ABC News: कानपुर में कल आयी आंधी और बारिश के निशान रविवार को शहर के कई इलाकों में देखने को मिले. आंधी बारिश की वजह से आयी तबाही को लेकर रात भर विभिन्न इलाकों में राहत के कार्य चलते रहे, रविवार को आसमान खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली.
तबाही के निशान शास्त्रीनगर की मुख्य सड़क पर भी नजर आए. शास्त्रीनगर विजयनगर वाली रोड पर इंडियन बैंक की शाखा के पास एक फैक्ट्री का बड़ा टीनशेड उखड़कर रात में सड़क पर आ गया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में बहुत लोग बच गए. इसके अलावा यहां पर भी कई पेड़ उखड़ गए, जिसकी वजह से रात भर लोगों को बिन बिजली और पानी के रहने पर मजबूर होना पड़ा.
सुबह होते ही यहां पर राहत कार्य तेज किया गया, जिसमेें सरकारी मशीनरी के साथ स्थानीय लोग भी जुटे.
सरोजनीनगर के पार्षद अरविंद यादव ने अपने खर्चे पर क्रेन बुलवाकर टीन शेड को किनारे कराया.
उन्होंने बताया कि यहां पर करीब आठ बिजली के पोल टूट गए हैं. इसकी वजह से पूरे इलाके की बिजली गायब है,, बिजली न होने से पानी का संकट खड़ा हो गया. व्यापारियों का भी इसमें लाखों का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोग भी इसको लेकर परेशान नजर आए.

