ABC News: नोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद गरमाता जा रहा है. केवीएन प्रोडक्शन्स की अपकमिंग कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म ‘केडीः द डेविल’ का ये गाना नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है, जिसे लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब ये मामला सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक जा पहुंचा है. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने गाने को लेकर आपत्ति जाहिर करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सीबीएफसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी, जिसके बाद सरकार की ओर से इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं.
‘केडी: द डेविल’ के मेकर्स ने इस गाने का जोरदार प्रमोशन करने की पूरी कोशिश की थी. हालांकि, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के भद्दे लिरिक्स को लेकर हुए भारी विरोध और कानूनी विवाद के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है. वहीं, ICWA ने CBFC और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस गाने पर आपत्ति जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की. संघ का आरोप है कि गाना अश्लीलता और डबल मीनिंग को बढ़ावा देता है और कम उम्र के दर्शकों के लिए हानिकारक है. इसी के साथ संघ ने इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने और सख्त कार्रवाई की मांग की. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने सीबीएफसी को एक पत्र लिखते हुए इस गाने को ‘गंभीर जन चिंता’ का विषय बताया है और दावा किया कि गाने के बोल और सीन ने देश में व्यापक तौर पर विरोध को जन्म दिया है. एसोसिएशन ने कहा कि इस तरह का कंटेंट भारतीय सिनेमा के स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं हैं. गाने पर आपत्ति जताते हुए ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इसे अलार्मिंग ट्रेंड बताते हुए चिंता जाहिर की और कहा कि इस तरह के गाने विवादों को जन्म देने और सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से बनाए जा रहे हैं.
#WATCH | Delhi: On the controversy over the actress Nora Fatehi's song, BJP MP Kangana Ranaut says, "Bollywood has crossed all limits with vulgarity, tactics, and attention-seeking. The entire country is condemning and reprimanding them. But I don't think they have any… pic.twitter.com/o4cyShzoEY
— ANI (@ANI) March 17, 2026
वहीं, एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी संजय दत्त और नोरा फतेही के लेटेस्ट गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंगना रनौत ‘सरके चुनर तेरी सरके’ की कड़ी निंदा करते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ने अश्लीलता, सस्ते हथकंडे और अटेंशन पाने के लिए वल्गैरिटी की सारी हदें पार कर दी हैं. पूरा देश इस वक्त उनकी निंदा कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनमें कुछ भी शर्म बाकी है. कंगना रनौत ने कहा कि इस तरह की अश्लीलता और अभद्रता परोसने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है. मुझे ऐसा लगता है कि बॉलीवुड पर कुछ सख्त लगाम लगाने की सच में जरूरत है.
#WATCH | Delhi: On the controversy over the actress Nora Fatehi's song, advocate and complainant Vineet Jindal says, "I have listened to this song; the lyrics of this song are very objectionable, the content is very vulgar… We have filed a complaint because the CBFC (Central… pic.twitter.com/dUS1VFlQGG
— ANI (@ANI) March 17, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने भी गाने के खिलाफ दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि गाने के बोल अश्लील हैं और यह समाज, खासकर बच्चों पर गलत असर डाल सकते हैं. उन्होंने मेकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

