ABC News: न्यू कानपुर सिटी के आसपास गांवों में चल रहे केडीए के अभियान में बुधवार को 11 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया. बुधवार को केडीए अफसरों ने सबसे पहले एक्शन बिठूर के चिरान गांव में लिया.

यहां पर छह बीघा जमीन पर बिना नक्शे के अवैध प्लॉटिंग के साथ कई निर्माण भी किए जा रहे थे. जिन्हें बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया. इसी तरह ख्योरा कटरी में पांच बीघा जमीन पर डेवलप की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चला. यहां पर अवैध प्लॉटिंग में डेवलप की गई रोडद्व नाला, बाउंड्रीवॉल से लेकर पिलर, इंट्रीगेट आदि सबकुछ ध्वस्त कर दिया गया. केडीए अफसरों ने बताया कि अभी भी कई जगहों पर अवैध प्लॉटिंग चिंह्ति की गई है, जिसे जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा.

