Author: suniltiwari

ABC News: नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने CJP प्रतिनिधिमंडल के साथ केद्र सरकार की तीसरे दौर की बातचीत से पहले ही अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मोदी को भेज दिया. NEET-UG पेपर लीक के विरोध में देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने पद से इस्तीफा देने का यह फैसला लिया. pic.twitter.com/VSArqS98OJ— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026 धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट करके इस्तीफा देने की वजह भी बताई.…

Read More

ABC News: कानपुर में ​समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी के सत्याग्रह पर अब भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने हमला बोला है. उन्होंने सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी पर हमला करते हुए कहा कि सत्याग्रह के बहाने वह अपने चेहरा चमकाने और राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पेपर लीक को लेकर सरकार चर्चा को तैयार है, जल्द ही इसको लेकर सख्त कानून भी आएगा लेकिन अमिताभ बाजपेयी को समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को याद रखना चाहिए. भाजपा विधायक ने कहा कि सपा सरकार में नकल के ठेके दिए जाते थे. जाति और क्षेत्र…

Read More

ABC News: जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में पुलिसिया नाकेबंदी के बीच अपने घर पर ही अमिताभ बाजपेयी ने जो 24 घंटे का सत्याग्रह किया, वह आज समाप्त हो गया. अमिताभ बाजपेयी के इस सत्याग्रह में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली भी शामिल हुए. इसके अलावा यहां पर भारी संख्या में अमिताभ समर्थकों के साथ यहां पर फोर्स भी डटा रहा. पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने केंद्र सरकार पर प्रजातंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि तानाशाही का दौर चल रहा है, उन्होंने कहा कि वह खुद जंतर मंतर पर थीं और छात्रों के…

Read More

ABC News: मर्सिडीज-बेंज इंडिया को इंडियन पैडल टूर का टाइटर पार्टनर बनाया गया है. इसका ऐलान पैडलपार्क इंडिया और इंडियन पैडल टूर के आयोजकों ने किया. इंडियन पैडल टूर का 2026–27 सीज़न इस बार कई विशेषताएं लेकर आ रहा है. इसमें 19 पेशेवर टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे और 10 प्रमुख शहरों में प्रतियोगिता होगी. सीजन की शुरूआत अगस्त में मुंबई से होगी और अगले साल जून में बेंगलुरू में समापन होगा. पैडलपार्क इंडिया के सह-संस्थापक जिगर दोशी ने कहा कि इंडियन पैडल टूर की शुरुआत एक सरल उद्देश्य के साथ की गई थी. इसके जरिए ऐसा प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम तैयार करना…

Read More

ABC News: पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के समर्थन को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी को गुरूवार को नजरबंद कर लिया गया. गौरतलब​ हो कि एक दिन पहले फूलबाग में छात्र नेताओं के 24 घंटे के सत्याग्रह की तैयारी से पहले विधायक अमिताभ बाजपेयी फूलबाग में गांधी प्रतिमा के गेट पर धरने पर बैठ गए थे. इसके बाद पुलिस ने विधायक अमिताभ बाजपेयी, मो. हसन रूमी को गिरफ्तार कर लिया. बाद में सभी को ट्रैफिक पुलिस लाइन ले जाकर रिहा कर दिया गया था. विधायक अमिताभ बाजपेयी ने गुरूवार…

Read More

ABC News: कानपुर के विजय नगर में सर्राफ की दुकान से हुई 60 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी करने वाले दंपती के साथ चोरी के जेवर खरीदने वाले दो सर्राफा व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया है. डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विजय नगर फल मंडी में सर्राफ देवेन्द्र नाथ वर्मा का ज्वैलरी व कपड़ों की शॉप है. 11 जुलाई की शाम को वह टॉयलेट गए थे, इसके बाद लौटकर आए तो दुकान पर रखा ज्वैलवरी व कैश भरा बैग गायब था. देवेन्द्र ने दुकान पर मौजूद दंपति पर संदेह…

