Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर में जून अंत या जुलाई में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर शुक्रवार से तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसकेा लेकर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने पूरे दलबल के साथ निरालानगर रेलवे मैदान का जायजा लिया. इस दौरान बारिश होने की सूरत में क्या क्या उपाय किए जा सकते हैं, इसको लेकर भी मंथन किया गया. नगर आयुक्त को निरालानगर रेलवे मैदान के आसपास काफी ज्यादा अवैध कब्जे मिले, जिस पर जोन तीन और पांच के जोनल अधिकारियों को अतिक्रमण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा पार्किंग के आसपास भी अवैध कब्जों को…

Read More

ABC News: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह अब फ्रेंचाइज़ी के साथ नई भूमिका में नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह DC के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, जो पिछले सीजन में संघर्ष करती दिखी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, युवराज सिंह 2027 सीजन से टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे. यह आईपीएल में युवराज सिंह की पहली आधिकारिक कोचिंग भूमिका होगी. इससे पहले वह युवा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत…

Read More

ABC News: कानपुर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी राम मंदिर में आने वाले दान की चोरी के मामले को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है. शिवपाल यादव ने कहा कि इसमें मंदिर की देखरेख की जिनके पास जिम्मेदारी है. उनकी भी मिलीभगत है. मंदिर के दान में चोरी कर इनसे ज्यादा और कौन अधर्मी हो सकता है. शिवपाल ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में बड़े पैमाने पर चोरी हुई है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सपा के सांसदों में टूट के बयान पर शिवपाल ने कहा कि सपा ने उन्हें कई बार…

Read More

ABC News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी के 25 से 26 सांसद टूटने को तैयार बेठे हैं, हम लोग उन्हें तोड़ ही नहीं रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 में यह लोग अपने आप टूट कर ही चला जाएंगे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संचालन अखिलेश यादव के गलियारे से नहीं चलेगा. सपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर उन्होंने कहा कि किसी भी सम्मेलन से उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है. सपा सैफई जाएगी और भाजपा लखनऊ में रहेगी. वहीं, टीएमसी…

Read More

ABC News: कानपुर में जमीन​ विवाद में शिकायत करने वाली जिस छात्रा की हैंड राईटिंग देखकर डीएम ने उसे बड़ी सीख दी थी, उसने अब सात समंदर पार एक डॉक्टर का ध्यान भी खींचा. छात्रा की हैंड राईटिंग से प्रभावित होकर ब्रिटेन के नॉर्थैम्प्टन में रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ. आशुतोष शर्मा ने उसके लिए कैलीग्राफी की पुस्तकें और विशेष पेन भेजे हैं. डीएम ने बताया कि ब्रिटेन के नॉर्थैम्प्टन में रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सक डॉ. आशुतोष शर्मा ने जब सोशल मीडिया के माध्यम से शिवानी की कहानी के बारे में जाना तो वह उसकी लगन…

Read More

ABC News: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ विवाद हो गया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बल्ले से ही आक्रामक नहीं है बल्कि जरूरत पड़ने पर वह स्वाभाव से भी आक्रामक हो सकते हैं. ये बात सोमवार को देखने को मिली जब श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों ने वैभव को स्लैज किया और उनसे लड़ाई की. वैभव पीछे नहीं हटे और अकेले श्रीलंकाई टीम से भिड़ गए. दरअसल, श्रीलंका ए ने सोमवार को त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए को सुपर ओवर में हरा दिया. मैच टाई होने के बाद श्रीलंका ए ने सुपर ओवर…

Read More

ABC News: देश को महंगाई के मोर्चे पर एक और बड़ा झटका लगा है. मई 2026 में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई बढ़कर 9.68 फीसदी पर पहुंच गई, जो अप्रैल में 8.26 फीसदी थी. नई WPI सीरीज (आधार वर्ष 2022-23) के तहत यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. ईंधन, कच्चे तेल, बिजली, खाद्य पदार्थों और मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी ने महंगाई को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मई में महंगाई 43 महीने में सबसे ज्यादा है. सितंबर 2022 में ये 10.70% पर पहुंच गई थी. कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी…

