ABC News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कहना है कि बंगाल चुनावों में बीजेपी कंगाल होने जा रही है. उन्होंने कहा कि जो यह एग्जिट पोल दिखाए जा रहे हैं, वह मतगणना के दौरान कहीं पर नहीं टिकेंगे. बंगाल चुनाव में बीजेपी लाख कोशिशों के बावजूद अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगी.
इस दौरान राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के सवालों पर कहा कि जो ईडी, सीबीआई और बीजेपी की गुंडागर्दी से डरेगा, वह भाजपा में शामिल होगा, जो निडर है, वह आम आदमी पार्टी में रहेगा, सवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शराब के नशे के आरोपों को लेकर उठे, तो संजय सिंह ने उनका बचाव करते हुए कहा कि इससे पहले भी कई बार इस तरह की अफवाह और आरोप लग चुके हैं लेकिन बीजेपी अपनी साजिश में कामयाब नहीं हो पाएगी.इससे पहले उन्होंने मर्चेंट चेंबर हॉल में देश के वर्तमान हालात पर आयोजित गोष्ठी में हिस्सा लिया. यहां पर उन्होंने देशभक्ति से जुड़ा हुआ एक गाना भी गाया,, यहां पर वरिष्ठ समाजवादी नेता रघु ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने भी गोष्ठी में विचार रखे.

