Author: suniltiwari

ABC News: कानपुर मेट्रो की सवारी करने वाली यात्रियों के लिए अब लास्ट मैन कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है. इसको लेकर मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इस बैठक में केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय समेत ट्रैफिक, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए. इस बैठक में मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि इस साल के अंत तक दोनों कॉरीडोर पूरे होने के साथ ही मेट्रो दौड़ने लगेगी, जिससे शहरवासियों को सार्वजनिक परिवहन में बड़ी मदद मिलेगी और बिना जाम में फंसे दोनों कॉरीडोर में आराम से सफर पूरा…

Read More

ABC News: गौ संरक्षण को लेकर शासन की प्राथमिकताओं के बीच अब भूसा बैंक और हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिख रहा है. इसी को लेकर अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने कानपुर मे कई गौशालाओं का निरीक्षण किया और फिर मंडलायुक्त आवास पर बैठक की. इस बैठक में निराश्रित गोवंश को लेकर गौशाला में क्या व्यवस्थाएं हैं, उन्हें किस तरह का चारा उपलब्ध कराया जा रहा है. बीमार गोवंश के इलाज की क्या व्यवस्था है, इसको लेकर न केवल उन्होंने जांच की बल्कि स्थानीय अफसरों के साथ मंथन भी किया. गोवंश के संरक्षण और पोषण पर…

Read More

ABC News: केस्को के टैरिफ को लेकर कानपुर में हुई विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई में उपभोक्ताओं का दर्द फूट पड़ा. इस दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही परेशानियों, हेल्पलाइन नंबर न उठने, समय से फॉल्ट सही नहीं होने, केस्को अफसरों की कार्यप्रणाली समेत अन्य शिकायतों का पुलिंदा लेकर यहां पर आयी जनता ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए. यहां पर बिजली कंपनियों पर उपभोक्ता का रूपया बकाया होने की बात कर टैरिफ में छूट देने की मांग की गई. कहा गया कि उपभोक्ताओं के सरप्लस को देखते हुए या तो दरों में 45 प्रतिशत की कमी की…

Read More

ABC News: कानपुर में शनिवार शाम आयी आंधी और बारिश के बाद भी हालात पूरी तरह से सुधरे नहीं हैं. शहर के दर्जनों इलाके ऐसे हैं, जहां पर शनिवार से गई बिजली का सोमवार को भी इंतजार होता रहा लेकिन उन जगहों पर न तो नगर निगम और न ही केस्को के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे. ऐसा ही एक इलाका दादानगर कॉलोनी का रहा. यहां पर आंधी और बारिश के बाद कई पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गए. एक दर्जन से अधिक बिजली के पोल धराशाई हो गए. इसके बाद यहां पर बिजली पानी का जो संकट शुरू हुआ, उसका…

Read More

ABC News: कानपुर में सोमवार शाम फूलबाग से ओईएफ जाने वाले रास्ते पर बनी सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई. इससे पहले कि यहां पर कोई कुछ समझता, बांस के टट्टर से बनी कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. तेजी से फैलती आग को देखकर यहां के दुकानदारों में भी अफरातफरी मच गई और हर कोई अपना जरूरी सामान, रूपए और वाहन आदि को बचाने की जद्दोजहद में जुट गया. बताया जा रहा है कि आग की घटना डीएवी ग्राउंड के बाहर बनी दुकानों में लगी. आग की वजह से यहां पर आवागमन भी बंद…

Read More

ABC News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से नई धमकी दी है. उन्होंने गुस्से में कहा है कि पागलों, होर्मुज स्ट्रेट को खोल दो नहीं तो नरक में जाओगे. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे, दोनों एक साथ होंगे। इससे बेहतर कुछ नहीं होगा!!! स्ट्रेट खोलो, नहीं तो तुम नर्क में रहोगे।" pic.twitter.com/DxkIqgccxv— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026 ट्रंप ने सोशल ट्रुथ पर पोस्ट कर कहा, ‘मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट दिवस और पुल दिवस एक साथ मनाया जाएगा. ऐसा…

