Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर पुलिस ने पंजाब के अबोहर-फाजिल्का गिरोह के दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह ने हाल के दिनों में 600 से ज्यादा लोगों से ठगी की है, जिसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर है. जांच में सामने आया है कि मात्र तीन महीनों में गिरोह के एक खाते से करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन किया गया. पुलिस ने जिन दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, वह दोनों पंजाब के रहने वाले हैं. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि नौबस्ता में रहने वाले अमित राठौर ने कुछ समय पहले खुद के साथ 12…

Read More

ABC News: कानपुर के एनआरआई सिटी के क्लब में चल रही एक हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी पर पुलिस ने जब छापा मारा तो यहां पर हड़कंप मच गया. पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके पर आईआईटी कानपुर और सीएसजेएमयू सहित दूसरे राज्यों से आए कई छात्र मौजूद पाए गए. पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि ड्रग्स पार्टी में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के अलावा कानपुर के यंगस्टर्स भी शामिल थे, जिसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के साथ कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के अलावा कपल भी शामिल थे. यहां पर 140…

Read More

ABC News: संसद में महिला आरक्षण विधेयक का बिल पारित न हो पाने पर भाजपा की महिलाओं का आक्रोश चरम पर देखा गया. इसको लेकर साउथ सिटी में भाजपा की महिला नेताओं ने सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के घर पर प्रदर्शन किया. इस दौरान यहां पर महिलाएं प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करती नजर आयीं. महिलाओं ने सपा सांसद के घर पर लगी नेम प्लेट पर जमकर चप्पलें भी चलाईं. इस दौरान घर की बालकनी पर सपा सांसद के घर की महिलाएं आयीं तो वो भी भाजपा के खिलाफ वहां पर नारेबाजी करने लगीं. सपा सांसद के घर पर भाजपा…

Read More

ABC News: अभिनेत्री पत्रलेखा इन दिनों काफी सुर्खियों में छाईं हुईं हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके बॉडी वेट को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, उनके एक वीडियो में दिखने वाले बदलाव को लेकर कुछ लोग उनकी शक्ल-शरीर पर तंज कसने लगे. लोग कहने लगे कि उनका वजन बहुत बढ़ गया है. लेकिन पत्रलेखा ने चुप नहीं बैठीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजबूत पोस्ट लिखकर सभी ट्रोलर्स को सीधा जवाब दिया. View this post on Instagram A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in) पत्रलेखा ने लिखा, “पैप्स पेजेस! मेरे साथ क्या हुआ है? मैंने अभी-अभी एक बच्चे को…

Read More

ABC News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर करने का आदेश आदेश दिया है. इसके बाद अब राहुल गांधी की मुश्किल बढ़ गई है. दोहरी नागरिकता के मामले में शुक्रवार को लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई. यह मामला निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया था. यूपी सरकार की तरफ से वकील ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच CBI करे. इस पर जज ने मंजूरी दी. कहा कि एफआईआर करके मामले को सीबीआई को ट्रांसफर किया…

Read More

ABC News: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है. ईरान ने घोषणा की है कि लेबनान में लागू युद्धविराम के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही पूरी तरह खुली रहेगी. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य युद्धविराम की बाकी अवधि के लिए सभी कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है, और उन्होंने यह भी कहा कि यह इजरायल-लेबनान युद्धविराम के अनुरूप है. In line with the ceasefire in Lebanon, the passage for all commercial vessels through Strait of Hormuz is declared completely open for…

Read More

ABC News: धुरंधर से हर दिल की धड़कन बन चुकीं सारा अर्जुन अपने एक्टिंग का लोहा तो मनवा ही चुकी हैं, साथ ही फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं. सारा अर्जुन के एक से बढ़कर एक लुक्स सोशल मीडिया पर आयदिन वायरल होते रहते हैं. सारा के इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में नए फोटोशूट की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं जिनमें सारा का लुक देखते ही बनता है. View this post on Instagram A post shared by SASHA JAIRAM (@sashajairam) सारा अर्जुन अपने इस फोटोशोट में फ्लोरल प्रिंट का को-ओर्ड सेट पहने दिख रही हैं…

Read More

ABC News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया. इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइसजेट का B737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया. इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ.…

Read More

ABC News: 4 साल पहले दुनिया छोड़ चुके ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर रहे शेन वॉर्न एक बार फिर चर्चा में हैं. उनके निधन के 4 साल बाद बेटे जैक्सन वॉर्न ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. 2022 में थाईलैंड में 52 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से वॉर्न की अचानक मौत ने खेल जगत को स्तब्ध कर दिया था, अब जैक्सन वॉर्न ने दावा किया है कि उनके पिता की मौत में ‘कोविड-19 वैक्सीन’ की अहम भूमिका हो सकती है. शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद उनके…

Read More

ABC News: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. नितेश तिवारी इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं और यह फिल्म साल 2027 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. कुछ वक्त से रणबीर इस फिल्म को लेकर ही काफी बिजी चल रहे हैं. इसी बीच एक्टर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं. दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को 4 साल हो गए हैं. इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए कपल बर्फीली वादियों यानी स्विट्जरलैंड पहुंचा है. View…

Read More

ABC News: नीतीश कुमार के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. सम्राट चौधरी को मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया. विधायक दल की बैठक में एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार और भाजपा की ओर से विजय सिन्हा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ सभी को धन्यवाद दिया. भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए #भाजपा_बिहार_विधानमंडल_दल के #नेता का दायित्व सौंपने…

