ABC News: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने अपनी जो लिस्ट जारी की है, उसमें मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका मिला है तो उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है. राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को इस बार टिकट नहीं दिया गया है.

बीजेपी ने राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है. पार्टी ने इस बार कई राज्यों में बड़े संगठनात्मक फेरबदल के संकेत दिए हैं. हाईकमान ने अनुभवी चेहरों और क्षेत्रीय क्षत्रपों पर बड़ा दांव खेला है. भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से अपने कद्दावर नेता ताई तागाक को मैदान में उतारा है. वहीं, मणिपुर से ए. शारदा देवी को टिकट देकर पूर्वोत्तर में पार्टी ने बड़ा संदेश दिया है. मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है.

राजस्थान में भी पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया है. यहाँ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उच्च सदन भेजने की तैयारी है. गुजरात से भाजपा ने राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा और मानसिंह परमार पर भरोसा जताया है. पार्टी ने यहां आदिवासी और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है. इसके अलावा, ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

