Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: बिठूर थानाक्षेत्र के फॉर्म हाउस के केयरटेकर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. केयरटेकर की हत्या नलों की टोटी चोरी करने के विरोध में की थी. पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आठ अगस्त को बिठूर के केशव वाटिका फॉर्म हाउस में केयर टेकर की हत्या की गई थी. फॉर्म हाउस के कमरे में केयर टेकर का शव मिला था. पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसे सुराग मिला और फिर उसने बिठूर निवासी विनय सिंह चौहान को गिरफ्तार…
ABC News: शादी के बाद छोटी छोटी बातों से परिवार में मनमुटाव न हो, इसके लिए कानपुर में अब प्री मैरिज काउंसिलिंग की शुरूआत की गई है. इसके तहत, गोल चौराहे के पास स्थित वन स्टॉप सेंटर में प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर ‘तेरे मेरे सपने’ की शुरूआत की गई है. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर जिन युवक-युवतियों का विवाह तय हो चुका है अथवा जो विवाह करने जा रहे हैं, वे काउंसलिंग कराकर सफल वैवाहिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों और चुनौतियों के संबंध में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे. इसका उद्देश्य यह है कि विवाह के…
ABC News: सावन के महीने में नवाबगंज में होने वाले दंगल को लेकर यहां पर हर किसी के अंदर जोश और उत्साह दिखा. खासतौर पर भूटान के जिस पहलवान चिमचिम डोगरा को लेकर यहां पर इतनी विशेषताएं कमेटी पदाधिकारियों की तरफ से बताई गईं थी, वह यहां पर अखाड़े में नहीं उतरा. कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि चोट की वजह से चिमचिम डोगरा दंगल नहीं लड़ रहा है, जबकि कमेटी पदाधिकारियों के ऐलान को सुनकर कानपुर और आसपास के पहलवान उसे चुनौती देने यहां पर पहुंचे थे. जब इन पहलवानों को दंगल में इंट्री नहीं मिली तो उन्होंने यहां पर…
ABC News: भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बल्ले से तबाही मचाकर सबको हैरान कर दिया है. सिरान श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के मारकर टीम इंडिया को जीत दिला दी. उनकी पारी की बदौलत भारत ने यह अभ्यास मैच तीन गेंद शेष रहते छह विकेट से अपने नाम कर लिया. सिराज को कुछ प्रशंसक प्यार से “सर विवियन सिराज” भी कहते हैं. उन्होंने आखिरी ओवर में तब बल्लेबाजी के लिए आए जब भारत को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी. इसके बाद इस भारतीय तेज गेंदबाज ने गेंद…
ABC News: कानपुर में बिल्हौर पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर और ट्यूबवेल के इंजन के पार्ट्स आदि चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह बिहार और राजस्थान से हथियारों की तस्करी का भी काम करते थे, पुलिस अब इनकी तह को खंगालने में जुट गई है. डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि तीन अगस्त को बिल्हौर पुलिस को ट्रांसफॉर्मर चोरी की सूचना मिली थी. इसके अलावा एक किसान के खेत से इंजन के पार्ट्स चोरी होने की सूचना मिली थी, इसी के बाद से पुलिस गिरोह…
ABC News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों के लगने वाले HPV के टीके केा लेकर कानपुर में उतना उत्साह नहीं देखा जा रहा है. 14 से 15 साल की उम्र में किशोरियों को लगने वाले इस निशुल्क टीके का लाभ अभी तक 18 हजार 377 लड़कियों ने ही उठाया है, जबकि 41 हजार 073 किशोरियों को अभी भी यह टीका नहीं लग पाया है. इसको लेकर डीएम ने रविवार को जब रावतपुर पीएचसी का जायजा लिया तो किशोरियों का टीकाकरण कराने की उन्होंने सभी पैरेंट्स से अपील की. जिलाधिकारी ने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का संक्रमण सर्वाइकल…
ABC News: कानपुर के भैरव घाट पर चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक की गंगा में डूब गया. बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के बाद वह घाट किनारे गंगा में नहाने गया था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और गंगा की लहरों में वह ओझल हो गया. जिस समय यह घटना हुई, उस समय युवक के पिता और अन्य परिवारीजन घाट किनारे ही मौजूद थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोहना पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है. पीरोड में बलखंडेश्वर मंदिर के पास रहने वाले संजीव कुमार चौरसिया ने…
