Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब संगीत टॉकीज जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली बाजार के प्लास्टिक कुर्सी गोदाम में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है थोड़ी ही देर में आग इतनी विकराल हो गई कि यहां पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान गोदाम के अंदर फैली आग ने प्लास्टिक उत्पादों को अपनी जद में ले लिया. जिससे यह और विकराल हो गई. आग की वजह से काला धुआं पूरी सड़क पर ऐसा छा गया कि राहगीरों को वाहन चलाने में दिक्कत होने लगी. थोड़ी ही देर में काले धुएं…

Read More

ABC News: कानपुर में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जीटी रोड पर एक ट्रक को घेरकर 600 किलो से अधिक गांजा की खेप बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है. एडीसीपी सुमित रामटेक ने बताया कि मुखबिर से ड्रग्स से लदे ट्रक के कानपुर से गुजरने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी दो टीमों के साथ मोर्चा संभाल लिया. पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को देखते ही पीछा करना शुरू…

Read More

ABC News: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग सेक्शन में काम के दौरान अचानक भारी मात्रा में पिघला हुआ स्टील कर्मचारियों पर गिर गया. इस हादसे में कम से कम 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई और कर्मचारी घायल हो गए हैं. रिपोर्ट्स में चश्मदीदों के मुताबिक बताया गया है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब प्लांट के SMS-2 और STC-3 यूनिट में रूटीन प्रोडक्शन वर्क चल रहा था. अचानक तकनीकी खराबी की वजह से पिघला हुआ स्टील बाहर निकल गया और वहां मौजूद कर्मचारी उसकी…

Read More

ABC News: सोशल मीडिया पर सेलेब्स की अफवाहों का बाजार गर्म रहना कोई नई बात नहीं है. अक्सर किसी भी वीडियो या फोटो का एक छोटा सा हिस्सा काटकर उसे एक अलग ही रंग दे दिया जाता है. ऐसा ही कुछ इस बार बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ हुआ है. माधुरी दीक्षित को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित की एक वीडियो वायरल हो रहा है. View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि माधुरी दीक्षित…

Read More

ABC News: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से रौंद दिया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये भारत की सबसे बड़ी जीत है. इस यादगार जीत में डेब्यूटेंट मानव सुथार का सबसे अहम योगदान रहा. बाएं हाथ के स्पिनर ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच में ही शानदार प्रदर्शन कर कई रिकॉर्ड्स बना दिए. वो इस शताब्दी में सिर्फ दूसरे ऐसे भारतीय बने हैं, जिन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच की पारी में पांच विकेट…

Read More

ABC News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर घिरा राजनीतिक संकट अब और गहराता जा रहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद 58 विधायकों की बगावत अब टीएमसी के संसदीय दल तक भी पहुंच गई है. तृणमूल कांग्रेस में टूट की अटकलों पर सोमवार को पार्टी की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने मुहर लगा दी है. सांसद काकोली घोष ने दावा किया है कि मेरे साथ टीएमसी के करीब 20 सांसदों ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि ये सांसद अलग पार्टी भी बना सकते हैं. बता…

Read More

ABC News: अगर आप भी बाजार में ठेले या दुकान पर अखबार में लिपटे हुए गरमा-गरम समोसे, कचौड़ी या अन्य चाट-पकौड़े बड़े चाव से खाते हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाने-पीने की चीजों को अखबार में लपेटकर बेचने या परोसने वाले दुकानदारों के खिलाफ अब बेहद सख्त रुख अपना लिया है. खाद्य सुरक्षा एजेंसी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार इस नियम का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो उसे भारी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. Serving or wrapping fried food in newspapers…

Read More

ABC News: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच मुल्लांपुर में जारी है. टीम इंडिया ने लगातार मुकाबले पर दबदबा बना रखा है. मैच में पहले सेशन में ही टीम इंडिया के डेब्यूटेंट मानव सुथार चर्चा में आ गए. अपने टेस्ट करियर की चौथी ही गेंद पर विकेट लेकर इस युवा ने अपने डेब्यू को यादगार बनाया. न सिर्फ डेब्यू उनके लिए खास था बल्कि एक भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक लम्हां भी था. मानव सुथार ने 25 साल का सूखा खत्म करते हुए चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में एंट्री मारी है. भारत ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Read More

ABC News: समाजवादी अधिवक्ता सभा में कानपुर के मुकेश यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है. समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने मुकेश यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है. नौबस्ता के चंदीपुरवा निवासी मुकेश यादव पेशे से अधिवक्ता हैं और लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय हैं. समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुकेश यादव से अपेक्षा की है कि वह पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाएंगे.