Read More

ABC News: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के साथ जयपुर में प्रदर्शन के दौरान धक्कामुक्की और हंगामा देखा गया. शहीद स्मारक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान एक शख्स ने अभिजीत को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद अभिजीत के कार्यक्रम में आए लोगों ने थप्पड़ मारने वाले शख्स की जमकर कुटाई भी की. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दीपके युवाओं से जुड़े मुद्दों, बेरोजगारी और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जयपुर में एक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और भीड़ का फायदा उठाकर एक…

Read More

ABC News: कानपुर में भगवतदास घाट बस्ती में बने मकानों को खाली करने के नोटिस के बाद यहां के नि​वासियों में हड़कंप मचा है. बस्ती के निवासी नोटिस मिलने के बाद इस बात से परेशान हैं कि बसी बसाई गृहस्थी छोड़कर कहां पर जाएंगे. बस्ती के लोगों का कहना है कि वहां पर 780 घर बने हुए हैं और 20 तारीख नोटिस की आखिरी तारीख है. इसके बाद सभी मकानों को ध्वस्त करने की बात कही गई है. नोटिस मिलने से परेशान बस्ती के निवासियों ने रविवार को सांसद रमेश अवस्थी केा अपना दुखड़ा बताया. उन्होंने बताया कि बच्चे स्कूल…

Read More

ABC News: कानपुर में बिठूर थानाक्षेत्र में रॉन्ग साइड से आ रहे लोडर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार चार अन्य बच्चे घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिठूर पुलिस ने आनन फानन में घायल बच्चों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से भेजकर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि आईआईटी सोसाइटी में रहने वाले अवनीश कुमार यादव का मंधना में भी घर है. परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर अवनीश अपनी बाइक से आईआईटी…

Read More

ABC News: गोविंदनगर पुलिस ने चोरी की एक ऐसी घटना का खुलासा किया है, जिसमें मकान मालिक और किराएदार के बीच होने वाले भरोसे को संकट में डालने का काम किया. इस मामले में पकड़े गए किराएदार ने उस घर में चोरी की घटना की. जहां पर वह मकान मालिक की बेटी से अपने कलाईयों में राखी बंधवाता था. पुलिस ने जब घटना का खुलासा किया तो हर कोई आश्चर्य में पड़ गया. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गोविंदनगर निवासी प्रभा श्रीवास्तव के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. प्रभा जब वापस…

Read More

ABC News: क्या आपके घर की किसी आलमारी में पुराना स्मार्टफोन पड़ा हुआ है और आप उसे बेकार समझकर भूल चुके हैं? अगर हां, तो उसे संभालकर रखिए, टेक जगत की दिग्गज कंपनी Google की नजर अब आपके उसी पुराने फोन पर है. Google आपके पुराने और रिजेक्टेड स्मार्टफोन के ‘दिमाग’ को निकालकर एक ऐसी मशीन बनाने की सोच रहा है, जिसे कोई सोच भी नहीं रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Google पुराने फोन को दोबारा मरम्मत करके बेचने के लिए नहीं योजना बना रहा है, बल्कि कंपनी इन पुराने फोन्स की सहायता से मिनी डेटा सेंटर बनाने की…

Read More

ABC News: पश्चिम एशिया संघर्ष का अबतक कोई समाधान नहीं निकला है. एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ईरान पर समझौते को लेकर दबाव बना रहे हैं, तो वहीं ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. इसके चलते अबतक शांतिवार्ता की कोई संभावना नजर नहीं आई है. हालांकि, अब पहले से ही दोनों देशों के बीच असफल शांति वार्ता का क्रेडिट ले चुके पाकिस्तान की एक टिप्पणी आई है. We are closer to a peace deal than ever before. With finalisation likely expected in the next 24 hours, Pakistan is preparing for the electronic signing of the…

