Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर में आईटीबीपी जवान की मां का इलाज के दौरान हाथ काटने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद पीड़ित पक्ष में आक्रोश आ गया है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद नाराज आईटीबीपी के कई जवान पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर पहुंचे. आईटीबीपी के लाईजिंग अफसर का दावा है कि जिस बीमारी का इलाज अस्पताल में हुआ ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में उसी बीमारी का जिक्र कर अस्पताल को राहत दे दी. ऐसे में उन्होंने टाटमिल के कृष्णा हॉस्पिटल और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. आपको बता दें कि पिछले…

Read More

ABC News: कानपुर में पुलिस की सख्त चेकिंग लगातार होते पैदल मार्च के बावजूद दबंगों में इसका खौफ नहीं देखा जा रहा है. इसका नजारा देर रात गोविंदनगर थानाक्षेत्र में नजर आया. यहां पर थाने से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों ने बीच सड़क जमकर तांडव मचाया. दबंगों के तांडव से राहगीरों में अफरातफरी मची रही. इस दौरान दबंगों ने सड़क पर जमकर पथराव किया. दबंगों के पथराव की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान बेखौफ दबंग बीच सड़क पर पथराव करते नजर आ रहे हैं. दबंंगों के पथराव से सड़क पर वाहन सवार अपनी…

Read More

ABC News: कोतवाली थानाक्षेत्र के हाईप्रोफाइल क्लब​ स्टूडियो एक्सओ (Studio XO) में मारपीट का मामला सामने आया है. यहां पर नशे में धुत युवकों ने एक युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की. मारपीट की इस घटना में पीड़ित युवक ने अपनी नाक में फ्रैक्चर होने की बात कही है. आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी दस्तार भी उतारी गई. पीड़ित की मां ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित युवक वंश भाटिया का कहना है कि वह एक दिन पहले सिविल लाइंस स्थित स्टूडियो एक्सओ गया हुआ था. यहां से जब वह नीचे उतरा तो…

Read More

ABC News: गुजैनी थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव में चोरों एक घर की दीवार में सेंध लगाकर करीब 21 लाख की नकदी और जेवरात आदि पार कर लिए. सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो उन्हें घटना का पता लगा. बताया जा रहा है कि गुजैनी गांव में रहने वाले परिवार में शुक्रवार जब लोग सोकर उठे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी ज्यादा शोरगुल मचने पर घर के अंदर सो रहा युवक उठा और अंदर से कुंडी खोली, इसके बाद जब सभी लोग घर के अंदर गए तो होश उड़ गए. यहां पर एक कच्ची दीवार…

Read More

ABC News: कानपुर के फीलखाना थानाक्षेत्र के तंग इलाके मनीराम बगिया में शुक्रवार तड़के भीषण आग से अफरातफरी मच गई. यहां पर तंग गली में बने चार मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकानों में आग लग गई. सुबह करीब तीन बजे लगी आग की जानकारी पहले तो लोगों को नहीं हो पायी. गहरी नींद में होने की वजह से किसी को इसका पता नहीं लगा. इस बीच, जब कुछ लोग यहां से निकले तो उन्होंने धुआं उठता देखकर लोगों को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर फजलगंज, कर्नलगंज, लाटूश रोड आदि फायर स्टेशनों ने दमकल की पांच गाड़ियां मौके…

Read More

ABC News: एमएसएमई मंत्री बनने के बाद पहली बार कानपुर आए भूपेंद्र चौधरी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में एमएसएमई मंत्री ने विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का ब्लूप्रिंट जाना और युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में जोड़ने को लेकर वर्तमान में क्या उपाय किए जा रहे हैं, इसके बारे में भी जाना. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने श्रमिकों के असंतोष, वेतन वृद्धि को लेकर हो रहे प्रदर्शनों पर कहा कि निगेटिव एजेंडे के जरिए कुछ लोग उन्हें भड़कानें का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों…

Read More

ABC News: कानपुर साउथ सिटी के पॉश इलाके साकेतनगर में अवैध रूप से चल रहे गत्ता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि जिस समय गत्ता फैक्ट्री में आग लगी, उस समय अधिकतर लोग अपने अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे हैं. आग लगने की जानकारी पर यहां पर हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग अपने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे लेकिन सफल नहीं हो पाए. इस बीच सूचना पाकर मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंची और चारों तरफ से पानी की बौछार डालकर आग पर काबू…

