ABC News: नीट पेपर लीक, सीजेपी प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज आदि मुद्दों के विरोध में कानपुर में विधायक अमिताभ बाजपेयी ने फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया. धरने में विधायक मो. हसन रूमी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे. सपा विधायकों के प्रदर्शन को देखते हुए मालरोड पर भारी फोर्स तैनात किया गया.
सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी का आरोप है कि गुरूवार को उन्हें धरना देना था, जिसको लेकर टेंट आदि का सामान यहां पर आया था, जिसे पुलिस ने बाहर करवाकर गेट पर ताला भी डाल दिया. विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और सरकार के संविधान विरोधी रवैये के खिलाफ यह धरना आयोजित किया गया है.
उन्होंने कहा कि सरकार के दमनकारी रवैये के चलते यह धरना आज से शुरू करेंगे. इस दौरान उनकी यहां पर पुलिस अधिकारियों से बहस भी हुई. काफी देर तक चली नारेबाजी के बाद पुलिस ने विधायक अमिताभ बाजपेयी और मो. हसन रूमी को गिरफ्तार कर लिया.
इस दौरान, यहां पर पूर्व विधायक इरफान सोलंकी नजर नहीं आए. पुलिस ने समर्थकों के साथ यहां से दोनों विधायकों को गिरफ्तार कर लिया