Read More

ABC News: बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद TMC चीफ ममता बनर्जी को लेकर ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि वो उपचुनाव के जरिए संसद में एंट्री ले सकती हैं. एक बंगाली दैनिक में छपी रिपोर्ट में दावा किया गया कि तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की मदद ली थी ताकि वो पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को बहरामपुर सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए मना सकें और ममता बनर्जी वहां से उपचुनाव लड़ सकें. हालांकि, गांगुली ने अब इन सनसनीखेज दावों का खंडन करते हुए इन्हें मनगढंत बताया है. सौरव गांगुली ने…

Read More

ABC News: एक तरफ जहां साउथ सिटी में लोग मेट्रो के दौड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं, मेट्रो के निर्माण के बाद पाइप लाइन लीकेज सही न होने और सड़क निर्माण न होने को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है. इसी के विरोध में बारादेवी से जूही जाने वाली सड़क पर स्थानीय निवासियों के साथ पूर्व पार्षद ने प्रदर्शन किया. क्षतिग्रस्त सड़क पर जहां पर पानी भरा था, वहीं पर पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया गंदे पानी में लेटकर मेट्रो के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. पूर्व पार्षद का कहना था कि जब से मेट्रो का यहां पर काम…

Read More

ABC News: कानपुर में जाजमऊ थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां पर सिद्धनाथ मंदिर जा रहे दंपती की स्कूटी पर ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद भाग रहे चालक ने ट्रक से सड़क पर गिरे दंपती को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के ​बाद स्थानीय लोगों ने यहां पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर सवाल उठाए हैं. वहीं, सूचना पाकर मौके पर जाजमऊ पुलिस भी पहुंची और स्कूटी से मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान लक्ष्मीकांत शर्मा और उनकी पत्नी आशा देवी के रूप…

Read More

ABC News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी (Lalit Modi) ने अपनी जिंदगी पर बन रही बायोपिक को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है और बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh कुछ साल पहले उनके किरदार को पर्दे पर निभाने की इच्छा जता चुके हैं. ललित मोदी ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह कुछ साल पहले लंदन में उनसे मिले थे और इस बायोपिक फिल्म में उनका किरदार निभाने में उन्होंने काफी दिलचस्पी दिखाई थी. उन्होंने…

Read More

ABC News: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने अपनी जो लिस्ट जारी की है, उसमें मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका मिला है तो उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है. राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को इस बार टिकट नहीं दिया गया है. बीजेपी ने राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है. पार्टी ने इस बार कई राज्यों में बड़े संगठनात्मक फेरबदल के संकेत दिए हैं. हाईकमान ने…

Read More

ABC News: केंद्र सरकार बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि लंबे समय से लंबित परिसीमन विधेयक को फिर से धरातल पर उतारने की सक्रिय कोशिशें शुरू हो चुकी हैं. सरकार का लक्ष्य साल 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश में संसदीय क्षेत्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को पूरा करना है. इस बेहद संवेदनशील मुद्दे पर सरकार किसी भी टकराव से बचना चाहती है. यही वजह है कि पर्दे के पीछे आम सहमति बनाने का दौर शुरू हो चुका है. रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से…

Read More

ABC News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी घमासान अब और तेज हो गया है. निष्कासित और निलंबित नेताओं के बयानों ने पार्टी के अंदर बड़े विभाजन के संकेत दे दिए हैं. टीएमसी के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि विधानसभा स्पीकर ने उनके 58 विधायक दल वाले गुट की दावेदारी स्वीकार कर ली है. उन्हें इस विधायक दल ने नेता विपक्ष के तौर पर चुना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी के बागी धड़े की एक बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में कुल 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी…

Read More

ABC News: दिग्गज एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में हैं. उनकी और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की लव स्टोरी (Love Story) टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. दरअसल, रीना दत्त और किरण राव से अलग होने के बाद एक्टर काफी समय से बेंगलुरु की गौरी स्प्रैट के साथ लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन अब वो अपने इस रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि, दोनों जल्द ही शादी के बंधन के बंधने जा रहे हैं और दोनों…

Read More

ABC News: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट 6 जून से खेला जाना है. वहीं, वनडे सीरीज का आगाज 14 जून से होगा. इन दो बड़ी सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया के साथ एक नया नाम जुड़ गया है. बीसीसीआई ने 6000+ रन और 600+ विकेट लेने वाले ऑलराउंडर को टीम में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस दिग्गज ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 8 वनडे मैच अभी तक खेले हैं. बीसीसीआई ने अपनी ऑफीशियल मीडिया रिलीज में लिखा, ‘बीसीसीआई को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही…

Read More

ABC News: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज को सिर्फ दो दिन ही बाकी रह गए है. फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से जारी है और इसी को ध्यान में रखते हुए एक प्री-रिलीज इवेंट होस्ट किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट शामिल हुई. इस इवेंट में जाह्नवी कपूर भी ट्रेडिशनल लुक में शिरकत की. इसी इवेंट के दौरान ही एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने फैंस को हैरान कर दिया और जाह्नवी भी इसके चलते काफी घबरा गईं. इवेंट के बीच में हुई इस घटना ने लोगों का सोशल मीडिया पर खासा ध्यान…

Read More

ABC News: सीबीएसई (CBSE) 12वीं के नतीजे आने के बाद छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में मार्किंग के हेर-फेर और कटौती विवाद के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. शिक्षा मंत्रालय की तरफ से सीबीएसई के अध्यक्ष और सचिव का तबादला कर दिया गया है. इसके साथ ही सीबीएसई द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है. ऑन-स्क्रीन मार्किंग मामले की जांच राधा चौहान करेंगी. सूत्रों के हवाले से ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि सीबीएसई OSM मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सीधी नजर है.…

Read More