Read More

ABC News: कानपुर में साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन गेमिंग के जाल में लोगों को फंसाकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एक आरोपी ओमकार यादव उर्फ राजवीर सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि बर्रा पुलिस, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और सर्विलांस की टीम ने संयुक्त आपरेशन चलाकर इस गिरोह का खुलासा किया है. दूसरा आरोपी शिवम सिन्हा है, जिसे बर्रा मोड़ के पास से पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन,…

Read More

ABC News: नीट पेपर लीक, सीजेपी प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज आदि मुद्दों के विरोध में कानपुर में विधायक अमिताभ बाजपेयी ने फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया. धरने में विधायक मो. हसन रूमी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे. सपा विधायकों के प्रदर्शन को देखते हुए मालरोड पर भारी फोर्स तैनात किया गया. सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी का आरोप है कि गुरूवार को उन्हें धरना देना था, जिसको लेकर टेंट आदि का सामान यहां पर आया था, जिसे पुलिस ने बाहर करवाकर गेट पर ताला भी डाल दिया. विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि दिल्ली में छात्रों…

Read More

ABC News: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब तीन घंटे चली. मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनकी जेपी नड्डा के साथ बैठक अच्छी रही और उन्होंने हमारी सारी बातें भी सुनीं. सीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है. आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है।सौहार्दपूर्ण…

Read More

ABC News: कानपुर में पुलिस ने फर्जी मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का खुलासा करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, यह पूरा फर्जीवाड़ा ‘विन मेकर वैलनेस’ और ‘विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से चलाया जा रहा था, इन कंपनियों को नोएडा और दिल्ली में रजिस्टर्ड दिखाया गया है. पीड़ितों को स्वास्थ्य, वेलनेस, बच्चों और डायबिटीज से जुड़े बिना लाइसेंस, अवैध प्रोडक्ट्स और पैकेज बेचे जाते थे. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि अभियुक्त विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 20 से 25 हजार रूपए प्रतिमाह नौकरी का लालच देकर विभिन्न राज्यों के…

Read More

ABC News: भारत ने डेंगू की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी दे दी है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की इस वैक्सीन को बाजार में उतारने की अनुमति दी है. यह वैक्सीन 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए स्वीकृत की गई है. इसकी खास बात यह है कि इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ है या नहीं. यानी पहले डेंगू हो चुका हो या नहीं, दोनों ही…

Read More

ABC News: कानपुर में आपरेशन साइबर वज्र के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक और संगठित गिरोह का राजफाश हुआ है. नवाबगंज पुलिस और सेंट्रल जोन साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 25 एटीएम कार्ड, तीन चेकबुक, पांच मोबाइल फोन, साइबर अपराध से कमाए 58,800 रुपये, एक कार और एक बाइक बरामद की है. एसीपी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साइबर अपराधियों का गिरोह गंगा बैराज-बिठूर रोड स्थित विद्या विहार कट के पास आ रहा है. यहां पर ठगी की रकम…

Read More

ABC News: कानपुर में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़त देखी जा रही है,, भले ही मानसूनी बारिश के लिए लोगों का इंतजार बढ़ रहा हो लेकिन पहाड़ों पर हो रही बारिश से कानपुर में गंगा लगातार चेतावनी ​बिंदु की तरफ बढ़ती जा रही हैं. इसे देखते हुए गंगा बैराज पर संचालित बोट क्लब को फिलहाल बंद कर दिया गया है. वहीं, अटल घाट समेत अन्य घाटों पर जलपुलिस की कॉम्बिंग को बढ़ा दिया गया है. जलपुलिस के साथ यहां पर पीएसी के स्टीमर और जवान भी तैनात किए गए हैं. जलपुलिस और पीएसी के जवान घाट किनारे आए लोगों…

Read More

ABC News: कानपुर के बिधनू विकास खंड के सम्भुआ गांव में एक खेत तालाब में मत्स्य पालन के साथ मोती उत्पादन का प्रयोग किया जा रहा है. लगभग 30 हजार सीपियों पर आधारित इस परियोजना में प्रति सीपी दो मोती तैयार किए जा रहे हैं. इनमें चयनित सीपियों में विशेष मोल्ड तकनीक के माध्यम से स्वस्तिक, भगवान गणेश, पुष्प, पत्तियों तथा अन्य कलात्मक आकृतियों वाले डिजाइनर पर्ल विकसित किए जा रहे हैं. लगभग 18 से 20 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना से तैयार होने वाले मोती करीब 50 लाख रुपये में बिकने का अनुमान है, जबकि मत्स्य पालन…