Read More

ABC News: अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ केडीए का अभियान लगातार जारी है. गुरूवार को केडीए अधिकारियों ने बिनगवां मेें केडीए ने 10 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया. केडीए के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला की अगुवाई में बिनगवां में आराजी संख्या-70 तथा 71 में बनी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया. यहां पर तीन बुलडोजर लगाकर 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग, बिजली के खम्भे, बाउन्ड्रीवाल, डिमार्केशन इत्यादि को पूर्णतः ध्वस्त कराया गया. केडीए अधिकारियों ने बताया कि जोन-3 में अन्य अवैध निर्माण तथा अवैध प्लाटिंग भी चिन्हित किये गये है, जिनके विरूद्ध ध्वस्तीकरण आदि की…

Read More

ABC News: सचेंडी पुलिस ने भीमसेन में साइबर फ्रॉड के एक और ​गिरोह का खुलासा किया है. अपराधियों का यह गिरोह लोगों को चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने के नाम पर डरा धमकाकर साइबर ठगी करता था. प्रारंभिक पूछताछ में अब तब दो करोड़ रूपए के साइबर फ्रॉड के मामले सामने आ चुके हैं. डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि सभी अभियुक्तों को भीमसेन से पकड़ा गया है. यह लोग खेत के बीचोंबीच जाकर साइबर ठगी की घटनाएं करते थे, जिससे पुलिस की जांच में इनकी लोकेशन न मिल सके. यह लोग संबंधित शख्स को…

Read More

ABC News: कानपुर में चुभती जलती गर्मी का मौसम जारी है. मंगलवार सुबह से ही निकली तेज धूप हर किसी को बेहाल करते हुए नजर आयी. सुबह से ही सूरज की तपन इतनी ज्यादा रही कि लोग अपने घरों में दुबके रहे. इस बीच बेतहाशा गर्मी ने बिजली की डिमांड को भी काफी बढ़ा दिया है. घरों से लेकर दुकान और आफिसों में धड़ाधड़, कूलर और एसी चल रहे हैं. गर्मी के तेवरों को देखते हुए हुए चिड़ियाघर में जानवरों के बाड़ों में वॉटर स्प्रिंक्लर से साथ कूलर आदि चलाए जा रहे हैं.सड़क पर निकले राहगीर भी धूप से बचते…

Read More

ABC News: भारतीय रेलवे ने देश की बुलेट ट्रेन का डिजाइन पेश किया है. यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी. रेलवे मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में इस ट्रेन की एक तस्वीर प्रदर्शित की है. रेलवे मंत्रालय के गेट नंबर-4 पर लगाई गई यह तस्वीर भारत की भविष्य की सबसे तेज ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक मानी जा रही है. यह बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी और देश में हाई-स्पीड यात्रा का नया दौर शुरू करेगी. ये बुलेट ट्रेन आने वाले समय में भारत की रेल यात्रा पूरी तरह बदलने वाली है. आधुनिक डिजाइन, तेज…

Read More

ABC News: कानपुर मेें जेठ के महीने में सूरज की तपन जारी है. सोमवार को सुबह से निकली तेज धूप ने हर किसी को बेहाल कर दिया. दोपहर तक तो कानपुर की अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा. जो लोग सड़क पर निकले, वह भी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से बेेहाल नजर आए. सोमवार को कानपुर का पारा और ज्यादा बढ़ा हुआ नजर आया. सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ो के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा,जोकि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा. धूप…

Read More

ABC News: कानपुर में अवैध प्लॉटिंग को नेस्तनाबूद करने के अभियान में सोमवार को केडीए अधिकारियों ने प्राधिकरण की मथुरापुर योजना के पीछे नर्वल के सकरापुर में अभियान चलाया. इस दौरान यहां पर आराजी संख्या-109, 122 में विशाल, लल्लू और अन्य की तरफ से 48 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया. बताया गया कि यहां पर केडीए से बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लॉटिंग को किया जा रहा था. इस दौरान पूरी योजना में विकसित रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट आदि दो बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिए गए. केडीए के ओएसडी…