Read More

ABC News: कानपुर में कल आयी आंधी और बारिश के निशान रविवार को शहर के कई इलाकों में देखने को मिले. आंधी बारिश की वजह से आयी तबाही को लेकर रात भर विभिन्न इलाकों में राहत के कार्य चलते रहे, रविवार को आसमान खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली. तबाही के निशान शास्त्रीनगर की मुख्य सड़क पर भी नजर आए. शास्त्रीनगर विजयनगर वाली रोड पर इंडियन बैंक की शाखा के पास एक फैक्ट्री का बड़ा टीनशेड उखड़कर रात में सड़क पर आ गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में बहुत लोग बच गए. इसके अलावा यहां…

Read More

ABC News: कानपुर में एक दिन पहले आए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद रविवार को धूप निकलने से राहत देखी गई. हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने सात अप्रैल को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने का पूर्वानुमान जाहिर किया है. उनका कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ भी काफी सशक्त है और अगर उसके साथ कई तरह के मौसम सिस्टम सक्रिय होकर मिलते हैं तो कानपुर में जैसा मंजर शनिवार को दिखाई दिया था, वैसा ही कुछ आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकता है. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अप्रैल के…

Read More

ABC News: कानपुर में आंधी और बारिश के बाद गायब हुई बिजली ने पानी की समस्या को सबसे ज्यादा गहरा दिया है. हालत यह है कि बिजली न होने से लोगों के घरों में पानी नहीं है. इसकी वजह से शहर के कई वॉटर एटीएम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हालत यह है कि कानपुर में जहां पर भी वॉटर एटीएम बने हैं, वहां पर आसपास के लोगों के साथ दूसरे मोहल्ले के लोग भी सुबह से पहुंचने लगे. पी रोड स्थित वॉटर एटीएम संचालक का कहना था कि उनके यहां पर आसपास के साथ ही गुमटी तक से…

Read More

ABC News: अमेरिका-इजरायल और ईरान में हालात खराब होते जा रहे हैं. इस बीच एक बड़ा दावा सामने आया है. ईरान की सरकारी मीडिया और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी एड्वांसड F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को मार गिराया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना ईरान के केंद्रीय इलाके में हुई, जहां ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने इस विमान को निशाना बनाया. ईरानी मीडिया का कहना है कि विमान क्रैश हो गया. हालांकि इस दावे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स…

Read More

ABC News: कानपुर के सिविल लाइंस स्थित आगमन गेस्ट हाउस की जमीन को वक्फ की बताकर वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथ उनकी बेटी सौम्या, भाई सर्वेश दुबे और राजकुमार शुक्ला के नाम दर्ज मुकदमे में नया मोड़ आया है. दरअसल, जिस जमीन को वक्फ की बताकर खुद को मुतवल्ली बताकर जिस शख्स ने मुकदमा दर्ज कराया था, उस जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड ने वक्फ की जमीन नहीं माना है. इसके बाद राजकुमार शुक्ला ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर पूरे वाक्ये से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस कमिश्नर ने इस मामले जांच कराकर न्याय…

Read More

ABC News: स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार बेहतर रैकिंग लाने को लेकर नगर निगम अफसरों ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं. इसी को लेकर नगर आयुक्त ने आज स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में कानपुर को किस तरह से स्वच्छता की रैकिंग में आगे लाना है, इस पर मंथन किया गया. कूड़े के प्वाइंट्स पर सफाई, कूड़े के सेग्रीगेशन को लेकर जनता को जागरूक करने पर भी बल दिया गया. नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि इसको लेकर हर वार्ड में गठित स्वच्छता समिति की बैठक भी होगी, जिसमें स्थानीय…

Read More

ABC News: कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में किडनी लेने वाली महिला पारूल तोमर और डोनर आयुष को लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान में रेफर कर दिया गया. गुरूवार को सुबह 10 बजे के बाद दोनों ही मरीजों को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेश्यलिटी ब्लॉक से लखनऊ रवाना कर दिया. हालांकि, इससे पहले अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाली पारूल तोमर की हालत यहां पर स्थिर हो गई थी.जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि दोनों मरीजों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में एनेस्थीसिया नेफ्रोलॉजी यूरोलॉजी और मेडिसिन…