Read More

ABC News: स्वरूपनगर पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार​ किया है,, यह गिरफ्तारी पिछले दिनों एक डिलीवर ब्वाय की शिकायत के बाद की गई है. अभियुक्तों ने डिलीवरी ब्वाय के खाते में 130 करोड़ रुपये का लेनदेन किया. हालांकि जब डिलीवरी ब्वाय ने शिकायत की थी, तब रकम 35 करोड़ थी लेकिन पुलिस की जांच में धीरे धीरे जब परतें खुलती गईं तो अफसर भी हैरान रह गए. स्वरूप नगर पुलिस ने इस मामले में दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक बीकॉम का छात्र है. जांच में पता…

Read More

ABC News: कानपुर पुलिस ने प्रतिबंधित गेमिंग ऐप के जरिये ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करके गेमिंग एप चलाने वाले गिरोह का संचालन दुबई से होना बताया गया है. पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 76 बैंक खातों का पता लगाया है जिनका उपयोग ठगी की रकम को खपाने के लिए किया जा रहा था. इसके साथ ही पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, 54 एटीएम कार्ड, 26 पासबुक, चेकबुक और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि इस गिरोह ने आनलाइन गेम की रकम…

Read More

ABC News: किडनी कांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी मास्टरमाइंड डॉ. रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित को पुलिस गाजियाबाद से कानपुर लेकर आई है. हालांकि, डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने रावतपुर से उसकी गिरफ्तारी का दावा किया है. उन्होंने बताया कि रोहित बिलग्राम हरदोई का रहने वाला है. रोहित मेरठ की उस टीम के संपर्क में था, जिसमें अफजाल, अली आदि शामिल थे. रोहित इन सभी को मेरठ से यहां लाया और आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया. पुलिस पूछताछ में पता चला कि रोहित…

Read More

ABC News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर कानपुर में अभी भी मामला थमा नहीं है. पिछले दिनों बर्रा के विश्व बैंक ई ब्लॉक में लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर शिकायत की. स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनी ने उन लोगों को धोखे में रखकर इसे लगा दिया. कंपनी के खिलाफ अब एफआईआर की मांग की गई है. पार्षद अर्पित यादव की अगुवाई में बर्रा थाने पहुंची महिलाओं ने यहां पर थानाप्रभारी को अपना शिकायती पत्र सौंपा. महिलाओं ने कहा कि जिस समय कंपनी के…

Read More

ABC News: एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कानपुर में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हो गया है,,, इसी के साथ कानपुर की दस विधानसभाओं में मतदाताओं का आंकड़ा भी सामने आया है. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब कानपुर की दस विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या 28,51,060 पर पहुंच गई है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15,35,294 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 13,15,656 है. इसके अलावा थर्ड जेंडर के 110 मतदाता भी शामिल हैं. डीएम ने बताया कि छह जनवरी को मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद करीब इस लिस्ट में करीब ढाई लाख मतदाता और…

Read More

ABC News: कानपुर में अब स्ट्रीट डॉग्स की निगरानी अब माइक्रो चिप के माध्यम से की जाएगी. इस चिप के लगने के बाद यह पता चल सकेगा कि किस स्ट्रीट डॉग की नसबंदी नगर निगम कर चुका है. इस चिप में नसबंदी के साथ स्ट्रीट डॉग के वैक्सीनेशन का सारा डाटा भी मौजूद रहेगा. नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने इसको लेकर पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए. चेन्नई से प्रोजेक्ट की ड्राफ्ट रिपोर्ट मंगाने केा कहा गया है. इसमें चिप का सॉफ्टवेयर भी मंगाने को कहा गया है, जिससे कि कंट्रोल रूम से निगरानी हो सके. आपको बता दें कि कानपुर…

Read More

ABC News: कानपुर में अब जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होगी, उनका प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं बनेगा. 15 अप्रैल के बाद ऐसे किसी वाहन का पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं बनाया जाएगा.परिवहन विभाग ने इसके लिए पीयूसीसी पोर्टल पर नई तकनीकी व्यवस्था लागू कर दी है. एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य है. इसी क्रम में नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर के माध्यम से पीयूसीसी पोर्टल में तकनीकी बदलाव किए गए हैं. इसके तहत 15 अप्रैल से जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं होगी, उनका पीयूसी…

Read More

ABC News: घंटाघर चौराहे पर लगने वाले जाम के बाद भी खाकी का लापरवाह रवैया तीन पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ा गया. टाटमिल चौराहा से घंटाघर आते समय यहां पर लगे जाम में अपर पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा का काफिला भी फंस गया. इसके बाद यहां पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के हाथ पैर भी फूल गए. आनन फानन में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दौड़कर अपर पुलिस आयुक्त के वाहनों को किसी तरह निकाला. इसके बाद घंटाघर चौराहे पर रूके अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने जब नयागंज और सुतरखाना चौकी इंचार्ज के बारे में जानकारी हासिल की तो…

Read More

ABC News: कानपुर में हुए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के मामले की जांच कर रही पुलिस की तफ्तीश में रोजाना नए नए राज सामने आ रहे हैं. अब इस पूरे मामले मेें साइबर अपराध का बड़ा एंगल सामने आया है, जिससे पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं. दरअसल, पुलिस की जांच में पता चला कि किडनी के सिंडीकेट से जुड़े अभियुक्त वॉट्सऐप और टेलीग्राप जैसी ऐप पर पहले लोगों को जोड़ते हैं और उसके बाद छोटे छोटे टास्क देते हैं. कहा जा रहा है कि इसमें पहले युवकों को गेमिंग ऐप के जरिए फंसाया जाता था. रूपए हारने के…

Read More