ABC News: कानपुर में इमरजेंसी के दौरान किसी मरीज केा कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाया जाया जा सके. इसको लेकर यातायात विभाग ने ग्रीन कॉरीडोर सेल का गठन किया है.
इसका उद्देश्य यह है कि अगर कोई मरीज इमरजेंसी की स्थिति में अस्पताल जा रहा है, तो उनके परिजन मोबाइल नंबर 9454402413 पर फोन या वॉट्सऐप कॉल कर दे, या अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर दें. सेल के नंबर पर घर से निकलकर जिस अस्पताल में जा रहे हों, उसके बारे में बता दें. डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार का कहना है कि इसके बाद ट्रैफिक पुलिस या जरूरत पड़ने पर सिविल पुलिस ऐसी व्यवस्था करेगी, जिससे मरीज कम से कम समय में अस्पताल पहुुंच जाए और उसका समय से इलाज शुरू हो जाए. उन्होंने कहा कि इस सेल में तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो चौराहों पर लगे कैमरों की नियमित मॉनीटरिंग कर रही है. डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि एक वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें 300 से ज्यादा एंबुलेंस चालक को जोड़ा गया है.