Read More

ABC News: कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में पुलिस ने दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों व्यक्ति ओटी टेक्नीशियन हैं और गाजियाबाद के हॉस्पिटल में काम करते हैं. आहूजा हॉस्पिटल में हुए किडनी ट्रांसप्लांट में यह दोनों अभियुक्त भी शामिल थे और डॉ. रोहित की टीम के अहम सदस्य हैं. पुलिस की जांच में पता चला कि पारूल तोमर की किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर यह लोग उस दिन फ्लाईट से आए थे. डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में मूलरूप से हापुड़ निवासी और गाजियाबाद के इंद्रापुरमर् स्थित…

Read More

ABC News: कानपुर में एक अप्रैल से तीन बड़े अभियानों की शुरूआत की गई. बेनाझावर स्थित कंपोजिट विद्यालय से डीएम जितेेंद्र प्रताप सिंह ने संचारी रोग, स्कूल चलो और अखबार पढ़ो अभियान की शुरूआत की. स्वास्थ्य ​और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में यहां पर सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में डीएम ने बच्चों के बीच रोजाना अखबार पढ़ने के महत्व को भी बताया. इसके अलावा बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने यहां पर पैरेंट्स से अपने बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने…

Read More

ABC News: मादक पदार्थों को नष्ट करने के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन इस बार जीआरपी ने मादक पदार्थों को नष्ट करने का जो तरीका अपनाया, वह हैरान करने वाला है. आम तौर पर जब शराब आदि पकड़ी जाती थी तो उसे बुलडोजर से नष्ट कराया जाता था, इसके अलावा मादक पदार्थों को जमीन में गाड़कर नष्ट कराया जाता था लेकिन इस बार जीआरपी ने मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए विद्युत शवदाह गृह का प्रयोग किया. जीआरपी अफसरों ने बताया कि साल 2007 से 2021 तक एनडीपीएस के 86 मामलों में 14 किलो 560 ग्राम…

Read More

ABC News: कानपुर मेें सीएम ग्रिड योजना के तहत हो रहे कार्यों में पहली सड़क 15 जून तक तैयार हो जाएगी. इसके बाद लोग यहां पर आवागमन कर सकेंगे. नगर निगम अधिकारियों का कहना है​ कि बगिया क्रॉसिंग से केसा दफ्तर कल्याणपुर तक 1040.59 लाख लागत से बन रही इस सड़क में सीवर लाइन, पेयजल लाइन, स्टॉम वॉटर लाइन का पूर्ण हो चुका है. अफसरों का दावा है कि ग्रीनबेल्ट का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है. बुधवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने चीफ इंजीनियर समेत अन्य अफसरों के साथ इस सड़क का निरीक्षण किया. बताया गया…

Read More

ABC News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूलों के सामने लगने वाले जाम पर गहन मंथन किया गया. इसके साथ ही कानपुर के 81 स्कूलों की टाइमिंग को लेकर नई व्यवस्था की गई है. नई समय सारिणी को एक अप्रैल से लागू किया जाएगा. जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में प्रमुख मार्गों पर स्थित विद्यालयों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि…

Read More

ABC News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में एक बार फिर अधिकारियों और कर्मचारियों की ऐसी लापरवाही उजागर हुई कि महापौर प्रमिला पांडेय बिफर गईं. दरअसल, नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में जब संपत्तियों को लेकर जानकारी हासिल की गई, तो कोई भी अधिकारी उसकी सही जानकारी नहीं दे पाया. इस पर महापौर ने अधिकारियों को फटकार लगाते कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियेां की मिलीभगत से नगर निगम की संपत्तियों पर कब्जे हो रहे हैं. नवाबगंज में स्लाटर हाउस की जमीन पर इमारत तन गई. रैना मार्केट में जिन दो दुकानों की रजिस्ट्री पूर्व में निरस्त कराई गई थी. उसकी…

Read More

ABC News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के बाद केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने सारी स्थितियों को स्पष्ट किया है. केस्को मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेसं करते हुए एमडी ने बताया कि कानपुर में अब तक साढ़े सात लाख उपभोकतओं में एक लाख मीटर प्रीपेड में बदल चुके हैं. उन्होंने कहा कि जहां पर भी पोस्टपेड मीटर को बदला जा रहा है, वहां पर उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सारी जानकारी आ रही है. उन्होंने बताया कि उपभोक्ता को कम से कम छह बार सूचना दी जाती है, इसके बाद भी जब वह रीचार्ज नहीं…

Read More