Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: जेठ के महीने में जब सूर्यदेव जमकर तपते हैं.तब इस बार आसमान में प्री मानसून एक्टिविटी चरम पर हैं. धूप की जगह आसमान पर बादल छाए हैं और लू की जगह ठंडी हवाएं कूल कूल एहसास कराने में जुटी हैं. राहत की बात यह है कि मौसम विशेषज्ञों ने अगले 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि इस समय मल्टीपल मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं. नए पश्चिमी विक्षोभ के साथ ट्रफ लाइन विकसित हुई है, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार…
ABC News: कानपुर में सट्टेबाज कार में बैठकर आईपीएल मैचों में बड़े पैमाने पर सट्टे का संचालन कर रहे हैं. इस बात का पता इससे चलता है कि इससे पहले फजलगंज पुलिस ने गोविंदपुरी पुल के पास एक कार के अंदर बड़े पैमाने पर सट्टा चलते हुए पकड़ा था. अब एक बार फिर से फजलगंज पुलिस ने कंटेनर डिपो ढाल से काली कार से पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. यह सभी कार के अंदर बैठकर आईपीएल मैच पर बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी कर रहे थे. एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों मेंसौरभ गुप्ता, अभिषेक…
ABC News: सचेंडी थानाक्षेत्र के पीएसआईटी में देर रात यहां के स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया. बताया गया कि स्टूडेंट्स को जब इस बात की सूचना मिली कि कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने 20 हजार रूपए की सिक्योरिटी मनी जब्त करने की बात कही है. इसमें नया नियम बनाया गया था कि जिस छात्र या छात्रा की 90 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होगी, उसकी यह स्क्यिोरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी. जब छात्रों को इस बात की जानकारी मिली, तो वह अपने अपने हॉस्टल से बाहर आकर हंगामा करने लगे. छात्रों ने यहां पर विरोध प्रदर्शन भी किया, वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय…
ABC News: वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया है. बल्ले से अंगकृष रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 165 रन बनाए थे. इसके जवाब में 166 रनों के लक्ष्य को कोलकाता ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इसी के साथ हैदराबाद की लगातार 5 जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया. तो वहीं केकेआर ने लगातार तीसरी जीत हासिल…
ABC News: पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी में हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका एक बेटा सांसद है और दूसरा विधायक, जबकि उनकी पत्नी भी सांसद रह चुकी हैं. स्वयं छह बार सांसद रहे बृजभूषण सिंह ने समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना.” यह बयान उन्होंने मुजफ्फरनगर के नसीरपुर गांव में किसान मजदूर संगठन के…
ABC News: जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर के बारे में बात की है. एक्ट्रेस ने अक्सर अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखा है. हालांकि अब उन्होंने शराब की लत और अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की है. एक पॉडकास्ट में राज शमानी के साथ बातचीत के दौरान जान्हवी ने अपनी जिंदगी के उस नाजुक दौर का जिक्र किया. अभिनेत्री ने बताया कि वह एक बहुत ही दुखद अनुभव (Personal Loss) से गुजर रही थीं. उस दर्द को सहन करना उनके लिए नामुमकिन…
ABC News: कानपुर में देश का दूसरा वाक एवं श्रवण संस्थान (Speech and Hearing Institute) बन रहा है. इसका निर्माण 180 करोड़ की लागत से हो रहा है. यहां पर इलाज, प्रशिक्षण और रिसर्च की सुविधा एक ही परिसर में होगी. इसके बन जाने से बोलने और सुनने से जुड़ी समस्याओं के इलाज, विशेष शिक्षा और शोध के क्षेत्र में कानपुर को नई पहचान मिलने की उम्मीद है. सुरार में बन रहा अखिल भारतीय वाक् एवं श्रवण संस्थान, मैसूर के सेटेलाइट केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है. इसके पूरा होने पर यह देश का दूसरा और उत्तर भारत…
ABC News: गंगा एक्सप्रेस वे से कानपुर की कनेक्टिविटी जोड़ने की दिशा में उठ रही आवाजों के बीच अब इसको लेकर प्रयास शुरू हुए हैं. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को कानपुर में जब समग्र विकास कार्यों की बैठक की, तो स्थानीय अफसरों को इसको लेकर निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि संभावनाएं रिंग रोड से कनेक्टिविटी की भी तलाशी जा रही हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने गंगा एक्सप्रेस वे को कानपुर से जोड़ने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा है. इसके अलावा, रामादेवी से गोल चौराहा तक प्रस्तावित एलीवेटेड ट्रैक निर्माण में तेजी लाने और जाजमऊ…
ABC News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कहना है कि बंगाल चुनावों में बीजेपी कंगाल होने जा रही है. उन्होंने कहा कि जो यह एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं, वह मतगणना के दौरान कहीं पर नहीं टिकेंगे. बंगाल चुनाव में बीजेपी लाख कोशिशों के बावजूद अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगी. इस दौरान राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के सवालों पर कहा कि जो ईडी, सीबीआई और बीजेपी की गुंडागर्दी से डरेगा, वह भाजपा में शामिल होगा, जो निडर है, वह आम आदमी पार्टी में…
ABC News: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ICSE-ISC की परीक्षा में शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पसरीचा ने सभी विषयों में पूर्णांक प्राप्त कर 100 प्रतिशत अंक हासिल किए है. 12वीं की परीक्षा में ओजस्वित ने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया है. इसके अलावा दसवीं की परीक्षा में श्रेष्ठी सिंह ने 99.8 प्रतिशत अंक लाकर सिटी टॉप किया है. सुबह 11 बजे जैसे ही ICSE-ISC की परीक्षा का रिजल्ट आया. वैसे ही शीलिंग हाउस स्कूल का कैंपस सफलता के शोर से गुंजायमान हो उठा. स्टूडेंट्स के साथ उनके पैरेंट्स भी…
