Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: ईरान और अमेरिका इजराइल युद्ध और मिडिल ईस्ट के हालातों का असर आम लोगों की रसोई तक पड़ने लगा है. कार्मशियल सिलेंडर पर लगी रोक के बाद अब लोग घरेलू गैस सिलेंडर केा लेकर सशंकित हो रहे हैं. हालांकि, प्रशासन ने लोगों से परेशान न होने की अपील करते हुए किसी तरह की कमी न होने की बात कही है. इसके बावजूद गैस एजेसिंयों पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है. मुस्लिम बहुत क्षेत्रों में ईद की वजह से लोग गैस एजेंसी पर जमा हैं. गैस एजेंसी में जमा भीड़ में लोगों का कहना है कि…
ABC News: रसोई गैस को लेकर मची मारामारी के बीच अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. बुधवार को गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ आपूर्ति विभाग ने सख्त एक्शन लिया. डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी ने दो स्थानों पर छापा मारकर रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण को पकड़ा. दोनों स्थानों पर 49 सिलेंडरों के अलावा रिफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद हुआ है. दोनों ही मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार की अगुवाई में सबसे…
ABC News: न्यू कानपुर सिटी के आसपास गांवों में चल रहे केडीए के अभियान में बुधवार को 11 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया. बुधवार को केडीए अफसरों ने सबसे पहले एक्शन बिठूर के चिरान गांव में लिया. यहां पर छह बीघा जमीन पर बिना नक्शे के अवैध प्लॉटिंग के साथ कई निर्माण भी किए जा रहे थे. जिन्हें बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया. इसी तरह ख्योरा कटरी में पांच बीघा जमीन पर डेवलप की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चला. यहां पर अवैध प्लॉटिंग में डेवलप की गई रोडद्व नाला, बाउंड्रीवॉल…
ABC News: सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित न्यू आजाद नगर के सतबरी मैदान में देर रात भीषण आग से दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि यहां पर कबाड़ के तीन गोदामों में ऐसी आग भड़की कि यहां पर रहने वाले लोग दहशत के बीच अपने घरों से बाहर निकल आए. इस दौरान आग की लपटों से करीब एक किमी. दूर तक आसमान लाल दिखाई दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, सतबरी मैदान में राहुल नाम के शख्स का कबाड़ गोदाम है. यहां पर प्लास्टिक स्क्रैप समेत बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कबाड़ रखा हुआ था, जिसमें जब आग लगी…
ABC News: बीते कुछ दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर होटलों और रेस्टोरेंट मालिकों की जो चिंता बढ़ी थी, उस पर अब विराम लगने वाला है. सरकार ने संकट को भांपते हुए न केवल अपनी रणनीति बदली है, बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है. इन सबके बीच, घरेलू उपभोक्ताओं को कुकिंग गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत की तेल रिफाइनरियों ने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का उत्पादन करीब 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया…
ABC News: घाटमपुर के कठेठा गांव में छात्र की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. छात्र की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि गांव के ही एक युवक और रिश्ते में मामा ने की थी. दरअसल, हत्यारोपी युवक छात्र की बहन से प्यार करता था. इसको लेकर छात्र ने विरोध भी जताया और अपने पिता को भी बताया था. पिता ने भी हत्यारोपी को फटकार लगाकर समझाया था लेकिन एक दिन फिर हत्यारोपी उसकी बहन के पास पहुंच गया और छात्र ने देख लिया और फिर भेद खुलने के डर से उसने छात्र की हत्या कर दी.…
ABC News: गंगा मेला पर कानपुर एक बार फिर रंगों की मस्ती में सराबोर दिखा. सुबह हटिया के रज्जन बाबू पार्क में देशभक्ति और होली के तरानों के बीच आकर्षक सजावट की गई. गंगा मेला पर यहां पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, विधायक अमिताभ बाजपेयी, एमएलसी सलिल विश्नोई समेत अन्य लोग पहुंचे. यहां पर हटिया होली महोत्सव गंगा कमेटी के संयोजक मूलचंद्र सेठ, ज्ञानेंद्र विश्नोई, विनय सिंह समेत कमेटी पदाधिकारियों ने अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर क्रांतिकारियों के शिलालेख को नमन किया. यहां पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद डीएम ने रज्जन बाबू पार्क में…