Read More

ABC News: कानपुर में प्री मानसून की बारिश के बीच जाजमऊ में एयरफोर्स नाले से ऐसा जहरीला पानी निकला कि गंगा में मौजूद लाखों मछलियों की मौत हो गई. यहां पर रहने वाले जूना अखाड़ा के दिगंबर अजब आनंद पुरी महाराज का आरोप है कि एयरफोर्स नाले से जो पानी आ रहा है, उसमें टेनरियों का जहरीला पानी बहाया जा रहा है. उनका आरोप है कि कई बार प्रशासन और पुलिस को सूचना देने के बाद भी आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रशासन की लापरवाही का नतीजा यह रहा ​कि शनिवार को गंगा में लाखों मछलियों…

Read More

ABC News: कानपुर में नगर निगम अफसरों के नाला सफाई के दावों पर महापौर प्रमिला पांडेय ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, महापौर प्रमिला पांडेय गुरूवार सुबह अचानक से बांसमंडी, कोपरगंज आदि स्थानों पर चल रही नाला सफाई का जब जायजा लेने पहुंची तो उन्हें यहां पर बड़ी लापरवाही नजर आयी. महापौर ने पाया कि यहां पर अब नाला सफाई का काम शुरू होने जा रहा है और नाले के उपर जो स्लैब आदि रखी गईं थीं, उन्हें अब हटाया जा रहा है. इसको लेकर महापौर ने अफसरों से काफी नाराजगी जाहिर की. इसके अलावा जगह जगह नालों…

Read More

ABC News: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के तट के पास भारतीय जहाजों और नाविकों पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए जानलेवा हमलों ने भारत को झकझोर कर रख दिया है. अमेरिकी सेना के एक हमले में ‘एमटी सेट्टेबेलो’ नामक जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और मुख्य इंजीनियर पटनाला सुरेश के रूप में हुई है. अमेरिकी सेना का आरोप था कि जहाज ने निर्देशों का पालन नहीं किया और वह ईरान से तेल ले जा रहा था.…

Read More

ABC News: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि सड़क हादसों में जान गंवाने वाली गृहिणियों के काम की कीमत कम से कम 30,000 रुपये महीना मानी जानी चाहिए. मुआवजे की गणना करते समय इस राशि को आधार करना चाहिए. कोर्ट ने यह भी कहा की कि गृहिणियों को राष्ट्र निर्माता के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए. रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा है कि महिलाओं को होममेकर नहीं, बल्कि नेशन बिल्डर कहा जाना चाहिए. बेंच ने पत्नी की मौत के बाद पति को…

Read More

ABC News: कानपुर में पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज कर दिया गया. अंतिम प्रकाशित सूची के अनुसार कानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 12 लाख 59 हजार 578 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 6 लाख 79 हजार 287 पुरुष तथा 5 लाख 80 हजार 291 महिला मतदाता शामिल हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित पंचायत निर्वाचक नामावली का अवलोकन संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उपजिलाधिकारी कार्यालयों तथा ग्राम पंचायत कार्यालयों में किया जा सकता है. विकास खंडवार मतदाताओं में घाटमपुर सर्वाधिक 1 लाख 70 हजार 623 मतदाताओं के साथ प्रथम स्थान…

Read More

ABC News: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मामले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया सामने आयी है. अनंतनाग में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भरोसा दिलाया है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हाल ही में उमर अब्दुल्ला से कहा था कि कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा जल्द पूरा होगा. #WATCH | Anantnag, J&K: On Jammu & Kashmir statehood restoration demand, National Conference President, Farooq…

Read More

ABC News: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले आखिरी वॉर्म-अप मुकाबले में अर्जेंटीना ने आइसलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की. चोट से उबरने के बाद मैदान पर लौटे लियोनेल मेसी भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने एक गोल किया. अर्जेंटीना की 3-0 की शानदार जीत के बाद मेसी ने कहा कि वह अब पूरी तरह बेहतर महसूस कर रहे हैं और मैदान पर लौटकर काफी खुश हैं. अलबामा के जॉर्डन-हेयर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेसी को 70वें मिनट में मैदान पर उतारा गया. मैदान पर आते ही उन्होंने प्रभाव छोड़ा और…

Read More