Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: पश्चिम एशिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पिछले एक महीने से जारी भीषण जंग के बीच ईरान ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है. ईरान ने दावा किया है कि इस हमले में अमेरिका के कई विमान तबाह हुए हैं. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइलों और 29 खतरनाक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था. सबसे हैरत की बात यह है कि इस हमले में वहां तैनात अमेरिका का सबसे आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल विमान ‘E-3 AWACS’ मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है. Newly released…
ABC News: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने किदवई नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और क्षयरोग केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए. इस पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए. इसके अलावा प्रभारी चिकित्साधिकारी भी अनुपस्थित रहीं. निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर की भी जांच की गई. यहां पर 27 मार्च की प्रविष्टियों में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्मिता सिंह के हस्ताक्षर दर्ज मिले, जबकि जानकारी दी गई कि वह उस दिन प्रशिक्षण में थीं. डीएम की जांच में सामने आया कि मरीजों का…
ABC News: विश्व हिन्दू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने जनसंख्या असंतुलन को सबसे गंभीर और दूरगामी प्रभाव वाला मुद्दा बताया है. कानपुर के बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल जनगणना या आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामाजिक स्थिरता, सांस्कृतिक सुरक्षा, राष्ट्रीय संतुलन और भावी पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल है. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस विषय पर गंभीर राष्ट्रीय विमर्श, सामाजिक जागरूकता और नीतिगत स्पष्टता नहीं लाई गई, तो आने वाले समय में इसके परिणाम राष्ट्र जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकते…
ABC News: कानपुर में पीडीए होली और ईद मिलन समारोह के बहाने सोलंकी दंपती ने न केवल शक्ति प्रदर्शन किया, बल्कि 2027 के चुनावों को लेकर अपनी तैयारियोें का श्री गणेश कर दिया. विधायक नसीम सोलंकी और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के इस पीडीए होली और ईद मिलन समारोह में सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, विधायक रागिनी सोनकर आदि शामिल हुईं. यहां पर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि पीडीए से सबसे ज्यादा भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी में पीडीए की सरकार बनेगी. सपा के नोएडा को लूट…
ABC News: रामनवमी में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक अलग रूप देखने को मिला. लालबंग्ला के परदेवनपुर में स्थित राम मंदिर में आयोजित रामायण पाठ और प्रसाद वितरण समारोह मेें पत्नी अनीता महाना के साथ पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष यहां पर पूरे भक्ति भाव में देखे गए. यहां पर आरती और प्रसाद वितरण के बाद आयोजित भजन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने प्रिय भजन को सभी के साथ गाया. इसके बाद भजनों की सुरताल पर पत्नी के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना यहां पर झूमते हुए नजर आए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम…
ABC News: सीएसए युनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह पर एमएसएमई और टेक्सटाइल डिपार्टमेंट की तरफ से आयोजित जॉइंट कॉन्क्लेव में, यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी वर्तमान में खाद्यान्न उत्पादन में पूरे देश में अव्वल है. यही नहीं, मछली पालन के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि गेहूं, धान, गन्ना, दूध और सब्जी उत्पादन में यूपी पिछले सात वर्षों में पहले नंबर पर चल रहा है. कृषि को और मजबूत बनाने के लिए कुशीनगर और झांसी में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई, इसके अलावा 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र…
ABC News: कानपुर में साउथ सिटी के हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के नौबस्ता बंबा में पूर्व विधायक के ऑटोमोबाइल शोरूम में चोरी की वारदात सामने आयी है. चोरी की यह वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. आटोमोबाइल शोरूम भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया का है. उन्होंने बताया कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे से पौने 12 बजे के बीच चोरी की वारदात हुई है, जिसमें एक अधेड़ अवस्था का चोर शोरूम के पीछे नीम के पेड़ से छत पर चढ़ा और टीनशेड की छत काटकर अंदर दाखिल हुआ. इस दौरान चोर की नजर शोरूम…
ABC News: साउथ सिटी के रतनलालनगर में पिछले दिनों खाली प्लॉट के बेसमेंट की खुदाई के दौरान जिस तरह पेड़ बिजली की लाइनों पर गिरा था और बिजली के कई पोल गिर गए थे. ठीक वैसा ही हादसा बुधवार को किदवईनगर में हुआ. किदवईनगर थाने से गौशाला जाने वाली रोड पर बुधवार सुबह अचानक एक बरगद का विशालकाय पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गया. इसकी वजह से बिजली की लाइनें और पोल, पेड़ के साथ क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गए. हादसे में एक ई रिक्शा और स्कूटी पेड़ के नीचे दब गई. स्कूटी सवार बुजुर्ग हादसे में चुटहिल…
ABC News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. यहां पर सीवर टैंक की सफाई करने उतरे पिता और पुत्र की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं, एक अन्य मजदूर सीवर टैंक से पहले ही बाहर आ गया, जिससे वह सकुशल बच गया. पिता-पुत्र की एक साथ मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है. मृतकों की शिनाख्त कल्याणपुर निवासी जावेद और उसके पुत्र आकिब के रूप में हुई है. दोनों बुधवार तड़के गूबा गार्डेन में सीवर टैंक की सफाई करने उतरे थे. बताया जा रहा है कि…
