ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा साल 2025 में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ से सुर्खियों में आई हैं. इस फिल्म में उनके साथ अहान पांडे लीड रोल में नजर आए थे और दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था. ‘सैयारा’ में अनीत अपने अभिनय से दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रहीं और इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भी उनकी खूब वाहवाही की. फिल्म की सफलता के बाद उनके पास नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है. अब अनीत पड्डा मैडॉक फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी, जिसकी उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है. ‘शक्ति शालिनी’ के सेट से अनीत पड्डा का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है.
Aneet Bts from SS shoot #Aneetpadda #shaktishalini pic.twitter.com/5f7ajtLpCa
— funny client (@client_fuuny) April 28, 2026
‘शक्ति शालिनी’ के सेट से वायरल हुए वीडियो में अनीत पड्डा स्कूल गर्ल के लुक में नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस स्कूल यूनिफॉर्म पहने, दो चोटियां किए, कंधे पर बैग थामे चलती हुई नजर आ रही हैं और उनके साथ क्रू के सदस्य दिखाई दे रहे हैं. अनीत का यह वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है. खबरों के मुताबिक, ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रही है और वायरल वीडियो भी इसी लोकेशन पर शूट किया गया है, जो फिल्म की ग्राउंड सेटिंग को भी काफी अच्छे से दिखाता है. इसने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता जगा दी है. जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, एक्ट्रेस के फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है कि शक्ति शालिनी उनके लिए काम करेगी. लोग पहले से ही इस फिल्म पर टूट पड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह शायद फ्लैशबैक हो सकता है, क्योंकि वह इसमें स्कूल गर्ल के किरदार में नजर नहीं आने वाली हैं.’ इन कमेंट्स से जाहिर है कि अनीत के फैंस उनकी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं.
अनीत पड्डा का वर्कफ्रंट
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी दुनिया में अनीत पड्डा की एंट्री आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘थामा’ से हुई है. फिल्म के आखिरी क्रेडिट्स में अनीत को ‘शक्ति शालिनी’ के रूप में दिखाया गया था, जिसके साथ लिखा था, ‘रक्षक. संहारक. सबकी माता. शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा.’ इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी, जिसके मुताबिक फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा अनीत पड्डा, मोहित सूरी की एक और इंटेंस लव स्टोरी फिल्म में नजर आने वाली हैं और वह भी ‘सैयारा’ एक्टर अहान पांडे के साथ. इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 के अंत में शुरू हो सकती है और साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है.

