ABC News: कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार दर्शकों को हंसाएंगे भी और दमदार एक्शन भी करेंगे. सोमवार को इस फिल्म का प्रमोशन अक्षय कुमार, दिशा पाटनी करते नजर आए. साथ में भोजपुरी फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी दिखीं.
Akshay Kumar 🤝 Akshara Singh = Pure Entertainment!
— Akshayfanclub4 (@akshayfanclub4) June 22, 2026
Their electrifying dance on "GHIS GHIS GHIS" at TMU, Moradabad has the crowd cheering nonstop! ❤️#AkshayKumar #AksharaSingh #WelcomeToTheJungle #GhisGhisGhis #Bollywood #TMU #Moradabad#DIGGirishMustExplain #LucknowFire pic.twitter.com/XV1FoE3A45
इन सभी कलाकारों ने अपने डांस और अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह स्टेज पर नजर आ रहे हैं. दोनों गाने ‘घिस घिस’ पर डांस कर रहे हैं. यह गाना ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है. इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया है.अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिशा पाटनी लीड एक्ट्रेस हैं. वह भी इस फिल्म के प्रमोशन में अक्षय के साथ नजर आ रही हैं.
Mr & Mrs Hot and Fit 😉🔥🧿#AkshayKumar's sweet moments with Rajpal Yadav. Akshay Sir accompanying Akshara to the car and their sweet smiles with #DishaPatani – all unique moments 👌✌🏽@akshaykumar @DishPatani @RajpalYadav and #AksharaSingh was spotted at Kalina Airport while… pic.twitter.com/sm2MA4DgSb
— Akkian Emine 🧡🔥 Khiladi Ki Deewani (@Akkian_Emine87) June 22, 2026
दिशा व्हाइट टॉप और डेनिम जींस पहने प्रमोशन में नजर आईं लेकिन उनका लुक काफी ग्लैमरस नजर आ रहा था. फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है. इसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी, रवीना टंडन जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे.

