Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर में सुगम यातायात योजना के सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं. यातायात विभाग की समीक्षा में यह सामने आया है कि करीब ढाई महीने के पीरियड में कानपुर में जाम के लिहाज से 97 जो संवेदनशील प्वाइंट थे, उनकी संख्या घटकर अब 73 रह गई है. इसके अलावा 11 रूट ऐसे पाए गए हैं, जहां पर लोगो के ट्रैवल टाइम में भी कमी आयी है. हालांकि, तीन रूट अभी भी ऐसे हैं, जहां पर जाम और अन्य वजहों के चलते ट्रैवल बढ़ा है. अब इसकी समीक्षा की जा रही है कि इन तीन प्वॉइंट्स में ऐसे कौन…
ABC News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष के सवालों पर सीधे तौर पर कहा कि विपक्ष का व्यक्ति जांच अधिकारी नहीं बन सकता. कानपुर आए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि विपक्ष को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है, इसीलिए वह सवाल उठाएंगे, पोस्टरबाजी करेंगे, ट्वीट करेंगे. संजय निषाद ने कहा कि इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले एसआईटी गठित की, फिर उसकी जांच रिपोर्ट के बाद आठ लोगों को जेल भेजा. आगे भी जांच चलेगी और संविधान के अनुसार,…
ABC News: महापौर और पार्षदों के विवाद के बीच अशोकनगर स्थित संत लाल का हाता फिर लाइमलाइट में आ गया है. दरअसल, पिछले दिनों खुद को संतलाल का वारिस होने का दावा करते हुए नगर निगम में आए कुछ लोगों ने यहां पर सीवर लाइन डालने का विरोध किया था. संत लाल का हाता को प्राइवेट जमीन बताते हुए कोर्ट के आदेशों का भी हवाला दिया. इसके बाद शनिवार को संत लाल का हाता में रहने वाले लोगों ने नगर निगम में धावा बोला. स्थानीय निवासी रोशन लाल कुरील की अगुवाई में यहां पर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं की सुरक्षा…
ABC News: केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है. सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG की सप्लाई पर लगी सभी सेक्टर-वाइज पाबंदियां को हटा दिया है. LPG सप्लाई को पश्चिम एशिया संकट से पहले के लेवल पर बहाल कर दिया है. इसके अलावा, केंद्र सरकार ने संकट की शुरुआत के समय रोकी गई बल्क LPG की सप्लाई में भी ढील कर दी है. इसे संकट से पहले की खपत के लेवल का 50 प्रतिशत फिर से कर दिया गया है, जिससे कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कस्टमर्स को काफी राहत मिलेगी. पेट्रोलियम और प्राकृतिक…
ABC News: कानपुर में नाला सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. गौरतलब हो कि नाला सफाई को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे. पिछले दिनों प्री मानसून की बारिश में भी जगह जगह जलभराव हुआ था, जिसके बाद नगर निगम अधिकारियों के रवैये पर सवाल खड़े हो रहे थे. इसके बाद नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने अपर नगर आयुक्त अमित कुमार से गोपनीय जांच कराई. इस जांच में नाला सफाई में बरती जा रही लापरवाही सामने आ गई. फिलहाल जो रिपोर्ट आयी है उसमें न केवल नाला सफाई करने वाले ठेेकेदारों…
ABC News: स्वरूपनगर पुलिस ने पिछले दिनों कारोबारी के यहां पर हुई 60 लाख रूपए की ज्वैलरी चोरी का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में घर में काम करनी वाली नाबालिग महिला सहायक समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है. डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वरूपनगर निवासी विकास शुक्ला के घर पर हुई चोरी में उन्होंने नाबालिग महिला सहायक पर शक जताया था. चोरी के बाद से ही वह गायब चल रही थी, पुलिस ने जब अभियुक्तों की लोकेशन तलाश की तो वह माउंट आबू…
ABC News: 75 पार्षदों के एकजुट होकर प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद भाजपा के उन छह पार्षदों की प्रतिक्रिया भी सामने आयी है, जो महापौर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इन पार्षदों ने सीधे तौर पर कहा कि पार्षद दल नेता जो प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं, वह मजबूरी में कर रहे हैं. दरअसल, पार्षद दल नेता नवीन पंडित ने मुख्य रूप से पार्षद अंकित मौर्य और पवन गुप्ता को अपने निशाने पर रखा. इसके बाद इन दोनों पार्षदों ने दो टूक कहा कि संगठन और जनता को उनका इस्तीफा मांगने का अधिकार है. पार्षद दल नेता कौन होते…
