ABC News: सचेंडी थानाक्षेत्र के पीएसआईटी में देर रात यहां के स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया. बताया गया कि स्टूडेंट्स को जब इस बात की सूचना मिली कि कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने 20 हजार रूपए की सिक्योरिटी मनी जब्त करने की बात कही है. इसमें नया नियम बनाया गया था कि जिस छात्र या छात्रा की 90 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होगी, उसकी यह स्क्यिोरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी.
जब छात्रों को इस बात की जानकारी मिली, तो वह अपने अपने हॉस्टल से बाहर आकर हंगामा करने लगे. छात्रों ने यहां पर विरोध प्रदर्शन भी किया, वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय थाने समेत अन्य थानों का फोर्स भी पीएसआईटी पहुंचा.
सुबह भारी फोर्स की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कॉलेज प्रबंधन से बातचीत की, जिसके बाद सिक्योरिटी मनी जमा करने के आदेश को वापस ले लिया गया.
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने अपने आदेश को वापस ले लिया है, नए नियमों को लेकर सभी पक्षों के बीच बातचीत कर उसे लागू किया जाएगा.

