Author: suniltiwari

ABC News: ईरान इजराइल युद्ध और मिडिल ईस्ट के देशों पर हो रहे हमले के बीच अब कानपुर के ऐसे लोगों की जानकारी जुटाने के प्रयास तेज हो गए हैं, जो इन देशों में वर्तमान में किसी न किसी वजह से गए हुए हैं. इसके साथ ही उन नागरिकों का भी विवरण तैयार किया जा रहा है, जो हाल में ही संबंधित देशों से लौटे हैं. इसको लेकर डीएम कार्यालय की तरफ से सूचना जारी की गई है. इसमें लोगों से कहा गया है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार अथवा परिचित संबंंधित देशों में वर्तमान में मौजूद…

Read More

ABC News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 8 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा की कीमत 10 लाख रूपए बतायी जा रही है. बताया गया कि जीआरपी और आरपीएफ का संयुक्त स्टाफ रात में सेंट्रल स्टेशन पर गश्त कर रहा था. हैरिसगंज पुल के पास एक संदिग्ध शख्स ट्रॉली बैग के साथ आता हुआ दिखा. शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह घराब गया, जब उसके बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें चार सील बंडल मिले. इन्हें खोलने पर…

Read More

ABC News: कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र में नाले में कंबल से लिपटी मिली महिला के शव की शिनाख्त हो गई है. देर रात पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने महिला की शिनाख्त आकृति सिंह उर्फ रूबी के रूप में की. मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर रात दबिश देकर पति समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया. परिजनों का कहना है कि रूबी 27 फरवरी से लापता थी. मृतका के भाई पनकी सरायमीता निवासी दीपक ने बताया कि उसकी बहन रूबी ने करीब चार साल…

Read More

ABC News: कानपुर-उन्नाव हाईवे पर कनोडिया पेट्रोल पंप के सामने रविवार सुबह दो डंपरों की ऐसी टक्कर हुई कि जाम में फंसकर राहगीर बिलबिला उठे. तेज धूप की वजह से जाम में फंसकर लोग इतना परेशान हुए कि हर तरफ बेहाली नजर आयी. बताया जा रहा है कि कानपुर-उन्नाव हाईवे पर रविवार सुबह कनोडिया पेट्रोल पंप के सामने दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद कानपुर की ओर करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सुबह 9 बजे से ही सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए. दोनों जिलों की पुलिस ने यातायात सामान्य कराने की…

Read More

ABC News: जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में कई वर्षों का सूखा खत्म कर दिया है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक को पछाड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. हुबली में हुए इस मैच में जम्मू-कश्मीर का दबदबा रहा और उन्होंने बल्ले से धमाल मचाया. मैच ड्रॉ रहा लेकिन जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली थी. इसी के साथ उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर के लिए ये ऐतिहासिक मैच रहा है. 66 साल में पहली बार इस टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी…

Read More

ABC News: क्रिकेट होस्ट-एक्ट्रेस शेफाली बग्गा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है हाल ही में उनका नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा गया है. लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जब से शेफाली बग्गा से पूछा गया कि क्या आप किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहती हैं. इस सवाल पर उनका रिएक्शन काफी दिलचस्प रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. एक्टर शेफाली बग्गा ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है. फिल्मीज्ञान से बात करते हुए शेफाली बग्गा ने कहा कि मैं अपनी निजी जिंदगी…

Read More

ABC News: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां पर एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 18 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है. धमाके में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.धमाके में घायल हुए छह लोगों की हालत गंभीर है. वहीं, पटाखा फैक्टरी में धमाके पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया. अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नायडू ने लिखा, काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए…

Read More

ABC News: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है. वो बीते काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. 21 फरवरी को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उनको ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहीं उनका इलाज चल रहा था. 27 फरवरी, शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर अंतिम सांस ली. इस खबर के सामने आते ही पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया की तरफ से भी इसको लेकर दुख…

Read More

ABC News: कानपुर में शेयर खरीदने-बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोपी सुशील धवन को नजीराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कई लोगों से शेयर खरीदने बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी सुशील धवन को नजीराबाद पुलिस ने जेके मंदिर नहरिया के पास स्थित एक नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि वह यहां पर चोरी-छिपे तीन दिन से भर्ती रहकर अपना इलाज करा रहा था. शातिर ठग पर काकादेव और नजीराबाद थानों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. जिसमें उसकी पत्नी और पिता भी सह-आरोपित हैं.…

Read More

ABC News: श्यामनगर में 16 फरवरी को हुई लूट में पुलिस ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. देर रात हाफ एनकाउंटर और फिर चार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ, उसमें पता लगा कि पुलिस ने उस गिरोह को पकड़ा है, जो हवाला और अवैध ढंग से कमाई गई रकम को लूटता था. यही नहीं, इस घटना की जांच में जब पुलिस ने परत दर परत खोली तो वह खुद हैरान रह गई. जिस लूट को आठ लाख रूपए की बताया जा रहा था, वह 25 लाख रूपए की निकली. इस लूट में देर रात पुलिस ने…

Read More

ABC News: राज्य कर विभाग से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने व्यापारियों के अंदर अफरातफरी पैदा कर दी. व्यापारियों का आरोप है कि जीएसटी की धारा 86 बी के नियमों का हवाला देकर एक व्यापारी को रात आठ बजे नोटिस जारी किया गया और थोड़ी ही देर में उसका जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल कर दिया गया. इस बात की सूचना जब अन्य व्यापारियों को हुई तो वह लोग सीधे राज्य कर विभाग पहुंचे. व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में राज्य कर विभाग पहुंचे व्यापारियों ने इस पर आप​त्ति जताई. उन्होंने कहा कि जीएसटी की धारा 86 बी…

