ABC News: पश्चिम एशिया संघर्ष का अबतक कोई समाधान नहीं निकला है. एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ईरान पर समझौते को लेकर दबाव बना रहे हैं, तो वहीं ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. इसके चलते अबतक शांतिवार्ता की कोई संभावना नजर नहीं आई है. हालांकि, अब पहले से ही दोनों देशों के बीच असफल शांति वार्ता का क्रेडिट ले चुके पाकिस्तान की एक टिप्पणी आई है.
We are closer to a peace deal than ever before. With finalisation likely expected in the next 24 hours, Pakistan is preparing for the electronic signing of the peace deal immediately after, followed by technical level talks next week.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 13, 2026
We would like to thank United States of…
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि हम शांति समझौते के पहले से ज्यादा करीब हैं. शरीफ ने कहा कि अगले 24 घंटे में इसके फाइनल होने की उम्मीद है, जिसके तुरंत बाद पाकिस्तान शांति समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हस्ताक्षर की तैयारी कर रहा है और उसके बाद अगले हफ्ते टेक्निकल लेवल पर बातचीत होगी. उन्होंने कहा कि हम बातचीत के दौरान लगातार सहयोग के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का धन्यवाद करना चाहते हैं और इस क्षेत्र में अपने भाइयों के समर्थन के लिए हम उनका दिल से आभार व्यक्त करते हैं. हमें पूरा भरोसा है कि यह ऐतिहासिक शांति समझौता स्थायी शांति के लिए एक मजबूत आधार बनेगा. उन्होंने इस पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, स्टीव विटकॉफ, अमेरिकी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को टैग किया. अगर यह डील पक्की हो जाती है, तो यह फरवरी में शुरू हुए टकराव के बाद सबसे बड़ी कूटनीतिक कामयाबी हो सकती है. इससे दुनिया भर में ऊर्जा सप्लाई के लिए अहम ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ फिर से खुल सकता है और उस बड़े क्षेत्रीय युद्ध का डर कम हो सकता है जिसने तेल बाजारों को हिला दिया है और शिपिंग में रुकावट डाली है.
प्रस्तावित समझौते में क्या-क्या शामिल?
रिपोर्ट्स में अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसा से कहा जा रहा है कि बन रहे समझौते में सबसे पहले लड़ाई-झगड़े को खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर ध्यान दिया जाएगा और उसके बाद विवादित मुद्दों पर बात की जाएगी. अधिकारी ने बताया कि समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद के 60 दिनों का इस्तेमाल ईरान के परमाणु कार्यक्रम के तकनीकी पहलुओं पर बातचीत करने में किया जाएगा, जिसमें तेहरान के पास मौजूद अत्याधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को हटाने या नष्ट करने का काम शामिल होगा. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी संकेत दिया है कि परमाणु मुद्दों को बातचीत के अगले चरण में अंतिम रूप दिया जाएगा और कहा कि जरूरत पड़ने पर समय-सीमा बढ़ाई जा सकती है.

