ABC News: कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘सरके चुनर तेरी सरके’ का हिंदी वर्जन भले ही यूट्यूब से हटाया जा चुका है, लेकिन इसे लेकर शुरू हुआ विवाद अब तक नहीं थमा है. इस गाने की रिलीज के बाद मचे बवाल के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मेकर्स सहित इसमें नजर आए कलाकारों को भी नोटिस जारी किया था. इसके बाद अभिनेता संजय दत्त सोमवार को ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ी सुनवाई में शामिल होने के लिए दिल्ली के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचे. यहां उन्होंने माफी मांगी.
#WATCH | Delhi | Hemant Shah, Actor Sanjay Dutt’s Advocate says, "Sanjay Dutt today appeared before the National Commission for Women and out of his utmost regard for women and for the commission, he said that he was not aware of the wordings but still without prejudice, he has… https://t.co/7FcF5bXdKx pic.twitter.com/QKNFjytXH9
— ANI (@ANI) April 27, 2026
अभिनेता संजय दत्त को ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने में कथित अश्लीलता और फूहड़पन को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया था. इसके बाद अभिनेता आज राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए. उन्होंने आयोग के सामने कहा कि उन्हें गाने के आपत्तिजनक शब्दों की जानकारी नहीं थी. यह गाना किसी और भाषा में रिकॉर्ड किया गया था. संजय दत्त जब सुनवाई के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि आपको समन जारी किया गया था. क्या यह गाना करने से पहले आपको पता था कि इसके लिरिक्स ऐसे हैं? हालांकि, संजय दत्त ने किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और वे सीधे अपनी कार में जाकर बैठ गए.
VIDEO | Delhi: Actor Sanjay Dutt visits the National Commission for Women (NCW) in Jasola to attend a hearing regarding the controversy over the song 'Sarke Chunar'.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Y8otlMybBa
अभिनेता संजय दत्त के वकील हेमंत शाह ने कहा, ‘संजय दत्त आज राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए. महिलाओं और आयोग के प्रति अपने गहरे सम्मान के चलते उन्होंने कहा कि उन्हें गाने के लिरिक्स के बारे में जानकारी नहीं थी. इसके बावजूद, बिना किसी शर्त के उन्होंने माफी मांगी है और साथ ही अपनी मर्जी से आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की पेशकश भी की है. उन्होंने बताया कि जब यह गाना रिकॉर्ड किया गया था, तब इसे किसी दूसरी भाषा में रिकॉर्ड किया गया था’.
कब रिलीज होगी साउथ फिल्म ‘केडी’?
कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके चुनर’ संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माया गया। इस गाने का हिंदी वर्जन रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गया. सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर आलोचना हुई. लोगों का कहना था कि गाने के बोल बहुत अश्लील और आपत्तिजनक हैं. हंगामे के बाद इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया. साउथ फिल्म ‘केडी द डेविल’ 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में ध्रुव सरजा, किच्चा सुदीप, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे सितारे हैं.