ABC News: कानपुर में भाजपा से जुड़े विवादों में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है. ऐसा ही एक वाक्या आज प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की प्रेस कांफ्रेंस में दिखा. सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जब प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की प्रेस कांफ्रेेंस शुरू हुई तो उसी वक्त भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ अचानक से बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि प्रभारी मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस में कुर्सी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ. उत्तर जिलाध्यक्ष को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली. जिसके बाद वह नाराज होकर…
ABC News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत और अमेरिका के बीच उच्च स्तर पर अहम बातचीत हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात कर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की.खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने की जरूरत पर दोनों नेताओं ने गंभीरता से विचार किया, क्योंकि यह वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है. President Donald Trump just spoke with Prime Minister Modi. They discussed the ongoing situation in the Middle East, including the importance of keeping the Strait of Hormuz open.— Ambassador Sergio Gor…
ABC News: मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह इस समय अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले रैपर अपने एक गाने ‘टटीरी’ को लेकर वह काफी विवादों में रहे थे. अब उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में बादशाह एक पंजाबी हसीना के गले में वरमाला डालते और उनके साथ सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. View this post on Instagram A post shared by POONAM RIKHI (@poonamrikhi6) मंगलवार को बादशाह की गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की मां पूनम रिखी…
ABC News: एक तरफ जहां आईपीएल के 19वें सीजन को लेकर सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं, अब एक बड़ी खबर सामने आयी है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक को लेकर चल रही रेस अब खत्म हो गई है. अमेरिका के कारोबारी काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स को अब खरीद लिया है. भारत में जन्मे अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी की लीडरशिप वाले ग्रुप ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खरीदने की बोली जीत ली है. पता चला है कि कंसोर्टियम ने आईपीएल की पहली चैंपियन टीम पर 1.63 बिलियन डॉलर यानी 15282 करोड़ रुपये की बोली…
ABC News: रसोई गैस को लेकर ही भले ही प्रशासन यह दावे कर रहा हो कि कहीं पर किसी तरह की दिक्कत नहीं है लेकिन हकीकत इसके उलट नजर आ रही है. गैस एजेंसियों पर लग रहीं उपभोक्ताओं की लाइनें और उसके बाद उन्हें सिलेंडर तक कई कई दिन इंतजार कराने से उनका सब्र टूट रहा है. ऐसा ही नजारा सोमवार को स्वरूपनगर में दिखाई दिया, जहां पर कई दिन बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. उपभोक्ताओं का कहना है कि वह रोजाना सुबह छह बजे यहां पर लाइन लगाते हैं लेकिन…
ABC News: कानपुर मेें सूखे नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस के अभियान में एक और सफलता मिली. पुलिस ने पनकी से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से 23 किलो गांजा बरामद किया है. आरोपी ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा लाकर उन्नाव, सचेंडी, काकादेव समेत अन्य इलाकों में महंगे दामों में बेचते थे. एडीसीपी क्राइम सुमित रामटेके ने बताया कि पनकी से गांजा तस्कर दीपक जायसवाल और उसके साथी अंकित को पकड़ा गया है. यह लोग भुवनेश्वर और संभलपुर से गांजा सस्ते दामों में खरीदते हैं. उन्होंने बताया कि ट्रेन के स्लीपर कोच में दोनों बिना…
ABC News: गुजैनी थानाक्षेत्र के बर्रा आठ में पिछले महीने बंद घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी जेवरात समेत विदेशी करेंसी भी बरामद की है. चोरी की रकम से अभियुक्तों ने महंगे मोबाइल के अलावा एक स्पोर्ट्स बाइक भी खरीदी. पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह अपने शौक और गर्लफ्रेंड की फरमाइश पूरी करने के लिए चोरी करते हैं. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पतरसा मोड़ के पास से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए…
ABC News: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर एक तरफ जहां राजनीतिक हलचल तेज है, वहीं, राजनीतिक दलों ने वोट बैंक को अपने पाले में खींचने की कोशिश भी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पीडीए के बाद अब आधी आबादी पर फोकस किया है. उन्होेंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू की जाएगी. इसके साथ ही महिलाओं के सम्मान के लिए एक नई योजना को लागू कर सालाना 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी.…
ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में बतौर लीड एक्ट्रेस देखा गया था. शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद शाहरुख और कैटरीना ने तो काम किया, लेकिन अनुष्का शर्मा ने अब तक एक्टिंग से दूरी बनाए रखी है. ऐसे में फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साल 2022 में आई फिल्म ‘कला’ में अनुष्का ने कैमियो किया. अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा, अल्लू अर्जुन के अपोजिट एटली…
ABC News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर नई सियासी और सैन्य हलचल तेज हो गई है. ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस अहम समुद्री रास्ते को पूरी तरह बंद नहीं करेगा, लेकिन दुश्मन देशों के लिए इसे सीमित कर सकता है. हालांकि ट्रंप ने इस होर्मुज के रास्ते को खोलने के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद ईरान ने अपने दुश्मन देशों के लिए होर्मुज का रास्ता खोलने से इनकार कर दिया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान का कहना है कि वह इस रास्ते को पूरी तरह बंद नहीं…
ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में आज नया इतिहास रच दिया है. मोदी ने कुल 8,931 दिन सरकार के मुखिया के रूप में पूरे कर लिए हैं, जिसमें उनका गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल शामिल है. यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ था, जो आज 2026 में प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के साथ एक नए शिखर पर पहुंच गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री के तौर पर 8,930 दिन तक पद संभाला था. यह उपलब्धि…
