ABC News: स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार बेहतर रैकिंग लाने को लेकर नगर निगम अफसरों ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं. इसी को लेकर नगर आयुक्त ने आज स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में कानपुर को किस तरह से स्वच्छता की रैकिंग में आगे लाना है, इस पर मंथन किया गया.
कूड़े के प्वाइंट्स पर सफाई, कूड़े के सेग्रीगेशन को लेकर जनता को जागरूक करने पर भी बल दिया गया. नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि इसको लेकर हर वार्ड में गठित स्वच्छता समिति की बैठक भी होगी, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ पार्षद, सफाई कर्मचारी, नगर निगम के अधिकारी सभी मौजूद रहेंगे. जिसमें एक टीम के रूप में किस तरह अपने अपने वार्ड को साफ रखना है.
इस पर चर्चा होगी, इस बार रैकिंग में सिटीजन फीडबैक का कवरेज ज्यादा रहेगा, जिसको लेकर अभी से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. नगर आयुक्त ने भी लोगों से अपील की है कि सड़क से एक बार कूड़ा उठ जाने के बाद फिर से उसे न फेंके और कूड़ा गाड़ी में ही गारबेज को डालें.