ABC News: कानपुर में होली के बाद अब गंगा मेला पर कल रंगों की मस्ती देखने को मिलेगी. इसको लेकर हटिया से लेकर बिरहाना रोड और सरसैया घाट पर तैयारियां चल रही हैं. आपको बता दें कि कानपुर का गंगा मेला उस जिद और जुनून की कहानी को बयां करता है, जिसे क्रांतिकारियों ने सन 1942 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ दिखाया था. अंग्रेजों के फरमान को न मानते हुए क्रांतिकारियों ने खूब रंग खेला. इस नाफरमानी पर जब अंग्रेजों ने हटिया में रंग खेल रहे युवाओं को जब सलाखों के पीछे भेजा, तो शहर में उबाल आ गया, अंतत:…
ABC News: गंगा मेला से पहले कानपुर में एक बार फिर रंगों की मस्ती का आलम देखा गया. गंगा मेला की पूर्व संध्या पर महापौर प्रमिला पांडेय ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया. नगर निगम गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में रंगों के धमाल के साथ गीत संगीत की महफिल सजी. अवधी और ब्रज गीतों के साथ यहां पर फिल्मी गीतों पर पार्षदों से लेकर विधायक ने एक दूसरे के रंग, अबीर गुलाल लगाकर रंगों के पर्व का उत्साह मनाया. इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय भी पूरी तरह से होली के मूड में नजर आयी. महापौर ने यहां पर…
ABC News: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज (8 मार्च) भारत का सामना न्यूजीलैंड से है. दोनों टीमों के यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है. मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की. दोनों ने संभली हुई शुरुआत दिलाई और बीच-बीच में अच्छे शॉट भी लगाए. इसके बाद दोनों ने अपनी पारी का गियर बदला और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. अभी तक अपनी फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक…
ABC News: कानपुर में सूखे नशे के खिलाफ सांसद की शिकायत के बाद पुलिस अब काफी सख्त दिख रही है. कुछ दिन पहले चार पुलिसकर्मियों पर एक्शन के बाद अब क्राइम ब्रांच ने फीलखाना पुलिस के साथ मिलकर दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से पांच लाख कीमत की चरस बरामद की है. एडीसीपी क्राइम सुमित रामटेके ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नौशाद कुरैशी और आशु निगम हैं. यह लोग नेपाल से चरस वाया गोरखपुर होते हुए कानपुर तक लाते थे और यहां पर छोटी छोटी पुड़ियं में उसकी बिक्री करते थे. इनके पास…
ABC News: गोविंदनगर के 13 ब्लॉक स्थित दुर्गा मंदिर से चोरी किए गए दानपात्र के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि छह मार्च को दुर्गा मंदिर की खिड़की की ग्रिल काटकर चोरों ने पहले दानपात्र चोरी किया. इसके बाद उसे एक मैदान में ले गए, यहां पर दानपात्र तोड़कर उसमें रखी धनराशि उन्होंने आपस में बांट ली. चोरी की रकम से अभियुक्तों ने एक मोबाइल फोन खरीदा. शेष रकम से अन्य सामान खरीदा और…
ABC News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या मेें एमएसएमई विभाग तथा सितारा फाउंडेशन की तरफ से एमएसएमई सभागार, फज़लगंज में समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिला उद्यमियों और इंटरप्रेन्योर्स का सम्मान किया गया. यहां पर महिला उद्यमियों ने कारोबार जगत में अपने पहले कदम से लेकर संघर्ष और सफलता की कहानी को भी बयां किया. उद्यमी बलराम नरूला, उपायुक्त उद्योग विभाग अंजनीश प्रताप सिंह, एमएसएमई विभाग के डायरेक्टर वीके वर्मा ने महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया और कारोबार जगत में आगे बढ़ने की दिशा में हर संभव मदद का आश्वासन…
