Author: suniltiwari

ABC News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. देर शाम मुख्यमंत्री योगी नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचे और यहां उनसे शिष्टाचार भेंट की. बता दें कि उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब मंदिर दान चोरी मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही…

Read More

ABC News: कानपुर में रेउना और आसपास का इलाका साइबर ठगी करने वालों का हॉटस्पॉट बना हुआ है. यहां पर पुलिस ने एक बार फिर से दबिश देकर 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अभियुक्त पीएम आवास योजना में नाम आने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे. गौरतलब हो कि इसके पहले भी पुलिस ने यहां से 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. एडीसीपी साउथ सुमित रामटेके की अगुवाई में हुई कार्रवाई में जैसे ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, तो वहां पर हड़कंप मच गया.डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सभी 12 अभियुक्तों…

Read More

ABC News: मशहूर कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनके विवादित इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर सुप्रीम कोर्ट ने फिर से कॉमेडियन को फटकार लगाई है. कोर्ट का कहना है कि समय ने उन्हें गुमराह किया और गलत बयान दिए. इंडिया गॉट लेटेंट विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.  सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर खुद को यूथ आइकन बताने वाले समय रैना को जमकर फटकारा है. कोर्ट ने समय के उस शो में ठहाके लगा रहे साथी कॉमेडियन विपुल गोयल, बलराज घई,…

Read More

ABC News: जूही राखी मंडी में सोमवार सुबह कबाड़ गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग ने बगल में स्थित बांस के कारखाने और प्लास्टिक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह काफी ज्यादा भयावह हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से यहां पर लाखों के नुकसान की बात कही गई है. राखी मंडी में रहने वाले लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई., जब तक…

Read More

ABC News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां पर रूमा स्थित न्यू जेके ढाबा के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टकरा गई. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई. हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो हरियाणा के सिरसा से बिहार जा रही थी, जिसमें 12 लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो किसी अज्ञात वाहन…

Read More

ABC News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वह इस ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं. तीसरे दिन के खेल के दूसरे सेशन की शुरुआत में ही 25 साल की इस भारतीय बैटर ने यह उपलब्धि नाम की, जब सिंगल लेकर अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक पूरा किया. बाएं हाथ की यह बैटर ‘मक्का ऑफ क्रिकेट’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं. इसके साथ ही…

Read More

ABC News: फिल्म धुरंधर में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड सिंगर जैस्मिन सैंडलस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. जैस्मीन सैंडलस ने दिल्ली में अपने मोस्ट अवेटेड ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग नाइट के दौरान एक दिल को छू लेने वाली घोषणा करके फैंस को सरप्राइज कर दिया. पंजाबी सिंगर ने बताया कि उनकी आधिकारिक तौर पर सगाई हो गई है, जिससे यह कॉन्सर्ट उनके फैंस के लिए एक यादगार शाम बन गई. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जैस्मीन के होने वाले पति साथ में नजर आ रहे हैं. यहां…

Read More

ABC News: फीफा विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गया है. इस वैश्विक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें आपस में भिड़ेेंगी यह तय हो गया है. इसी के साथ इस बार के फुटबॉल विश्वकप मेें एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जो पिछले 96 वर्षों के विश्व कप इतिहास में कभी नहीं बना था. पहली बार फीफा रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें- फ्रांस (नंबर-1), अर्जेंटीना (नंबर-2), स्पेन (नंबर-3) और इंग्लैंड (नंबर-4) एक साथ अंतिम चार में पहुंची हैं. गौरतलब हो कि फीफा ने जब प्रतियोगिता का ‘मैच ड्रॉ’ सार्वजनिक किया था, तभी…

Read More

ABC News: कलक्टरगंज थानाक्षेत्र स्थित सूर्या होटल में शनिवार को प्रेमी-प्रेमिका ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. होटल कर्मियों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस के मुताबिक, युवक फतेहपुर और जबकि युवती उन्नाव की रहने वाली है. दोनों की उम्र तकरीबन 33 साल बतायी गई है. पुलिस ने जब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो सामने आया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों होटल पहुंचे, उसके बाद से उनके रूम का दरवाजा लगातार बंद रहा. होटल कर्मियों को जब कुछ शक हुआ तो दरवाजा खटखटाया. किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न होने पर…

Read More

ABC News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है. टीएमसी के तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है. भाजपा में शामिल होने वालों में सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु शेखर रॉय शामिल हैं. तीनों नेताओं ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इन दिग्गज नेताओं के एक साथ बीजेपी में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी और टीएमसी को एक बड़ा झटका लगा है. बीजेपी नेता शमिक भट्टाचार्य ने बताया कि तीनों नेताओं ने आधिकारिक तौर पर आज…

Read More

ABC News: नगर​ निगम मुख्यालय, मोतीझील में गुरूवार शाम को अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग नगर निगम मुख्यालय की दूसरी मंजिल में बने संपत्ति और लेखा विभाग में लगी. आशंका जताई जा रही है कि आग की घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई. इसके बाद यहां पर रखे कागजों में आग पकड़ने से कुछ ही देर में यह काफी ज्यादा भड़क लगी. इसके बाद यहां पर दूसरी मंजिल की पूरी गैलरी में काला धुआं भर गया. जिसकी वजह से यहां पर दफ्तर में बैठे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. आनन फानन में भागकर कर्मचारी…