Read More

ABC News: घाटमपुर में एयरफोर्स के जवान के साथ मारपीट के मामले में आरोपी दरोगा और सिपाही पर एक्शन हुआ है. मामला गर्माने पर डीसीपी साउथ ने दरोगा रविन्द्र बुंदेला और कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है. डीसीपी साउथ का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद और सख्त एक्शन लिया जाएगा. गौरतलब हो कि घाटमपुर में 19 फरवरी की रात एयरफोर्स के जवान नीतीश सचान जब शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया था. नीतीश का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने न केवल फौजियों को चोर कहा,…

Read More

ABC News: जीटी रोड पर गोल चौराहा से रामादेवी तक बनने वाली एलीवेटेड रोड का रास्ता साफ हो गया है. इसको लेकर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान कर दिया. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परियोजना को मंजूरी देते हुए फोन लेन का कॉरीडोर बनाने के लिए 988.30 करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान करने की भी जानकारी दी. गोल चौराहा से रामादेवी तक 10.160 किलोमीटर फोन लेन लंबे कॉरीडोर के बनने से जीटी रोड पर लगने वाला जाम लगभग खत्म हो जाएगा. एलीवेटेड रोड को जरीब चौकी क्रॉसिंग पर प्रस्तावित…

Read More

ABC News: राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में बड़ा हादसा हो गया. जौखंडी गांव में सोमवार शाम 4:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई व कई घायल हुए हैं. आठ यात्रियों की हालत गंभीर है उन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है. हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे. मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी से तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला. थाना गोसांईगंज क्षेत्रान्तर्गत हुयी बस दुर्घटना के संबंध में @DCP_South निपुण अग्रवाल द्वारा दी…

Read More

ABC News: घाटमपुर में शादी समारोह से लौट रहे वायुसैनिक के साथ यहां के दरोगा और पुलिसकर्मियों ने न केवल अभद्रता की बल्कि थाने लाकर उसके साथ मारपीट की गई. मामला वायरल होते ही डीसीपी साउथ ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है. डीसीपी साउथ का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. घाटमपुर निवासी नितीश सचान ने बताया कि वह वायुसेना में कार्पुरल हैं और गुजरात के जामनगर में तैनात हैं. परिवार में शादी समारोह होने पर वह घाटमपुर आए थे. बीती 19 फरवरी को इलाके के एक गेस्ट हाउस में…

Read More

ABC News: कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय कौल और जस्टिस अगस्टीन जार्ज मसीह ने वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश दुबे की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें बेल प्रदान की. Delhi: On the Akhilesh Dubey Case, Advocate Satyam Dwivedi says, "This was the very first F.I.R., which was lodged on August 6. Between August 6 and August 13, six F.I.R.s were filed against us back-to-back. There was nothing before that. The first F.I.R. of August 6 was granted… pic.twitter.com/awRZC55jd4— IANS (@ians_india) February 23, 2026 ​वरिष्ठ…

Read More

ABC News: जम्मू-कश्मीर में आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए आर्मी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. रविवार को किश्तवाड़ जिले में ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सुरक्षाकर्मियों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. मुठभेड़ में जैश का टॉप कमांडर भी मारा गया है. ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटरनेशनल खुफिया एजेंसियों ने मिलकर अंजाम दिया. किश्तवाड़ में जारी ऑपरेशन में चल रही सर्च ऑपरेशन के दौरान तीसरे आतंकी का झुलसा हुआ शव मिला. सेना की ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा, किश्तवाड़ जिले में ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत…

Read More

ABC News: कानपुर में इस बार फरवरी के महीने में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है. रविवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जोकि सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है. वहीं, रात में पछुआ हवाओं के चलने की वजह से न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जोकि सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विशेषज्ञों ने फरवरी में पड़ रही इस तरह की गर्मी को लेकर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि वर्तमान में चल रही उत्तर पश्चिमी हवाएं तापमान को थोड़ा बहुत नियंत्रित कर…

Read More

ABC News: नवाबगंज मेें हुए अधिवक्ता राजाराम वर्मा हत्याकांड के बाद अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर उनके पुत्र नरेंद्र देव ने परिवारी जनों समेत अन्य लोगों के साथ पदयात्रा निकाली. एनआरआई सिटी, मैनावती मार्ग से निकली इस पदयात्रा की जानकारी पाकर चिड़ियाघर के आसपास एसीपी समेत तीन थानों का फोर्स तैनात था. बताया गया कि इस पदयात्रा को नवाबगंज थाने तक जाना था लेकिन चिड़ियाघर के पास पुलिस ने पदयात्रा कर रहे अधिवक्ता राजाराम वर्मा के पुत्र समेत अन्य लोगों को रोक लिया और यहीं पर उनका ज्ञापन ​लिया. राजाराम वर्मा के पुत्र नरेंद्र देव ने राकेश तिवारी एडवोकेट…

Read More

ABC News: तीन दिनों तक आयोजित होने वाले बिठूर महोत्सव में एआई प्रदर्शनी, रक्षा उपकरणों का प्रदर्शन और फ्लावर शो का भी आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक बिठूर स्थित नानाराव पार्क में तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा. आयोजन का संचालन गठित बिठूर महोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है. मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस बार महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नवाचार और विकास को भी प्रमुखता दी गई है. रक्षा क्षेत्र में देश के सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्मित उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. आईआईटी…

Read More