ABC News: मादक पदार्थों को नष्ट करने के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन इस बार जीआरपी ने मादक पदार्थों को नष्ट करने का जो तरीका अपनाया, वह हैरान करने वाला है. आम तौर पर जब शराब आदि पकड़ी जाती थी तो उसे बुलडोजर से नष्ट कराया जाता था,
इसके अलावा मादक पदार्थों को जमीन में गाड़कर नष्ट कराया जाता था लेकिन इस बार जीआरपी ने मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए विद्युत शवदाह गृह का प्रयोग किया. जीआरपी अफसरों ने बताया कि साल 2007 से 2021 तक एनडीपीएस के 86 मामलों में 14 किलो 560 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया था. इस माल की कीमत पांच लाख रूपए से अधिक की है. एडीसीपी क्राइम और ड्रग डिस्पोजल कमेटी की सदस्य अंजली विश्वकर्मा की मौजूदगी में जीआरपी अफसरों ने भैरोघाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में बरामद मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया.