Read More

ABC News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने वर्तमान चुनौतियों को समझते हुए पुलिस को महिलाओं के प्रति और ज्यादा संवेदनशील होने की सलाह दी है. कानपुर में रागेंद्र स्वरूप सभागार में Advanced Gender Sensitive Policing विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पुलिस एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है. कोई भी महिला के लिए थाना गवर्मेंट आफिस नहीं होता है बल्कि न्याय की पहली उम्मीद होता है. ऐसे में महिलाओं की उम्मीद टूटनी नहीं चाहिए. कानून के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि उनके…

Read More

ABC News: कानपुर में आष़ाढ़ सूदी दूज के दिन निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. तैयारियेां के इसी क्रम में बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त अर्पित आयुक्त ने जनरलगंंज में जगन्नाथ जी की गली का मौका मुआयना किया. इस दौरान महापौर और नगर आयुक्त स्थानीय पार्षदों के साथ बिरजी भगत और बाईजी के मंदिर भी गए. जहां पर मंदिर के पुजारियेां ने महापौर, नगर आयुक्त और पार्षदों का सम्मान किया. रथयात्रा के दौरान जिस रूट से भगवान जगन्नाथ का रथ निकलेगा, उसका भी जायजा लिया गया. नगर आयुक्त ने बताया कि…

Read More

ABC News: परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक जुलाई को बिना अनुमति के सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के मामले में सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी पर एफआईआर दर्ज हुई है. यह एफआईआर स्कूल के निलंबित हेड मास्टर की तरफ से दर्ज करायी गई है. इसके बाद सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. सपा विधायक ने कहा कि निलंबित हेडमास्टर ने जबरन बर्थडे मनाने की बात कही है जबकि जब स्कूली बच्चों को ड्रेस और अन्य सामान बांटा जा रहा था, तो हेड मास्टर भी वहां पर हंसते मुस्कुराते हुए खड़े थे. जहां पर…

Read More

ABC News: कानपुर के आर्यनगर स्थित गैंजेज़ क्लब में 11 जुलाई दिन शनिवार को मनचली द पॉप अप शो के तहत राखी रास का आयोजन होगा. कानपुर के बेहतरीन प्रदशर्नियों में शामिल मनचली द पॉप शो के राखी रास में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी से जुड़े प्रोडक्ट्स अपना आकर्षण बिखरेंगे. शो की डायरेक्टर मिनी अग्रवाल ने बताया कि उनकी इस ए​ग्जी​बिशन में यहां पर आने वाले लोगों को कम खर्च में ज्यादा खरीदारी करने का मौका मिलेगा. रक्षाबंधन को देखते हुुए विभिन्न प्रकार की राखियां, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, गिफ्ट आईटम्स, कपड़े आदि होंगे. इसी तरह जन्माष्टमी पर सजावटी सामान के साथ कृष्ण जी…

Read More

ABC News: गंगा बैराज के उस पार बसी ट्रांस गंगा सिटी में जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण हुआ था, उन्हें करार के अनुसार छह प्रतिशत विकसित भूमि दिलाने को लेकर अभियान तेज हो गया है. इसी कड़ी में उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल और प्रदेश सचिव कैप्टन राहुल तिवारी ने डीएम घनश्याम मीणा से मुलाकात की. यहां पर किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने डीएम उन्नाव को बताया कि यूपीसीडा को छह प्रतिशत विकसित भूमि मिश्रित लैंड यूज वाली किसानों को देना है. 2014 में मुआवजा वितरण के…

Read More

ABC News: कल्याणपुर पुलिस ने साइबर और सर्विलांस टीम के साथ 4.93 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और नकदी बरामद की है. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि नवशील धाम फेज-2 निवासी आशीष कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनकी संस्था को डोनेशन दिलाने का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया. आरोपियों ने उन्हें लखनऊ ले जाकर कथित तौर पर बंधक बनाया और उनके…

Read More

ABC News: कल्याणपुर पुलिस और साइबर सेल ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर मैट्रीमोनियल साइट की आड़ में देश भर के हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. यह गैंग फर्जी मेट्रीमोनियल साइट बनाकर लोगों को एआई जेनरेटेड सुंदर और आकर्षक लड़कियों की फोटो भेजकर उनसे रजिस्ट्रेशन से लेकर बातचीत कराने के नाम पर ठगी कर रहा था. पुुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर की लड़कियां ही दुल्हन बनकर रोजाना सैकड़ों लोगों को शादी के सपने दिखाकर उनसे ठगी करती थीं. डीसीपी वेस्ट ने बताया कि जब जांच की गई तो सामने आया कि ये गैंग अधेड़…

Read More

ABC News: महाराजपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए तीन अवैध पिस्टलों के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, गैंगस्टर समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुरवामीर क्षेत्र में फतेहपुर-कानपुर हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर उसकी तलाशी ली गई. पूछताछ में युवक ने अपना नाम फतेहपुर निवासी मोहम्मद अजीम खान बताया. पुलिस को उसके पास से तीन पिस्टल बरामद हुई.…

Read More

ABC News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. टीम की कमान श्रेयस अय्यर के ही हाथ में रहेगी. सबसे अहम बात यह है कि इस टीम में संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है. वहीं, युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल हैं. दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 23 जुलाई से खेली जाएगी. BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है. यह तीन मैचों की T20I सीरीज हरारे में खेली जाएगी. टीम की कमान श्रेयस अय्यर…

Read More