड करते हुए कुछ जानकारियां प्रदान की जाती हैं, इसके बाद एक ओटीपी आता है, यह ओटीपी डालते ही…

Read More

ABC News: कानपुर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाले जाने पर तो खामोशी अपनाई लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. मर्चेंट चेंबर सभागार में एक कार्यक्रम में आए​ डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर बहरूपिए जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब इनकी सरकारी रहती थी. तब यह लोग गुंडे और माफियाओं को पोषित करते थे, उनके समय में वन डिस्ट्रिक्ट वन ​माफिया चलता था. गुडों को बढ़ावा दिया जाता था लेकिन जब से यूपी में भाजपा की सरकार आयी है तब से उसे…

Read More

ABC News: नगर​ निगम में लगातार चल रहे पार्षद, महापौर और अफसरों के द्वंद में अब एक नया मामला सामने आया है. वार्ड 76 से समाजवादी पार्टी के पार्षद कौशिक बाजपेयी ने वार्ड 79 चटाई मोहाल से भाजपा पार्षद विकास जायसवाल पर उनके वार्ड में जबरन काम करवाने, कार्य रूकवाने, वार्ड कार्यालय बनवाने आदि के आरेाप लगाए हैं. इसको लेकर सपा पार्षद कौशिक बाजपेयी ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है. पार्षद कौशिक बाजपेयी ने कहा​ कि नगर निगम ने अपनी वेबसाइट के अलावा शासन को जो वार्डों का नक्शा सौंपा है, उसमें नरोना चौराहा, कैनाल पटरी, सागर…

Read More

ABC News: गुजैनी में 10 हजार रुपए वापस मांगने पर अधिवक्ता के घर पथराव करने वाले हिस्ट्रीशीटर पंकज ठाकुर को पुलिस अरेस्ट कर लिया. इसके बाद, हिस्ट्रीशीटर का इलाके में डर खत्म करने के लिए पुलिस ने गुजैनी बाईपास से बर्रा 8 तक डेढ़ किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला. पुलिस गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर की सारी अकड़ धरी की धरी रह गई. आपको बता दें कि बीती 6 अगस्त को तड़के नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर ने अपने गुर्गों के साथ अधिवक्ता के घर में पथराव किया था, जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था. अधिवक्ता निखिल तिवारी के भाई अखिल के अनुसार, उसने…

Read More

ABC News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के बाद उत्तर प्रदेश में फिर से अपनी जड़े जमाने वाली कांग्रेस अब संगठन के सृजन कार्य में लगेगी. इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बातचीत के अलावा एनजीओ, आम जनता से भी बातचीत की जाएगी. इस बातचीत में जनता की समस्याओं से लेकर कांग्रेस के संगठन को कैसा मजबूत बनाया जा सके, इसको लेकर पारदर्शी स्तर पर बातचीत कर नेतृत्व को रिपोर्ट दी जाएगी. कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक रघु शर्मा ने बताया कि अहमदाबाद में हुए अधिवेशन के बाद पूरे देश में कांग्रेस पदाधिकारी हर जिले में जाकर रिपेार्ट तैयार कर…

Read More