ABC News: कन्नड़ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रॉन अप्स’ का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, यह फिल्म साल की शुरुआत में ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन खाड़ी देशों में चले युद्ध के कारण इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था. हालांकि, आज यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त को जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर में यश का अंदाज काफी खतरनाक लग रहा है, तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही है.…
ABC News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अगर आप भी पोस्ट करके या दूसरों का कंटेंट शेयर करके कमाई करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है. एलन मस्क ने X पर क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम को पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है. इस प्रोग्राम के तहत कमाई का आखिरी पेमेंट 11 सितंबर को होगा. हालांकि, क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि मस्क ने पैसे कमाने का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं किया है, बल्कि इसकी जगह एक नया ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड प्रोग्राम पेश किया है, जिसमें सिर्फ चुनिंदा और ओरिजिनल पोस्ट करने वालों…
ABC News: जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और ट्रैकों की मरम्मत कार्य के चलते पवित्र अमरनाथ यात्रा को दोनों प्रमुख पहलगाम और बालटाल रूट को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी कमी आई है. वहीं, आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया. ऐसे में एहतियातन यात्रा रोक दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी नए जत्थे…
ABC News: कानपुर में एफएसडीए की टीम ने आज फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान के तरीकों का प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से यहां पर लोगों को यह बताया गया कि किस तरह आयोडीन टिंचर की मदद से कुछ खास खाद्य पदार्थों में वह मिलावट का पता कर सकते हैं. इस दौरान यहां पर दाल, खोए, चाय की पत्ती में मिलावट और उसकी शुद्धता परखने का लाइव प्रदर्शन कर दिखाया गया. इस जागरूकता कार्यक्रम में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के अलावा होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी…
ABC News: कानपुर में श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को लेबर कमिश्नर दफ्तर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया. यहां पर श्रम विभाग के अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही शासन की योजनाओं को लेकर भी उन्होंने बातचीत की. एबीसी न्यूज से बातचीत में श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप योजनाओं को लागू कर उनका लाभ श्रमिकों को दिलाना प्राथमिकता होगी. इकसे अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भी बेहतर योजना लाने पर उन्होंने बल दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिए बेहतर योजना लाने पर फोकस…
ABC News: दो दिन पूर्व नगर निगम अधिकारियों पर सवाल उठाने वाली महापौर आज उस समय फिर भड़क गईं, जब नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में अधिकारी नगर निगम निधि से होने वाले कार्यों का ब्योरा नहीं दे पाए. इससे नाराज महापौर कार्यकारिणी की बैठक छोड़कर चलीं गईं और दो टूक कहा कि जब पूरे ब्योरे के साथ अधिकारी आएंगे तभी अगली बैठक होगी. महापौर ने जलभराव के मामले में भी अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया. आपको बता दें कि दो दिन पूर्व जब कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई गई थी, तब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाली…
