Author: suniltiwari

ABC News: जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यात्रा रजिस्ट्रेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. यह निर्णय भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. गौरतलब है कि कटड़ा में बारिश का सिलसिला भी जारी है. पिछले तीन दिनों से लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है, जिसके चलते मौसम में बदलाव आया है. बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती भारी भीड़ के बीच शनिवार को श्राइन…

Read More

ABC News: कानपुर के बिल्हौर ​थानाक्षेत्र में प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि प्रेमी मौका देखकर प्रेमिका के घर में घुस गया और फिर उसे कमरे में बंद कर ब्लेड से उसकी गर्दन और हाथ पर ताबड़तोड़ कई वार किए. इसके बाद आरोपी ने अपनी गर्दन और कलाई को चाकू से काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रेमिका पर हमला करने वाले प्रेमी की पहचान उत्तरीपुरवा निवासी अरविंद के रूप में…

Read More

ABC News: कानपुर में अफीमकोठी चौराहे के पास लूट की एक घटना की तफ्तीश कर रही पुलिस ने ऐसा खुलासा किया, जिसे जानकार हर कोई हैरान रह गया. पुलिस की जांच में लूट का पीड़ित ही घटना का असल मास्टरमाइंड निकला. शातिर आरोपी ने लूट की झूठी सूचना देने के नाम पर उस तलाकशुदा महिला से ठगी की योजना गढ़ी थी. जिससे वह सगाई के नाम पर कानपुर आया था, पुलिस जांच में उसके फर्जीवाड़े की कई कहानियां सामने आयी हैं. डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेरठ में रहने वाले अंतिम सोनी जोकि मूलत: सराफा व्यापारी है.…

Read More

ABC News: कानपुर के रेउना थानाक्षेत्र में गुरूवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पर एक शव की अंत्येष्टि में जा रहे बाइक बाइक सवार तीन दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद तीनों दोस्तों के परिवार में कोहराम मच गया. सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों दोस्तों की पहचान घाटमपुर, नौबस्ता के बलवान, सूरज और अजय कुमार के रूप में हुई है. शव यात्रा में शामिल अन्य लोगों ने बताया कि घाटमपुर के नौबस्ता निवासी महिला की मृत्यु होने के बाद शव का अंतिम संस्कार मूसानगर के होलिया घाट में होना था. अंत्येष्टि…

Read More

ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों अपने अश्लील गाने ‘चुनर सरके’ को लेकर सुर्खियों में है. जैसे ही लोगों ने नोरा के गाने ‘चुनर सरके’ के बोल सुने, तो बवाल मच गया और इसका विरोध शुरू हो गया. इतना ही नहीं बल्कि इस गाने को हर जगह से हटा दिया गया और लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की. इस बीच अब खुद नोरा फतेही ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह इतना भद्दा है. View this post on Instagram A post shared by…

Read More

ABC News: 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के प्रबंधन ने कप्तानी में बदलाव किया है. दरअसल, टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण कुछ मैचों में अनुपलब्ध रहेंगे. इस वजह से ईशान किशन को टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं, अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है. कमिंस ने दिसंबर 2025 में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. 𝐀𝐍𝐍𝐎𝐔𝐍𝐂𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓 🚨 Pat Cummins will miss a few games while recovering from injury.Until he recovers, Ishan Kishan will be the…

Read More

ABC News: फीलखाना थानाक्षेत्र के पटकापुर में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने यहां पर काम करने वाले चप्पल कारीगर पर एसिड फेंक दिया. एसिड युवक के चेहरे और हाथ पैर पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. इस दौरान आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना देकर उसके हवाले कर दिया. युवक को उपचार के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अंबेडकरनगर नई बस्ती निवासी शाहिद पटकापुर, राम नारायण बाजार में चप्पल कारखाने में काम करता है. शाहिद का…

Read More

ABC News: नोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद गरमाता जा रहा है. केवीएन प्रोडक्शन्स की अपकमिंग कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘केडीः द डेविल’ का ये गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है, जिसे लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब ये मामला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक जा पहुंचा है. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने गाने को लेकर आपत्ति जाहिर करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सीबीएफसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी, जिसके बाद सरकार की ओर से इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से…

Read More

ABC News: देश में पितृत्व अवकाश को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. अदालत ने केंद्र सरकार से कहा है कि पितृत्व अवकाश को सामाजिक सुरक्षा लाभ के रूप में मान्यता देने के लिए कानून बनाने पर विचार किया जाए. कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि बच्चे का पालन-पोषण केवल मां की जिम्मेदारी नहीं है. पिता की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है और शुरुआती समय में दोनों की मौजूदगी बच्चे के विकास के लिए जरूरी है. सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी एक मामले की सुनवाई के दौरान की. अदालत ने उस नियम को असंवैधानिक ठहराया, जिसमें गोद…

Read More

ABC News: घाटमपुर में चारागाह की जमीन पर होटल चलने का मामला सामने आने पर प्रशासन ने यहां पर बुलडोजर एक्शन लिया और 10 करोड़ कीमत की 56 बिसवा चारागाह की जमीन को भूमाफिया के चंगुल से मुक्त करा लिया. भूमाफिया यहां पर अवैध कब्जा कर होटल संचालित कर रहा था. कार्रवाई के दौरान विरोध करने पर होटल मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह की अगुवाई में हुई कार्रवाई में बताया गया कि नवेली पावर प्लांट के सामने कानपुर–हमीरपुर हाईवे पर जो भूमि चारागाह के रूप में दर्ज है. उस पर कोयलानगर निवासी राजवीर…

