ABC News: क्या आपके घर की किसी आलमारी में पुराना स्मार्टफोन पड़ा हुआ है और आप उसे बेकार समझकर भूल चुके हैं? अगर हां, तो उसे संभालकर रखिए, टेक जगत की दिग्गज कंपनी Google की नजर अब आपके उसी पुराने फोन पर है. Google आपके पुराने और रिजेक्टेड स्मार्टफोन के ‘दिमाग’ को निकालकर एक ऐसी मशीन बनाने की सोच रहा है, जिसे कोई सोच भी नहीं रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Google पुराने फोन को दोबारा मरम्मत करके बेचने के लिए नहीं योजना बना रहा है, बल्कि कंपनी इन पुराने फोन्स की सहायता से मिनी डेटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रही है. कंप्यूटिंग के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले बुरे असर को कम करने के लिए गूगल ने एक बहुत ही अनोखा रिसर्च प्रोजेक्ट की शुरुआत किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत रिटायर हो चुके यानी पुराने स्मार्टफोन को लो-कार्बन कंप्यूटिंग क्लस्टर्स में बदला जाएगा. सरल शब्दों में कहें तो इस तकनीक को फोन क्लस्टर कंप्यूटिंग नाम दिया गया है. इसके तहत Google के ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट के अनुसार रिसर्चर्स पुराने स्मार्टफोन से डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और बाहरी बॉडी को हटा दिया जाएगा. इसके बाद फोन के अंदर सिर्फ उसका मदरबोर्ड बचेगा, जिसमें प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज होती है. ऐसे हजारों मदरबोर्ड्स को आपस में जोड़कर उन पर लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम लोड किया जाएगा. इन सभी डिवाइसेज को एक क्लस्टर ग्रुप में रखकर Kubernetes सॉफ्टवेयर के जरिए कंट्रोल किया जाएगा. यह वही तकनीक है जिसका इस्तेमाल आज की आधुनिक क्लाउड कंपनियां करती हैं. Google का मानना है कि सिर्फ 25 से 50 पुराने स्मार्टफोन्स को मिलाकर एक ऐसा सिस्टम बनाया जा सकता है, जो आज के समय के एक एडवांस सर्वर जितनी ताकत रखता है. गूगल के अनुसार, टेक इंडस्ट्री में कार्बन फुटप्रिंट दो कारणों से बढ़ता है, पहला, सिस्टम को चलाने में खर्च होने वाली बिजली और दूसरा, नए हार्डवेयर यानी चिप्स और सर्वर को बनाने में निकलने वाले धुआं से. आजकल लोग हर 3 से 4 साल में अपना फोन बदल लेते हैं, वहीं उस पुराने फोन का प्रोसेसर और मेमोरी पूरी तरह सलामत और ताकतवर होती है. गूगल इन्हीं पार्ट्स को फिर से इस्तेमाल करके ई-कचरा कम करना चाहता है और नए सर्वर बनाने में होने वाले भारी पर्यावरणीय नुकसान को भी बचाना चाहता है.
यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर चल रहा है प्रोजेक्ट
गूगल इस प्रोजेक्ट पर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो के रिसर्चर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है. शुरुआती तौर पर करीब 2,000 पुराने गूगल पिक्सल स्मार्टफोन्स को मिलाकर एक बड़ा कंप्यूटिंग क्लस्टर बनाने की योजना बना रहा है. इसका इस्तेमाल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट कोडिंग और प्रोग्रामिंग सीखने के लिए करेंगे.
Nvidia के AI सर्वर जैसा नहीं है
इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके पुराने फोन मिलकर गूगल के बड़े AI मॉडल जैसे जेमिनी को ट्रेन करेंगे. उसके लिए अभी भी Nvidia के पावरफुल AI चिप्स की ही जरूरत पड़ेगी. पुराने फोन से बने इस मिनी डेटा सेंटर का इस्तेमाल करके छोटे-मोटे कामों, जैसे वेबसाइट होस्टिंग, एजुकेशनल रिसर्च, यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन सिस्टम और क्लाउड डेवलपमेंट टूल्स को चलाने के लिए किया जाएगा.