ABC News: नगर निगम में महापौर के खिलाफ मोर्चा खेले छह पार्षदों का मामला अब खुलेआम दो ध्रुवों में बंट गया. पिछले दिनों सीएसए में पार्षद पवन गुप्ता के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बाद अब नगर निगम में भाजपा के 75 पार्षदों ने एक साथ आकर मोर्चा खोले छह पार्षदों के खिलाफ जंग का ऐलान किया. हालात यहां तक पहुंच गए कि भाजपा पार्षद दल नेता ने अपने ही दल के पार्षद को लैपटॉप चोर तक कह दिया. दूसरे पार्षद पर छह मुकदमे गिना दिए. इसके साथ ही यह भी कह दिया तो तो संगठन इन छह पार्षदों को…
ABC News: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर पुलिस भी एक्शन में हैं. इसी को लेकर कानपुर में होटल, कोचिंग, हॉस्टल और अस्पताल संचालकों की एक बैठक बुलाई गई. इस बैठक में पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन के सभी उपकरणों को रखने की हिदायत दी गई. इस दौरान आग लगने की घटना में क्या करना है और क्या नहीं करना है. इसके बारे में बताया गया. जॉइंट पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अब तक 160 हॉस्टल, 490 हॉस्पिटल, 865 स्कूल कोचिंग आदि जगहों की जांच की गई है. इसके अलावा 40 से अधिक…
ABC News: लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद अब कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की भी नींद टूटी है. यही वजह रही कि एक दिन पहले देर शाम 16 कोचिंग संस्थानों को सील करने के बाद केडीए का भारी भरकम अमला काकादेव स्थित कोचिंग मंडी पहुंचा और यहां पर जो मानकों का उल्लंघन कर कोचिंग संस्थान चलाए जा रहे थे, उन्हें सील करने में जुट गया. अचानक से केडीए की इस कार्रवाई से कोचिंग संस्थानों के मालिकों में भी हड़कंप मच गया. कई कोचिंग संस्थानों में स्टूडेंट्स की क्लास भी चल रही थी. इस पर केडीए अधिकारियों ने पहले सभी…
ABC News: सोलर पैनल लगाने में प्रदेश में दूसरे नंबर पर चल रहे कानपुर में अब तक 37,844 घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे कुल 132.09 मेगावाट स्थापित सौर क्षमता विकसित हुई है. यह आंकड़ा डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की बैठक में सामने आया है. सोमवार को नवीन सभागार, सरसैया घाट में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में सोलर संयंत्रों की स्थापना, सब्सिडी वितरण, बैंक ऋण तथा अन्य प्रगति बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. समीक्षा के दौरान बताया गया…
ABC News: कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार दर्शकों को हंसाएंगे भी और दमदार एक्शन भी करेंगे. सोमवार को इस फिल्म का प्रमोशन अक्षय कुमार, दिशा पाटनी करते नजर आए. साथ में भोजपुरी फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी दिखीं. Akshay Kumar 🤝 Akshara Singh = Pure Entertainment! Their electrifying dance on "GHIS GHIS GHIS" at TMU, Moradabad has the crowd cheering nonstop! ❤️#AkshayKumar #AksharaSingh #WelcomeToTheJungle #GhisGhisGhis #Bollywood #TMU #Moradabad#DIGGirishMustExplain #LucknowFire pic.twitter.com/XV1FoE3A45— Akshayfanclub4 (@akshayfanclub4) June 22, 2026 इन सभी कलाकारों ने अपने डांस और अंदाज से…
ABC News: ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रिश्ते लगातार बिगड़ते हुए दिख रहे हैं. IPL 2026 में लखनऊ के खराब प्रदर्शन के बाद एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया गया था कि पंत ने फ्रेंचाइजी से खुद को कप्तानी से हटाने की रिक्वेस्ट की थी. लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि पंत से कप्तानी छीनी गई थी. बता दें कि पंत की कप्तानी वाली लखनऊ आईपीएल के 19वें सीजन में टेबल सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर रहकर एलिमिनेट हुई थी. पिछले यानी 2025 के सीजन में भी पंत की कप्तानी वाली लखनऊ…
ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के फ्रेेंडस कॉलोनी में महिला पर हमला बोलने वाले रॉट वीलर डॉग्स को पकड़ने गई नगर निगम की टीम रविवार को खाली हाथ लौट आयी. महिला पर हमला करने के बाद मकान मालिक ने रॉट वीलर डॉग्स को किसी दूसरी जगह पर भेज दिया है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर रविवार को चकेरी पुलिस के साथ नगर निगम का डॉग कैचिंग दस्ता यहां पर पहुंचा. जब मकान मालिक ने डॉग्स को दूसरी जगह भेजने की बात कही तो पुलिस ने पूरे मकान की छानबीन की.जब यहां पर डॉग्स नहीं मिले तो मकान मालिक से इस बात…
ABC News: कानपुर में सीसामऊ, आर्यनगर के बाद अब बिठूर विधानसभा की राजनीति भी गर्मा गई हैं. पिछले दिनों भीतरगांव में भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के एक वायरल वीडियो पर सपा मुखिया ने जिस तरह से कटाक्ष किया और फिर उसके बाद बिठूर विधानसभा से तैयारी कर रहे पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने हमले बोले. उसके बाद भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा तिलमिला गए हैं. रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि सपा मुखिया को आखिरकार एक एक विधानसभा के मामले देखने का समय कैसे मिल जाता है.…
ABC News: कानपुर के घाटमपुर स्थित ओवरब्रिज का स्लैब रविवार सुबह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज की स्लैब पर कई जगह दरारें भी आ गई हैं. यह दरारें ओवरब्रिज की छत और बीम में आई हैं. ओवरब्रिज में दरार आने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पुल को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि लखनऊ से निर्माण कंपनी पीएनसी की मोबाइल ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट को बुलाकर पुल की…
ABC News: ईरान ने होर्मुज जलडमरुमध्य फिर बंद करने का एलान किया है. विभिन्न रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लेबनान में इस्राइली सेना की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताते हुए ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने होर्मुज बंद करने का एलान किया. लेबनान में इस्राइली हमलों का हवाला देते हुए सरकारी टीवी पर बयान जारी किया गया. माना जा रहा है कि ईरान की तरफ से इस कदम के बाद इलाके में तनाव बढ़ सकता है. गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच 111 दिनों की जंग के बाद युद्ध समाप्त करने को लेकर 14 बिंदुओं का समझौता…
ABC News: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में सामंथा को अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू और टीम के सदस्यों के साथ फ़िल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए देखा गया. इस दौरान के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. साथ ही यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. दरअसल, ‘मां…
ABC News: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और इतिहास रच दिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए इस मुकाबले में प्रसिद्ध ने अफगान बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और अपने वनडे करियर का पहला 5 विकेट हॉल हासिल किया. इसी के साथ उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जो अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम को प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआत से ही दबाव में रखा. उन्होंने टीम के विस्फोटक…
ABC News: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुरी तरह से जुबानी जंग छिड़ गई हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फ्रांल के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की थी. हालांकि, इस मुलाकात को लेकर अब डोनाल्ड ट्रंप बहुत ही अजीब दावा कर दिया है. ट्रंप ने कहा है कि जॉर्जिया मेलोनी उनके साथ फोटो लेने के लिए भीख मांग रही थीं. हालांकि, ट्रंप के इस दावे को मेलोनी ने पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया है. Io e l’Italia non imploriamo…