ABC News: चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर इलाके में शिक्षक के घर पर दिनदहाड़े बंधक बनाकर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.यह अभियुक्त और कोई नहीं बल्कि पीड़ित शिक्षक शरद चंद्र के भाई का साला निकला. पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वारदात में तीन नहीं बल्कि पांच लोग शामिल थे. अब पुलिस घटना में शामिल चार अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है. गौरतलब हो कि श्यामनगर में तीन अगस्त की दोपहर निजी स्कूल के शिक्षक के घर अकेली पत्नी व…
ABC News: भारी बारिश के बाद एक बार फिर कानपुर की सड़कों पर हुए भारी जलभराव के बाद महापौर का गुस्सा अफसरों पर फूटा है. अभी तक जलभराव को लेकर अफसरों का बचाव करती रहीं महापौर प्रमिला पांडेय ने दो टूक कहा है कि अधिकारी सड़क पर नहीं उतर रहे हैं, वह कहीं भी जा नहीं रहे हैं. महापौर ने साकेतनगर रोड पर हुए जलभराव का जिक्र करते हुए अधिकारियों पर नकारेपन का आरोप लगाया. महापौर ने कहा कि अधिकारी न गलीपिट सही से साफ करा पा रहे हैं न ही नाला सफाई करा पा रहे हैं. महापौर ने कहा…
ABC News:18 जुलाई को ब्लैक सी में यूक्रेन के हमले मेें जान गंवाने वाले कानपुर निवासी मर्चेंट नेवी अफसर सागर गुप्ता का शव बुधवार को दिल्ली से उनके शास्त्रीनगर स्थित आवास पहुंचा. जैसे ही सागर गुप्ता का शव एंबुलेंस के जरिए यहां पर लाया गया, वैसे ही उनके परिजनों की आंखों से आंसुओं की धारा फूट पड़ी. इस दौरान सागर की बहन, पत्नी और भतीजी काफी ज्यादा बदहवास देखी गईं. सागर के अंतिम दर्शन के लिए यहां पर मोहल्ले के लोगों के अलावा भाजपा, सपा और अन्य दलों के पदाधिकारी और पुलिस अफसर भी नजर आए. भारी सुरक्षा व्यवस्था के…
ABC News: कानपुर मेें मिलावटखोरी के खिलाफ चल रहे अभियान में एफडीए अधिकारियों ने जब रामादेवी की एक फ्लोर मिल पर छापा मारा तो यहां पर जांच के दौरान पता चला कि यहां पर दूसरे ब्रांड्स के आटे को अपने ब्रांड के नाम से दोबारा पैक कर बेचा जा रहा था. एफडीए अधिकारियों के अनुसार, यहां पर कई पैकेटों पर बैच नंबर, पैकेजिंग तिथि और एक्सपायरी तिथि भी दर्ज नहीं थी. फिलहाल 1.50 लाख कीमत का स्टॉक सीज कर दिया गया है. एफडीए अधिकारियों को आशंका है कि चावल के आटे को गेहूं के आटे में मिलाया जा रहा है,…
ABC News: सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी पर की गई अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को कानपुर में सिख समाज का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में सिख संगठनों के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सिख समाज के लोगों का आरोप है कि शनिवार को एक अजय सिंह नाम शख्स ने रेस्टोरेंट संचालक को फोन किया.…
ABC News: कानपुर में मिलावट के खिलाफ अभियान चला रहे एफडीए अधिकारियों ने चावल में रंग मिलाकर हल्दी बनते हुए पकड़ी है. मंगलवार को एफडीए अधिकारियों ने इस्पातनगर, पनकी की मसाला फैक्ट्री में जब छापा मारा, तो यहां पर चावल में हल्दी जैसा रंग मिलाकर हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा है. मौके पर एफडीए अधिकारियेां को साबुत हल्दी नहीं मिली, जबकि यहां पर निर्माण तेजी से चल रहा था. एफडीए की टीम ने यहां पर छह सैंपल एकत्र कर 5,86,200 रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त कर लिया है. स्टॉक में 77 बैग चावल के टुकड़े, जिनकी कीमत 1.54 लाख…
ABC News: कानपुर में मंगलवार सुबह तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई. सुबह जिस समय बारिश हो रही थी, उस समय फर्नीचर शोरूम में उठती भीषण आग की लपटें देखकर यहां पर रहने वाले भी सहम गए. देखते ही देखते आग ने सभी मंजिल को अपने चपेट ले लिया. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद यहां पर लगी आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि गोविंदनगर फर्नीचर मार्केट में श्याम लाल कुकरेजा की बिल्डिंग में गौरव भसीन ने किराए पर अपना फर्नीचर शोरूम खोला था. बिल्डिंग के फर्स्ट और थर्ड फ्लोर पर उन्होंने गोदाम…
