ABC News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों के लगने वाले HPV के टीके केा लेकर कानपुर में उतना उत्साह नहीं देखा जा रहा है. 14 से 15 साल की उम्र में किशोरियों को लगने वाले इस निशुल्क टीके का लाभ अभी तक 18 हजार 377 लड़कियों ने ही उठाया है, जबकि 41 हजार 073 किशोरियों को अभी भी यह टीका नहीं लग पाया है.
इसको लेकर डीएम ने रविवार को जब रावतपुर पीएचसी का जायजा लिया तो किशोरियों का टीकाकरण कराने की उन्होंने सभी पैरेंट्स से अपील की. जिलाधिकारी ने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है. एचपीवी वैक्सीन भविष्य में इस कैंसर के जोखिम को कम करने का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है.
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के साथ ही निर्धारित आयु में समय पर स्क्रीनिंग भी महत्वपूर्ण है. निजी अस्पतालों में महंगी मिलने वाली यह वैक्सीन शासन की ओर से पात्र किशोरियों को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है.