Read More

ABC News: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. एलपीजी गैस लेकर आने वाला भारतीय जहाज शिवालिक सुरक्षित तरीके से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है. इस जहाज के सुरक्षित पहुंचने को ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में क्षेत्र में तनाव के कारण समुद्री मार्ग पर जोखिम बढ़ गया था. 𝐖𝐀𝐓𝐂𝐇: LPG tanker Shivalik, which crossed the Strait of Hormuz, arrives at the Mundra Port.@PetroleumMin#StraitOfHormuz #EnergySecurity #Shivalik pic.twitter.com/NxdaXiTAxn— All India Radio News…

Read More

ABC News: कानपुर के रतनलाल नगर में सोमवार दोपहर बेसमेंट की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. प्लॉट में चल रही खुदाई के बीच एक पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे खिंचाव पैदा हुआ और एक के बाद एक पांच बिजली के पोल भरभराकर गिर पड़े. हादसे में सब स्टेशन के पास खड़ी एक स्कूटी समेत तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. अचानक पोल गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में सैलून संचालक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रतनलाल नगर स्थित केस्को सब स्टेशन के पास लाजपत नगर में टायर्स शॉप…

Read More

ABC News: रसोई गैस को लेकर मची हायतौबा के बीच प्रशासन ने पैनिक बुकिंग को लेकर जो आंकड़ा जारी किया है, वह हैरान करने वाला है. आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 11 से 15 मार्च तक रसोई गैस सिलेंडरों की जो बुकिंग हुई थी, उसका आंकड़ा इस साल तीन गुना ज्यादा बढ़ गया. महज पांच दिनों में सिलेंडरों की बुकिंग का आंकड़ा 1.76 लाख से बढ़कर 4.90 लाख तक पहुंच गया. इस दौरान 14 मार्च को 1,01,628 और 15 मार्च को 1,02,526 सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज की गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक बताई…

Read More

ABC News: कानपुर में निरालानगर स्थित पराग डेयरी प्लांट 13 साल बाद फिर शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्लांट का ​निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली. ,उन्होंने बताया कि मदर डेयरी और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से अप्रैल माह में प्लांट को पुनः शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. प्लांट के संचालन से प्रतिदिन लगभग चार लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी और कानपुर मंडल के करीब एक लाख दुग्ध उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा. जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 1962 में स्थापित पराग डेयरी प्लांट कानपुर ही…

Read More

ABC News: कल्याणपुर थानाक्षेत्र के दयानंद विहार में युवक की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से चिपककर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक पेड़ पर चढ़कर सहजन तोड़ रहा था, इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा. स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस समय युवक सहजन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ रहा था, उस समय लोगों ने उसे मना भी किया था लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर पेड़ पर चढ़…

Read More

ABC News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव विवाह के अगले ही दिन रविवार को अपनी पत्नी वंशिका सिंह के साथ कानपुर आ गए. इस दौरान, एयरपोर्ट से लेकर कुलदीप के घर तक जश्न का माहौल देखा गया. कुलदीप और वंशिका के स्वागत के लिए उनके जाजमऊ स्थित डिफेंस कॉलोनी स्थित घर पर भी जोरदार तैयारियां की गई थीं. इस अवसर पर पूरे घर को देशी और विदेशी फूलों से सजाया गया. कुलदीप और उनकी दुल्हन वंशिका के स्वागत के लिए यहां पर रेड कार्पेट भी बिछाया गया. एयरपोर्ट से कुलदीप के साथ निकली वंशिका सुर्ख लाल ट्रेडिशनल…

Read More

ABC News: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच देश में रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में राहत भरी खबर सामने आयी है. भारत के झंडे वाले दो जहाज 92,700 हजार टन LPG लेकर सुरक्षित रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार ये जहाज 16 और 17 मार्च को गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचेंगे. इससे देश में एलपीजी आपूर्ति को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. In the Persian Gulf region, 24 Indian flagged vessels are currently operating, with no new incident reported in the…

Read More

ABC News: अमेरिका और इजरायल के साथ जारी जंग के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान आया है. उन्होंने गुरुवार को अपना पहला देश के नाम संदेश जारी किया. इस दौरान उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ‘होर्मुज स्ट्रेट बंद ही रहना चाहिए.’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान मोजतबा खामेनेई खुद कैमरे पर नजर नहीं आए. उनके बयान को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा. बयान में खामेनेई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का इस्तेमाल ताकत के रूप में किया जाना चाहिए और खाड़ी के अरब पड़ोसी देशों…

Read More

ABC News: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच वह एक और मामले को लेकर चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने गुरुवार को इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, जो आठ साल पहले की एक लीक हुई निजी बातचीत को फैला रहे हैं. 🙏🏻 pic.twitter.com/DdJwFIjeP3— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) March 12, 2026 एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का हाल ही में एक पुराना ऑडियो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में उनकी मां ने कथित तौर पर रश्मिका के पिछले रिश्ते के बारे में बात की थी. ये ऑडियो 8 साल पुराना बताया जा…

Read More

ABC News: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की सप्लाई को लेकर सरकार ने बड़ी राहत भरी जानकारी दी है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में कच्चे तेल की उपलब्धता फिलहाल पूरी तरह सामान्य और आरामदायक स्थिति में है और किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म होने की कोई खबर नहीं है. ▪️Following government intervention, more than 70% of our imports are now coming through routes other than the #StraitofHormuz. Therefore, as far as crude oil is concerned, the situation remains…

Read More