Read More

ABC News: मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा एक बार फिर तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. तिलक ने आईपीएल 2026 में 12 मैचों में 326 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. उनका औसत 33.60 और स्ट्राइक रेट 162.31 का रहा है. इन सबके बीच डेटिंग को लेकर भी अब तिलक की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर के चर्चे जोरों से चल रहे हैं. हालांकि, तिलक और श्रीलीला दोनों ने ही इन अफवाहों पर कोई टिप्पणी…

Read More

ABC News: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 61वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें टॉस हारने के बाद पहले आरसीबी पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस मैच में विराट कोहली ने जैसे ही अपनी पारी का 16वां रन पूरा किया उसी के साथ वह इस आईपीएल सीजन में 500 रनों का आंकड़ा भी पूरा करने में कामयाब हो गए. विराट कोहली जो आईपीएल इतिहास में अभी भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं उन्होंने इसी के साथ एक और बड़ा…

Read More

ABC News: समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी रविवार को नरोना चौराहे पर धरने पर बैठ गए. यहां पर अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की फोटो के साथ धरने पर बैठे विधायक ने अपने खून से खत लिखकर यह भी पूछा कि मूर्ति कहां हैं. आपको बता दें कि नरोना चौराहे पर कानपुर मेट्रो द्वारा नयागंज स्टेशन बनाते समय यहां पर स्थापित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा को हटा दिया गया था. इस प्रतिमा को अभी तक लगाया नहीं गया है. इसको लेकर मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का जब शुभारंभ होना था, तब भी सपा विधायक ने प्रदर्शन…

Read More

ABC News: फिल्म विवाह अगर किसी ने देखी हो तो उसे याद होगा कि किस तरह शादी की तैयारियों के बीच घर में आग से दुल्हन झुलस जाती है और फिर लड़का उससे अस्पताल में ही शादी करता है. कुछ ऐसा ही नजारा कानपुर में भी नजर आया, जहां पर आग में झुलसी युवती ने उसके मंगेतर ने अस्पताल में जाकर विवाह रचाया. दरअसल, घाटमपुर के जगन्नाथपुर में पिछले दिनों लीकेज सिलेंडर की वजह से लगी आग में दुल्हन समेत 12 लोग झुलस गए थे. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के जाजमऊ स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया…

Read More

ABC News: कानपुर में इमरजेंसी के दौरान किसी मरीज केा कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाया जाया जा सके. इसको लेकर यातायात विभाग ने ग्रीन कॉरीडोर सेल का गठन किया है. इसका उद्देश्य यह है कि अगर कोई मरीज इमरजेंसी की स्थिति में अस्पताल जा रहा है, तो उनके परिजन मोबाइल नंबर 9454402413 पर फोन या वॉट्सऐप कॉल कर दे, या अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर दें. सेल के नंबर पर घर से निकलकर जिस अस्पताल में जा रहे हों, उसके बारे में बता दें. डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार का कहना है कि इसके बाद ​ट्रैफिक पुलिस या जरूरत…

Read More

ABC News: कानपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ केडीए का बुलडोजर एक्शन जारी है. शनिवार को अहिरवां में 10.5 बीघे में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. केडीए की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वाले डेवलपर्स में हड़कंप मचा हुआ है. केडीए के प्रवर्तन जोर चार में ​ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में चली कार्रवाई में सबसे पहले अहिरवां में हरिहत तिवारी द्वारा 10.5 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर गरजा. यहां पर अवैध प्लाटिंग के अन्तर्गत रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट आदि को दो बुलडोजरों के माध्यम…

Read More

ABC News: कानपुर में केडीए ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की. केडीए अफसरों ने फत्तेपुर में करीब 66 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया. यही नहीं केडीए अफसरों ने बिनगवां, रमईपुर, सेन पश्चिम पारा, बिधनू आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में हो रही अवैध प्लॉटिंग को चिंह्ति किया गया है, जिसे जल्द ध्वस्त करने की बात कही गई है. केडीए अफसरों के मु​ताबिक, फत्तेपुर में मनोज सिंह भदौरिया और अन्य बिल्डरों की तरफ से आराजी संख्या- 454, 456, 472, 473, 474, 475, 478 में करीब 66 बीघा जमीन पर अवैध रूप…

Read More