ABC News: घाटमपुर तहसील को प्रशासनिक सेवाओं की गुणवत्ता और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 9001:2015 का प्रमाणन प्राप्त हुआ है. आईएसओ के प्रतिनिधि रामधन गौतम ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को प्रमाणपत्र प्रदान किया है. इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने घाटमपुर के उपजिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह तथा पूरी तहसील टीम को बधाई दी है. इसके साथ ही घाटमपुर तहसील कानपुर नगर की पहली आइएसओ सर्टिफाइड तहसील बन गई है. जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि तहसील प्रशासन की पारदर्शी और व्यवस्थित कार्यप्रणाली का परिणाम है. उन्होंने कहा कि आईएसओ प्रमाणन केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनसेवाओं की गुणवत्ता…
ABC News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए. लखनऊ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जा रहे थे कि तभी उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से धुआं भर गया. इसके बाद तत्काल हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. घटना में केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं. डिप्टी सीएम को सुबह करीब 11:30 बजे कौशाम्बी पहुंचना था, जहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी.…
ABC News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री होने जा रही है. कहा जा रहा है कि वह जेडीयू की सदस्यता लेंगे. चर्चा है कि बिहार की नई सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम सीएम हाउस में विधायकों और मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उनके राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला प्रमुख मुद्दा बना. बैठक में कई विधायकों ने इस कदम का विरोध जताया, लेकिन नीतीश ने साफ लहजे में कहा कि वे राज्यसभा जा रहे हैं और वहां…
ABC News: दुनिया में जब भी युद्ध भड़कता है, सबसे पहले ऊर्जा बाजार पर इसका असर पड़ता है. बीते एक हफ्ते से भी अधिक समय से मध्य-पूर्व में ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और समुद्री मार्गों पर बढ़ते खतरे ने वैश्विक तेल आपूर्ति को हिला दिया है. इसी दौरान भारत में पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने की अफवाह चल रही है. कई राज्यों में पेट्रोल की खरीद के लिए पंपों पर भीड़ लग गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से स्पष्ट किया गया है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद…
ABC News: इजरायल-ईरान के बीच सैन्य संघर्ष हर बीते वक्त के साथ और गहराता जा रहा है. मिडिल ईस्ट के कई देशों पर ईरान ने मिसाइल दाग कर सैन्य संघर्ष को एक खतरनाक मोड़ दे दिया है. इसी बीच इजरायल की सेना आईडीएफ ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में मौजूद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई सैन्य बंकर को धवस्त कर दिया है. सेना के मुताबिक इस ऑपरेशन में लगभग 50 इजरायली एयर फोर्स के फाइटर जेट शामिल थे. 🎥 WATCH: ~50 Israeli Air Force fighter jets dismantled Ali Khamenei’s underground military bunker beneath the…
ABC News: गुजैनी पुलिस ने शातिर हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार के इनामी अपराधी मनोज सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. शातिर अपराधी कुछ समय पहले साउथ सिटी के वीरा मैगी प्वाइंट पर फायरिंग और बर्रा में बुजुर्ग को कार से टक्कर मारने के मामले में भी शामिल था. पुलिस उसकी कई दिनों से तलाशी कर रही थी. हिस्ट्रशीटर मनोज सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शातिर अपराधी पर अब तक 39 मुकदमें दर्ज हैं. करीब ढाई साल बाद जेल से छूटने के बाद अभियुक्त फिर से लोगों को डराने,…
ABC News: कानपुर में सजने वाली होलिकाओं में सबसे ज्यादा आकर्षण लाटूश रोड पर सजने वाली होलिका को लेकर रहती है. यहां पर सजने वाली होलिका हर साल कोई न कोई संदेश देते हुए नजर आती है, जिसमें सामाजिक से लेकर राजनीतिक, पर्यावरण, सामाजिक विषय शामिल होते हैं. इस बार यहां पर नुक्कड़ सोसाइटी लाटूश रोड की तरफ से यहां पर जो होलिका सजाई गई है, उसकी थीम में टैरिफ वॉर को रखा गया है. होलिका में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पुतलों को रखा गया है. पीएम मोदी का जो पुतला यहां पर बनाकर…