ABC News: कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह में शामिल पांच बैंक कर्मचारियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरोह से पूछताछ में अब तक 125 करोड़ का लेनदेन पता चला है, जिसमेें नवी मुंबई के एक शख्स को डिजिटल अरेस्ट कर 58 करोड़ की वसूली गई रकम भी शामिल है. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि यह गिरोह फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर और बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी को अंजाम देता था. उन्होंने बताया कि बर्रा पुलिस को इस बात की…
ABC News: काकादेव पुलिस और साइबर सेल ने दो ऐसे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पढ़ाई तो महज बीकॉम और हाईस्कूल की है लेेकिन उन्होंने सिटी मॉल कंपनी की वॉलेट गुल्लक के सॉफ्टवेयर में बग ढूढ़कर कंपनी की दो करोड़ की रकम अपने रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी. पुलिस ने जब लंबी चली जांच के बाद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तो वो भी हैरान रह गई. डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिटी मॉल के को फाउंडर की शिकायत के बाद पुलिस ने जब जांच की, तो शक की सुई…
ABC News: छात्रों के समग्र विकास में अभिभावकों की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक अहम पहल की है. सीबीएसई (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘पेरेंटिंग कैलेंडर’ लॉन्च किया है. इस पहल की घोषणा बुधवार को की गई. इस पहल की शुरुआत पहली बार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में की गई थी, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के विजन के अनुरूप थी. इसका उद्देश्य अभिभावकों और स्कूलों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना था. पहले ही साल इस पहल को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया…
ABC News: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान के कप्तान रियान पराग में घिर गए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई सिगरेट पीते हुए) का इस्तेमाल करते हुए नजर आए. ये पूरा मामला लाइव टीवी पर कैद हो गया. मैच के दौरान पराग के हाथ में वेपिंग डिवाइस दिखने से सभी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये घटना पंजाब किंग्स के खिलाफ जब राजस्थान रॉयल्स 223 रनों के लक्ष्य का पीछा…
ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा साल 2025 में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ से सुर्खियों में आई हैं. इस फिल्म में उनके साथ अहान पांडे लीड रोल में नजर आए थे और दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था. ‘सैयारा’ में अनीत अपने अभिनय से दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रहीं और इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भी उनकी खूब वाहवाही की. फिल्म की सफलता के बाद उनके पास नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है. अब अनीत पड्डा मैडॉक फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी, जिसकी उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी…
ABC News: वैश्विक ऊर्जा बाजार और कूटनीति के मोर्चे पर एक ऐतिहासिक घटनाक्रम सामने आया है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि वो तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और ओपेक+ से बाहर हो रहा है. यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूएई एक मई से ओपेक और ओपेक+ की सदस्यता छोड़ देगा. ईरान युद्ध के कारण पहले से ही पैदा हुए ऐतिहासिक ऊर्जा संकट और अस्थिर वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच उठाया गया यह कदम ओपेक समूह और उसके अघोषित नेता सऊदी अरब के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. लंबे समय से ओपेक का…
ABC News: उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले में हाल ही में भाजपा द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया था. हालांकि, प्रदर्शन के दौरान एक हादसा हो गया. जब भाजपा की विधायक अनुपमा जायसवाल अखिलेश यादव के पुतले में आग लगा रही थीं, उसी दौरान वह आग की चपेट में आ गईं और उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया. हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में…
ABC News: कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘सरके चुनर तेरी सरके’ का हिंदी वर्जन भले ही यूट्यूब से हटाया जा चुका है, लेकिन इसे लेकर शुरू हुआ विवाद अब तक नहीं थमा है. इस गाने की रिलीज के बाद मचे बवाल के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मेकर्स सहित इसमें नजर आए कलाकारों को भी नोटिस जारी किया था. इसके बाद अभिनेता संजय दत्त सोमवार को ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ी सुनवाई में शामिल होने के लिए दिल्ली के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचे. यहां उन्होंने माफी मांगी. #WATCH | Delhi | Hemant Shah, Actor Sanjay…
ABC News: मुंबई के पायधुनी इलाके से सामने आई इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती तौर पर मामला फूड पॉइज़निंग का माना जा रहा है, लेकिन असल वजह अब भी जांच के घेरे में है. मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और उनकी दो मासूम बेटियों आयशा (16) और ज़ैनब (13) के रूप में हुई है. एक खुशहाल परिवार का यूं अचानक खत्म हो जाना पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा…
ABC News: कानपुर के अंध विद्यालय के दृष्टि बाधित बच्चों की जिंदगी में अब उजाले की गुंजाईश बनी है. कानपुर अंध विद्यालय में लगे नेत्र शिविर में 105 दृष्टिबाधित बच्चों की जांच के दौरान 13 ऐसे बच्चे चिन्हित हुए, जिनकी आंखों की रोशनी सर्जरी से वापस लाई जा सकती है. इनमें कक्षा एक के हर्ष, कक्षा दो के शिव शंकर और कक्षा चार के नैतिक व केशव दुबे जैसे बच्चे शामिल हैं. जिला प्रशासन के तत्वावधान में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर सूर्या और जेसीआई के सहयोग से आयोजित इस नेत्र परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रत्येक बच्चे की आंखों…