Read More

ABC News: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. महमूदपुरा में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक आग लग गई, जिसमें झुलसकर 8 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही मेयर और म्युनिसिपल कमिश्नर वहां पहुंचे. हादसे के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. 🔸અમદાવાદમાં ફટાકડાની ફેક્ટરીમાં લાગી ભયંકર આગ🔸ટેલેન્ટ નામની ફટાકડાની ફેક્ટરીમાં જીવલેણ દુર્ઘટના#ahmedabadfire #fire #FIRE pic.twitter.com/PDH3Id31Fa— DD News Gujarati (@DDNewsGujarati) July 18, 2026 रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदाबाद में महमदपुरा स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी में आग लगी, इसके बाद…

Read More

ABC News: कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव में किसान की निर्मम तरीके से की गई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त धर्मेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चापड़ और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं. डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपी ने घटना से एक सप्ताह पहले मृतक किसान को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद मृतक किसान ने गांव में झूठ अफवाह फैला…

Read More

ABC News: रेउना और सचेंडी में साइबर ठगों के खिलाफ एक्शन लेने के बाद कानपुर कमिश्नरेट की वेस्ट जोन की पुलिस ने उन म्यूल एकाउंट्स होल्डर्स पर बड़ी कार्रवाई की है, जिनके बैंक खातों में साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम आती थी. पुलिस ने 10 थानाक्षेत्रों में अभियान चलाकर 35 म्यूल अकाउंट होल्डर्स को गिरफ्तार​ किया है. डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि साइबर मुख्यालय के अभियान में म्यूल खाताधारकों के खिलाफ अभियान चलाकर सत्यापन किया जा रहा है. इसी में यह 35 खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खाते साइबर ठग संचालित कर रहे हैं. उन्होंने…

Read More

ABC News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में हाथीगांव में किसान की धारदार हथियार से गर्दन काटकर नृशंस हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक ट्यूबवेल पर अकेला रहता था. आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपियों ने पहले शराब पी और उसके बाद किसान की बेरहमी से हत्या की. पुलिस के अनुसार, महाराजपुर के हाथीगांव निवासी लगभग हरिमोहन यादव गांव के ही अनिल सिंह के खेतों में ट्यूबवेल पर रहते थे. वो वहां खेतों के साथ ट्यूबवेल की देखरेख का काम करते थे. गुरुवार सुबह उनका रक्तरंजित शव ट्यूबवेल के बाहर चारपाई के नीचे पड़ा था.…

Read More

ABC News: सचेंडी थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मामा भांजे की मौत हो गई. मामा-भांजे की एक साथ मौत की जानकारी पाकर उनके घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि मूलत: हमीरपुर निवासी सुनील अपने भांजे कृष्णा सोनी के साथ रनिया में किराए के मकान में रहता था. रनिया की एक फैक्ट्री में ही दोनों नौकरी भी करते थे. कुछ समय पहले दोनों की नौकरी चली गई थी. एक दिन पहले दोनों बाइक से कानपुर में नौकरी की तलाश के लिए आए थे और शाम को वापस रनिया जा रहे थे. भौंती और चकरपुर के…

Read More

ABC News: ऐसा लगता है कि कानपुर की सीमा से जुड़े इलाके मिनी जामताड़ा बन चुके हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कानपुर कमिश्नरेट ने कुछ दिनों पहले रेउना थानाक्षेत्र में 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद अब सचेंडी थानाक्षेत्र में 13 साइबर अपराधियों को ​पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ड्रोन की मदद से साइबर अपराधियों को पहले चिंह्ति किया और उसके बाद चौतरफा घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि साई वज्र अभियान के तहत सचेंडी के चार गांवों मेें डीसीपी क्राइम की अगुवाई में छापा मारा गया, जिसमें 13 अभियुक्तों…

Read More